टी-20 वर्ल्ड कप मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने यूएई को 5 विकेट से हरा दिया है. अफ़ग़ानिस्तान ने 161 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया.
अफ़ग़ानिस्तान की ओर से इब्राहिम ज़ादरान ने सबसे ज़्यादा 53 रन बनाए. जबकि अजमतुल्लाह उमरज़ई ने नाबाद 40 रन बनाए.
यूएई ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 160 रन बनाए थे. यूएई की टीम में सबसे अधिक स्कोर शोएब शराफ़ू का रहा, उन्होंने 68 रन बनाए.
दोनों देशों की टीमें कुछ यूं थीं-
यूएई: अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफ़ू, मयंक कुमार, सोहैब ख़ान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफ़ान, मुहम्मद फ़ारूक़, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद रोहिद ख़ान, सिमरनजीत सिंह, ध्रुव पाराशर, सैयद हैदर.
अफ़ग़ानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़ादरान, गुलबदीन नाइब, सिदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद ख़ान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फ़ज़लहक़ फ़ारूकी, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद इशाक, जियाउर रहमान शरीफ़ी, अब्दुल्ला अहमदज़ई.