You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

सैफ़ अली ख़ान पर हमले को लेकर पत्नी करीना कपूर ने क्या कहा?

बॉलीवुड एक्टर सैफ़ अली ख़ान पर हमले को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री और उनकी पत्नी करीना कपूर ख़ान ने इंस्टाग्राम पर मीडिया और पैपराज़ी से अफवाहों पर कवरेज करने से बचने की सलाह दी है.

सारांश

लाइव कवरेज

अश्वनी पासवान, इफ़्तेख़ार अली

  1. अंतरिक्ष में डॉकिंग करने वाला चौथा देश बना भारत, स्पैडेक्स मिशन ने रचा इतिहास

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट यानी स्पैडेक्स के तहत उपग्रहों की ‘डॉकिंग’ सफलतापूर्वक कर ली है.

    इसरो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "ये ऐताहासिक पल है."

    इसरो ने बताया कि भारत ऐसा करना वाला चौथा देश बन गया है.

    भारत का स्पैडेक्स मिशन 30 दिसंबर को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारतीय समयानुसार रात दस बजे के क़रीब लांच हुआ था.

  2. सैफ़ अली ख़ान की हालत पर करीना ने जारी किया बयान

    अभिनेता सैफ़ अली ख़ान पर चाकू से हमला होने के बाद उनकी स्थिति के बारे में लीलावती अस्पताल ने बताया है.

    मामले पर अभिनेत्री और सैफ़ अली ख़ान की पत्नी करीना कपूर की पीआर एजेंसी ने भी बयान जारी किया है.

    लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉक्टर नीरज उत्तमणी ने कहा, "सैफ़ पर उनके ब्रांद्रा वाले घर में अज्ञात शख़्स ने हमला किया. उन्हें करीब साढ़े तीन बजे लीलावती अस्पताल लाया गया."

    "उन्हें छह जगह चोटें आई हैं, जिनमें से दो गहरी हैं. एक घाव रीढ़ के पास है. उनकी सर्जरी की जा रही है. ये चोट कितनी गहरी है, इस बारे में सर्जरी के बाद बताया जा सकेगा."

    करीना कपूर की पीआर एजेंसी की ओर से भी ये बताया गया है कि उनके और सैफ़ के घर में चोरी की कोशिश हुई है. सैफ़ के हाथ में चोट आई है और वह अस्पताल में हैं. परिवार के बाकी सदस्य बिल्कुल ठीक हैं.

    बयान में कहा गया है, "हम मीडिया और फैन्स से धैर्य बनाए रखने और अटकलबाज़ी न करने का निवेदन करते हैं क्योंकि पुलिस पहले ही इस मामले की जाँच में जुटी हुई है. आप सबकी चिंताओं के लिए शुक्रिया."

  3. हमास का दावा, रविवार को शुरू होने वाला युद्ध विराम से पहले इसराइल ने किया हवाई हमला

    ग़ज़ा में युद्ध विराम और इसराइली बंधकों की रिहाई के लिए इसराइल और हमास के बीच समझौता होने के बाद भी हमला जारी है.

    हमास द्वारा संचालित सिविल डिफेंस एजेंसी ने दावा किया कि इसराइल ने हवाई हमला किया है.

    सिविल डिफ़ेंस एजेंसी ने कहा कि इसराइली हवाई हमले में 20 लोगों की मौत हुई है. वहीं इसराइली सेना ने इस पर अभी तक कुछ नहीं कहा है.

    युद्ध विराम समझौता रविवार से पहले लागू नहीं होगा.

    दरअसल, सात अक्टूबर 2023 को हमास ने इसराइल पर हमला किया था. इसके जवाब में इसराइल ने ग़ज़ा में सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी थी और इसके बाद से ये जारी है.

    हमास ने इसराइल पर हमले के दौरान 251 लोगों को बंधक बना लिया था. हमास के पास अभी 94 इसराइली बंधक हैं.

    हालांकि, बीबीसी वेरिफाई की रिपोर्ट में सामने आया है कि इनमें से केवल 60 बंधक ही जीवित बचे हैं.

    हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ इसराइल के हमलों में 46,000 से ज़्यादा फ़लस्तीनी मारे गए हैं.

  4. इसराइल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौते की घोषणा के बाद ग़ज़ा में ख़ुशी, देखिए तस्वीरें

    ग़ज़ा में युद्ध विराम और इसराइली बंधकों की रिहाई के लिए इसराइल और हमास के बीच समझौते का एलान हुआ है.

    इसके बाद से ग़ज़ा में लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है.

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, हिंडनबर्ग रिसर्च होने जा रही है बंद, अदानी ग्रुप पर रिपोर्ट से भारत में चर्चा में आई थी कंपनी

    अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च बंद होने जा रही है. कंपनी के संस्थापक नेट एंडरसन ने इसकी जानकारी दी है.

    हिंडनबर्ग रिसर्च की वेबसाइट पर पर्सनल नोट में नेट एंडरसन ने कहा, "जैसा कि मैंने पिछले साल के अंत से ही अपने परिवार, दोस्तों और अपनी टीम को बताया था, मैंने हिंडनबर्ग रिसर्च को भंग करने का निर्णय लिया है."

    उन्होंने कहा कि योजना ये थी कि हम जिन विचारों पर काम कर रहे थे, उनके पूरे होते ही इसे बंद कर दिया जाएगा. जिन पोंजी मामलों की जांच की है, उस बारे में हमने बाज़ार नियामकों को बता दिया है.

    नेट एंडरसन ने कहा, "मैं यह सब खुशी से लिख रहा हूं. इसे बनाना मेरे जीवन का सपना रहा है."

    हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में अदानी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियम के उल्लंघन और मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोप लगाए थे.

    इसके बाद से हिंडनबर्ग रिसर्च भारत में चर्चा में आई थी.

    हालांकि हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों को अदानी समूह ने खारिज कर दिया था.

  6. इसराइल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौते के बाद कैसा है माहौल, देखिए तस्वीरें

    ग़ज़ा में युद्ध विराम और इसराइली बंधकों की रिहाई के लिए इसराइल और हमास के बीच समझौते की घोषणा हुई है.

    इसके बाद तेल अवीव में लोग सड़कों पर उतर गए हैं.

  7. इसराइल और हमास ने युद्ध विराम समझौते पर क्या कहा?

    ग़ज़ा में युद्ध विराम और इसराइली बंधकों की रिहाई के लिए इसराइल और हमास के बीच समझौते के एलान पर दोनों पक्षों की प्रतिक्रिया आ गई है.

    हमास के मुख्य वार्ताकार ख़लील अल-हय्या ने कहा, "समूह युद्ध के दौरान ग़ज़ा में हुई पीड़ा के लिए इसराइल को माफ़ नहीं करेगा".

    "सभी पीड़ितों की ओर से खून की हर बूंद के लिए और दर्द के हर आंसू के लिए हम कहते हैं कि नहीं भूलेंगे."

    उन्होंने कहा कि इसराइल क्षेत्र में अपने सैन्य अभियान के लक्ष्यों को हासिल करने में विफल रहा है.

    वहीं इसराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने कहा कि प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू और वार्ता के उनकी टीम के 'इस समझौते को अंतिम रूप देने के प्रयासों' का वो समर्थन करते हैं.

    उन्होंने कैबिनेट और सरकार से इसे स्वीकार करने का आह्वान किया.

    इसराइली कैबिनेट को वोट के ज़रिए समझौते को मंजूदी देनी है.

  8. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. बीबीसी संवाददाता अश्वनी पासवान दोपहर दो बजे तक आप तक ख़बरें पहुंचाएंगे.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    मोहन भागवत के 'सच्ची आज़ादी' वाले बयान पर राहुल ने क्यों कही 'इंडियन स्टेट' से लड़ने की बात

    भारतीय सेना प्रमुख के 'कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकी' के बयान पर पाकिस्तान ने क्या कहा

    जेफ़ बेज़ोस स्पेस होड़ में क्या एलन मस्क का मुक़ाबला कर पाएंगे?

    साल 2024 रहा सबसे गर्म, 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा टूटने का क्या है मतलब