You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

इसराइल का ईरान पर पलटवार: अब तक क्या-क्या हुआ

ईरान बीती रात इस्फ़हान पर हुए इसराइली हमले को कोई ख़ास अहमियत नहीं दे रहा है. ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि इस्फ़हान पर कोई हमला नहीं हुआ है.

सारांश

  • पहले चरण के चुनाव 19 अप्रैल यानी शुक्रवार को पूरे हो गए हैं. इस चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर लगभग 60 फ़ीसदी वोटिंग हुई है.
  • ईरान बीती रात इस्फ़हान पर हुए इसराइली हमले को अहमियत नहीं दे रहा है. ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि कोई हमला नहीं हुआ है.
  • मणिपुर के इनर मणिपुर सीट पर शुक्रवार को वोटिंग के दौरान हिंसा की ख़बरें.
  • एयर इंडिया ने 30 अप्रैल तक तेल अवीव की सारी फ्लाइट रद्द कीं

लाइव कवरेज

प्रवीण, कीर्ति दुबे

  1. तस्वीरें: 102 सीटों पर मतदान शुरू, देखिए कुछ सीटों पर वोटिंग का हाल

  2. बुजुर्ग और विकलांग नागरिकों को पहली बार मिला घर से वोट डालने का अधिकार

    भारत के चुनाव आयोग ने पहली बार बुजुर्गों और विकलांग नागरिकों को घर से ही वोट डालने का अधिकार दिया है.

    पिछले कई हफ्तों से चुनाव आयोग के अधिकारी बुजुर्गों और विकलांगों के घर पर जाकर बैलेट पेपर इकट्ठा कर रहे हैं.

    भारत में 85 से 99 साल की उम्र के करीब 82 लाख वोटर्स हैं.

  3. अमेरिका ने भारत के चुनाव पर टिप्पणी करने से इनकार क्यों किया?

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय के सहायक प्रेस सचिव वेदांत पटेल ने कहा है कि अमेरिका भारत जैसे विकसित लोकतांत्रिक देश में चुनाव के दौरान पर्यवेक्षक नहीं भेजता है.

    वेदांत पटेल से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सवाल किया गया कि क्या अमेरिका भारत में शुक्रवार से शुरू होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक भेजेगा?

    जिसके जवाब में वेदांत पटेल ने कहा, ''भारत जैसे विकसित लोकतंत्र के मामले में पर्यवेक्षक नहीं भेजते हैं. हम भारत के साथ अपने संबंध मजबूत करने के लिए उत्साहित हैं.''

    ''हम भारत के चुनाव पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं.''

    भारत में 18वीं लोकसभा के लिए मतदान का आगाज 19 अप्रैल से हुआ है. कुल सात चरणों में भारत की 543 लोकसभा सीटों पर वोट डालें जाएंगे.

    आखिरी चरण के लिए मतदान एक जून को होगा. चुनाव के नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे.

  4. पहले चरण के लिए मतदान शुरू होने के बाद पीएम मोदी और राहुल गांधी ने क्या कहा?

    18वीं लोकसभा के लिए पहले चरण का मतदान शुरू होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की जनता से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है.

    पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव शुरू हो रहा है.

    वहीं राहुल गांधी ने कहा, ''याद रहे, आपका एक-एक वोट भारत के लोकतंत्र और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करने जा रहा है.''

    पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ''लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं.''

    ''पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें. लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है.''

    राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, ''आज पहले चरण का मतदान है. याद रहे, आपका एक-एक वोट भारत के लोकतंत्र और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करने जा रहा है.''

    ''इसलिए बाहर निकलिए और पिछले 10 साल में देश की आत्मा को दिए गए ज़ख्मों पर अपने वोट का मरहम लगाकर लोकतंत्र को मज़बूत कीजिए. नफ़रत को हरा कर खोल दीजिए हर कोने में मोहब्बत की दुकान.''

    18वीं लोकसभा के लिए सात चरण में मतदान होगा. आखिरी चरण में मतदान एक जून को होगा. लोकसभा चुनाव के नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे.

  5. लोकसभा चुनाव 2024: 102 सीटों पर मतदान शुरू, इन सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट

    भारत में 18वीं लोकसभा के लिए पहले चरण की वोटिंग आज शुरू हो गई है.

    पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं.

    तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर पहले चरण में ही मतदान हो रहा है. राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 5 और बिहार की 4 सीटों पर पहले चरण में ही वोटिंग होगी.

    पहले चरण में इन सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट

    • उत्तर प्रदेश की 8 सीटें - सहारनपुर, कैराना, मुजफ़्फ़रनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत
    • पश्चिम बंगाल की 3 सीटें - कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी
    • बिहार की 4 सीटें - औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई
    • जम्मू कश्मीर की 1 सीट - उधमपुर
    • महाराष्ट्र की 5 सीटें- रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंडिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर
    • मध्य प्रदेश की 6 सीटें- सीधी, शहडोल, जबलपुर, मांडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा
    • असम की 5 सीटें - काज़ीरंगा, शोणितपुर, लखीमपुर, डिब्रूगढ़, जोरहाट
    • छत्तीसगढ़ की 1 सीट - बस्तर
    • राजस्थान 12 सीटें- गंगानगर, बीकानेर, चुरू, झुंझणू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, नागौर
    • त्रिपुरा 1 सीट- त्रिपुरा
    • पश्चिम मणिपुर 1 सीट - इनर मणिपुर
    • तमिलनाडु (39 सीटें)- तिरुवल्लूर, चेन्नई उत्तर, चेन्नई दक्षिण, चेन्नई मध्य, श्रीपेरंबदूर, कांचीपुरम, अरक्कोणम, वेल्लूर, कृष्णगिरी, धरमापुरी, तिरुवन्नामलाई, अरणी, विलुपुरम, कालकुरुची, सालेम, नमक्कल, इरोड, तिरुपुर, नीलगिरी, कोयंबटूर, पोल्लाची, डिंडीगुल, करूर, तिरुचिरापल्ली, पेरंबलूर, कुड्डलोर, चिदंबरम, माइलादुतुरै, नागपट्टनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरै, तेनी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थुट्टूकुड़ी, टेनकासी, तिरुनेलवेल्ली, कन्याकुमारी
    • उत्तराखड 5 सीटें- टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अलमोड़ा, नैनीताल-उधमसिंहनगर, हरिद्वार
    • अरुणाचल प्रदेश की 2 सीटें - अरुणाचल ईस्ट, अरुणाचल वेस्ट
    • अंडमान निकोबार द्वीप समूह की 1 सीट - अंडमान निकोबार द्वीप
    • लक्षद्वीप की 1 सीट - लक्षद्वीप
    • मेघालय की 2 सीटें- शिलॉन्ग, तुरा
    • मिज़ोरम 1 सीट- मिज़ोरम
    • नगालैंड 1 सीट- नगालैंड
    • पुदुच्चेरी 1 सीट- पुदुच्चेरी
    • सिक्किम 1 सीट- सिक्किम

    18वीं लोकसभा के लिए 7 चरण में मतदान होगा. 1 जून को आखिरी चरण का मतदान होगा. लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे.

  6. नमस्कार

    बीबीसी हिंदी के लाइव पन्ने पर आपका स्वागत है.

    18 अप्रैल की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.