बिन्यामिन नेतन्याहू ने गोलान हाइट्स में बस्तियों को बढ़ाने का एलान किया

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने सीरिया में इसराइली कब्ज़े वाले गोलान हाइट्स इलाक़े के लिए एक नई योजना का एलान किया है.

सारांश

लाइव कवरेज

अश्वनी पासवान और अभिषेक पोद्दार

  1. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी: ट्रेविस हेड का हुआ शतक, ऑस्ट्रेलिया मज़बूत स्थिति में पहुंचा

    ट्रेविस हेड

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ट्रेविस हेड क्रीज़ पर मौजूद हैं

    ब्रिसबेन में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टी ब्रेक तक भारत के ख़िलाफ़ 234 रन बना दिए हैं. इस दौरान टीम के तीन विकेट गिरे हैं.

    ट्रेविस हेड का शतक हो गया है और स्टीव स्मिथ टी ब्रेक तक 65 रन बना चुके हैं.

    जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख़्वाजा (21 रन) और नाथन मैकस्वीनी (9 रन) को आउट किया.

    वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने मार्नस लाबुशेन का विकेट लिया.

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण केवल 13.2 ओवर फेंके गए थे.

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की यह सिरीज़ फ़िलहाल 1-1 से बराबरी पर है.

  2. ओपनएआई के ख़िलाफ़ बोलने वाले सुचिर बालाजी अपार्टमेंट में मृत पाए गए

    सुचिर बालाजी

    इमेज स्रोत, LinkedIn

    इमेज कैप्शन, सुचिर बालाजी व्हिसलब्लोअर रहे थे जिसके बाद से ओपनएआई को कई मुकदमों का सामना करना पड़ा है

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओपनएआई के रिसर्चर रहे सुचिर बालाजी सैन फ्रांसिस्को में स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए. प्रशासन ने ये जानकारी दी.

    पुलिस ने बताया कि उसे सुचिर के बारे में पता करने के लिए फोन आया था और इसके बाद हमने जांच शुरू की तो सुचिर बालाजी (26) का शव 26 नवंबर को मिला.

    सैन फ्रांसिस्को के मेडिकल एग्जामिनर ने सुचिर बालाजी की मौत का कारण आत्महत्या बताया है.

    सुचिर बालाजी हाल के महीने में सार्वजनिक तौर पर ओपनएआई के ख़िलाफ़ कई बार बोल चुके थे और व्हिसलब्लोअर थे. इसके बाद कंपनी को डेटा इकट्ठा करने के तरीक़ों को लेकर कई मुक़दमों का सामना करना पड़ रहा है.

    अक्टूबर में सुचिर बालाजी ने न्यूयॉर्क टाइम्स को इंटरव्यू दिया था. इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि ओपनएआई ने अमेरिका के कॉपीराइट क़ानून का उल्लंघन किया है.

  3. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी: ट्रेविस हेड के बाद स्टीव स्मिथ का अर्धशतक

    ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ क्रीज़ पर जमे हुए हैं

    ब्रिसबेन में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने अर्धशतक जड़ दिया है.

    ट्रेविस हेड 63 ओवर खत्म होने तक 71 और स्टीव स्मिथ 50 रन बना चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के इस दौरान तीन विकेट गिरे हैं और टीम ने 190 से अधिक रन बनाए हैं.

    बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों उस्मान ख़्वाजा (21 रन) और नाथन मैकस्वीनी (9 रन) को आउट किया. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने मार्नस लाबुशेन को आउट किया.

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण केवल 13.2 ओवर फेंके गए थे.

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की यह सिरीज़ फ़िलहाल 1-1 से बराबरी पर है.

  4. अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में पत्नी निकिता सिंघानिया गिरफ्तार, इमरान क़ुरैशी,बेंगलुरु से बीबीसी हिंदी के लिए

    अतुल सुभाष

    इमेज स्रोत, DCP, Whitefield

    इमेज कैप्शन, अतुल सुभाष की आत्महत्या मामले में उनकी पत्नी को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

    निकिता सिंघानिया के अलावा उनके भाई और मां को भी गिरफ्तार किया गया है.

    बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड डिवीज़न के डीसीपी शिवकुमार ने बीबीसी हिंदी से कहा, "निकिता सिंघानिया को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है. वहीं उनकी मां और भाई को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पकड़ा गया है. उन्हें बेंगलुरु लाया गया."

    "मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है."

    अतुल सुभाष ने मौत से पहले 24 पन्ने का नोट छोड़ा था और एक घंटे 21 मिनट का वीडियो बनाया था.

    इसमें उन्होंने पत्नी और उनके परिवार के सदस्यों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था.

  5. ग़ज़ा पर इसराइल के हवाई हमले में मेयर सहित 22 की मौत

    इसराइल का हवाई हमला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, इसराइल के ग़ज़ा पर ताज़ा हवाई हमले में 22 फ़लस्तीनियों की मौत हुई है

    ग़ज़ा पर इसराइल के हवाई हमले में कम से कम 22 फ़लस्तीनियों की मौत हो गई है.

    इसराइल डिफेंस फ़ोर्सेज़ (आईडीएफ) और हमास ने कहा है कि इन 22 में से एक सेंट्रल ग़ज़ा में स्थित दीर अल-बलाह शहर के मेयर भी हैं.

    यहां 13 लोग मारे गए हैं और चिकित्सकों ने बताया है कि दस लोग सहायता प्राप्त करने के लिए आए हुए थे. ग़ज़ा में स्थित एक स्कूल में महिला और उसके शिशु सहित सात लोगों की मौत हुई.

    इसराइल ने कहा है कि हमास इसे अपने बेस के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है.

    इसराइल कई बार कह चुका है कि स्कूल का इस्तेमाल हमास अपने ठिकानों और अन्य चीज़ें के लिए कर रहा है, लेकिन हमास इसे कई बार नकार चुका है.

    यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने ग़ज़ा में संघर्ष विराम समझौते की उम्मीद जताई थी.

    पिछले साल अक्टूबर में इसराइल पर हमास ने हमला किया था और इसमें 1200 इसराइली मारे गए थे.

    इसके बाद इसराइल ने जवाबी कार्रवाई शुरू की थी. हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ग़ज़ा में 44 हज़ार से अधिक लोगों की मौत इसराइल के हमले में हुई है.

  6. ऑस्ट्रेलिया ने भारत के ख़िलाफ़ लंच तक बनाए 104 रन, गिरे 3 विकेट

    जसप्रीत बुमराह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए हैं

    ब्रिसबेन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के ख़िलाफ़ लंच तक 104 रन बना लिए हैं. इस दौरान टीम के तीन विकेट गिरे हैं.

    क्रीज़ पर स्टीव स्मीथ 25 रन और ट्रेविस हेड 20 रन बनाकर मौजूद हैं. उस्मान ख़्वाजा 21, नाथन मैकस्वीनी नौ और मार्नस लाबुशेन 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

    भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 2 और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक विकेट लिया.

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट के पहले दिन केवल 13.2 ओवर फेंके गए थे. बारिश के कारण पहले दिन का खेल पूरा नहीं हो सका था.

  7. डोनाल्ड ट्रंप को एबीसी न्यूज़ देगा 15 मिलियन डॉलर, क्या है पूरा मामला?, रॉबिन लेविन्सन-किंग, बीबीसी न्यूज़

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, एबीसी न्यूज़ ट्रंप के ख़िलाफ़ की गई टिप्पणी पर 'खेद' प्रकट करते हुए एक बयान प्रकाशित करेगा

    अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ टिप्पणी के मामले में दर्ज मानहानि केस को निपटाने के लिए एबीसी न्यूज़ 15 मिलियन डॉलर का भुगतान करेगा.

    एबीसी न्यूज़ के स्टार एंकर जॉर्ज स्टेफ़ानोपॉलीस ने इस साल दस मार्च को एक इंटरव्यू के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा था कि ट्रंप 'रेप के लिए ज़िम्मेदार' पाए गए हैं.

    एबीसी न्यूज़ पैसे देने के साथ ही ‘खेद' प्रकट करते हुए एक बयान भी प्रकाशित करेगा.

    इसके अलावा ट्रंप की क़ानूनी फीस के लिए भी वो 1 मिलियन डॉलर देगा.

    एबीसी न्यूज़ के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी खुश है कि वो मुकदमा खारिज करने के लिए एक समझौते पर पहुँच गई है.

  8. एंटनी ब्लिंकन बोले- सीरिया के विद्रोही गुट एचटीएस के साथ सीधे संपर्क में अमेरिका

    अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अमेरिका ने हयात तहरीर अल-शाम को आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है

    अमेरिका ने पहली बार माना है कि वो सीरिया में बशर अल-असद की सरकार गिराने वाले विद्रोही गुट हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) के साथ 'सीधे संपर्क' में है.

    अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ये टिप्पणी जॉर्डन में की है. उन्होंने कहा, "हम एचटीएस और अन्य लोगों के संपर्क में हैं."

    हालांकि, अमेरिका ने हयात तहरीर अल-शाम को आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है.

    वहीं जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान साफ़ादी ने कहा कि क्षेत्रीय ताक़तें नहीं चाहतीं कि सीरिया 'अराजकता की स्थिति' में पहुँचे.

    सीरिया में पिछले दिनों एचटीएस के नेतृत्व में विद्रोही गुटों ने बशर अल-असद की सरकार को अपदस्थ कर दिया था. इसके बादल एलान किया था कि सीरिया आज़ाद हो गया.

    इस दौरान बशर अल-असद देश छोड़कर भाग गए और उन्हें रूस ने शरण दी है.

  9. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अश्वनी पासवान अब से दोपहर दो बजे तक आप तक ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    इस समय बीबीसी हिंदी के पन्ने पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें आप पढ़ सकते हैं.

    - भारत को स्विट्ज़रलैंड से मिले एमएफ़एन का दर्जा ख़त्म होने का कितना बड़ा असर हो सकता है? पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    - असद की सत्ता जाने के बाद सीरिया में मौजूद रूस के सैन्य अड्डों का क्या होगा? ये जानने के लिए यहां क्लिक करें.

    - संसद में संविधान पर बहस: राहुल, सावरकर पर बोले तो मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, यूसीसी पर भी बोले. ये पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    - अरविंद केजरीवाल बनाम संदीप दीक्षित, नई दिल्ली सीट की लड़ाई हुई दिलचस्प. पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.