You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

स्पेन में बाढ़ से मरने वालों की तादाद 158 तक पहुँची, लापता लोगों की तलाश अब भी जारी

स्पेन में आई बाढ़ से मरने वालों की तादाद 158 तक पहुँच गई है. इनमें सबसे ज़्यादा 155 लोगों मौत वालेंसिया शहर हुई है

सारांश

  • आईपीएल 2025 के लिए जारी हुई रिटेंशन लिस्ट, सनराइज़र्स हैदराबाद ने 23 करोड़ रुपये में हेनरिक क्लासेन को रिटेन किया है. वहीं धोनी को सिर्फ़ 4 करोड़ रुपये में चेन्नई की टीम ने रिटेन किया है
  • पीएम मोदी ने जवानों के बीच दिवाली मनाते वक़्त कहा, ये दीवाली इसलिए खास है क्योंकि अयोध्या में प्रभु राम 500 सालों बाद फिर से अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं
  • जौनपुर में ज़मीन विवाद को लेकर युवक की हत्या, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा
  • दिल्ली में 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा वायु प्रदूषण, आनंद विहार में 400 से ऊपर एक्यूआई
  • स्पेन में भीषण बाढ़ और बारिश की वजह से 95 लोगों की हुई मौत, देखें भयंकर तबाही की तस्वीरें
  • पेन्सिल्वेनिया के एक जज ने एलन मस्क को तत्काल एक सुनवाई में हाज़िर होने का आदेश दिया है

लाइव कवरेज

अभिषेक पोद्दार, कीर्ति रावत

  1. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'अगर कमला हैरिस जीतीं तो तीसरे विश्व युद्ध में मारे जाएंगे लाखों लोग'

    रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक संबोधन में कमला हैरिस को निशाने पर लिया.

    ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा,"अगर वह (कमला हैरिस) जीततीं हैं को तीसरे विश्व युद्ध में लाखों लोग मारे जाएंगे."

    ट्रंप ने कहा,"कमला हैरिस बिल्कुल अक्षम हैं. इस वजह से वो अमेरिका की राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं हैं."

    ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंदी को निशाने पर लेते हुए कहा,'' सभी जानते हैं कि वे बिलकुल अयोग्य हैं. कोई भी उनका सम्मान नहीं करता, कोई भी उन पर भरोसा नहीं करता, कोई भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेता.''

    ट्रंप ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के लिए कहा कि अगर हैरिस राष्ट्रपति बनीं तो वे लाखों लोगों को तीसरे विश्व युद्ध में धकेल देंगी.

    इससे पहले राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार और मौजूदा उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने ट्रंप को लेकर कहा था कि को वे हमें विभाजित करना चाहते हैं. क्योंकि वे डरते हैं.

    कमला हैरिस ने आगे कहा कि लेकिन बहुत से लोग अब इन सब बातों से थक चुके हैं. वे एक दूसरे पर उंगली नहीं उठाना चाहते हैं बल्कि हाथ मिलाना चाहते हैं.

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी अन्य ख़बरों को यहां पढ़ें-

  2. स्पेन में आई भीषण बाढ़ से अब तक कम से कम 95 लोगों की मौत

    स्पेन में आई भीषण बाढ़ की वजह से अभी तक पूरे देश में कम से कम 95 लोगों की मौत हो गई है और कई सारे लोग लापता भी हैं.

    मंगलवार को स्पेन के पूर्वी प्रांत वालेंसिया और उसके आस-पास के इलाक़ों में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से स्थितियां और भी ज़्यादा ख़राब हो गई हैं.

    इस बारिश में कई सारे पुलों और इमारतों को नुकसान हुआ है. अपनी जान बचाने के लिए लोगों को छतों या पेड़ों पर भी चढ़ना पड़ा.

    स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. सरकार का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कई लोग लापता हैं.

    वालेंसिया में कम से कम 92 मौतें दर्ज की गईं, जबकि वालेंसिया के पश्चिम में कैस्टिला-ला मंचा में दो और मलागा में एक 71 वर्षीय ब्रिटिश व्यक्ति की मौत हो गई.

    स्पेन में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1973 में आई बाढ़ के बाद सबसे ज़्यादा है. साल 1972 में आई बाढ़ में 150 लोगों के मरने का अनुमान था.

  3. नमस्कार

    आज सुबह छह बजे से दोपहर के दो बजे तक बीबीसी संवाददाता अभिषेक पोद्दार आप सभी तक बड़ी ख़बरों को पहुंचाएंगे.

    साथ ही बीबीसी हिंदी के होम पेज पर जाने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    कल के लाइव पन्ने की ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारे पेज पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें-

    - महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिल सकता है किस बात का फ़ायदा?- इस ख़बर को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.

    कनाडा के मंत्री ने माना, अमेरिकी अख़बार को लीक किया था गृह मंत्री अमित शाह का नाम- इस ख़बर को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.

    दिवाली और छठ में घर पहुंचने का संघर्ष: 5 राज्यों के रेलवे स्टेशनों से ग्राउंड रिपोर्ट- इस ख़बर को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.

    बुज़ुर्गों के इलाज से जुड़ी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के हर ज़रूरी सवाल का जवाब- इस ख़बर को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.