You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

चैंपियंस ट्रॉफ़ीः अफ़ग़ानिस्तान ने इंग्लैंड को 8 रनों से हराया

अफ़ग़ानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड की टीम के सामने 326 रनों का लक्ष्य रखा था.

सारांश

लाइव कवरेज

सौरभ यादव, चंदन कुमार जजवाड़े

  1. महाशिवरात्रि पर कुंभ में स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में महाशिवरात्रि पर स्नान करने के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है.

    महाशिवरात्रि के स्नान के साथ ही कुंभ मेले का समापन हो जाएगा. भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र को 'नो व्हीकल क्षेत्र' घोषित किया गया है.

    महाकुंभ के एसएसपी राजेश द्विवेदी ने कहा है, “कोई भी इस अवसर को गंवाना नहीं चाहता है. प्रयागराज के स्थानीय निवासी भी भारी संख्या में स्नान करने के लिए आ रहे हैं. इसलिए हम रात से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देख रहे हैं.”

    उन्होंने कहा है, "अब तक 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं. भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है.”

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया है.

    सीएम योगी ने कहा है, ‘महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में भगवान भोलेनाथ की उपासना को समर्पित महाशिवरात्रि के पावन स्नान पर्व पर आज त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन!’

  2. इंडोनेशिया में भूकंप के तेज़ झटके, 6.1 मापी गई तीव्रता

    इंडोनेशिया के सुलावेसी आइलैंड के तट पर बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

    यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक इंडोनेशिया के सुलावेसी आइलैंड के तट पर बुधवार को 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

    किसी प्रकार के नुकसान की कोई खब़र अब तक सामने नहीं आई है.

    यूनाइटेड स्टेट जियोलॉटिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक भूकंप का केंद्र सुलावेसी प्रांत के पास 10 किलोमीटर की गहराई पर था.

    इंडोनेशिया में भूकंप का ख़तरा

    इंडोनिशिया 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में स्थित है, जहां पर टेक्टॉनिक प्लेटों की गतिविधियों के कारण भूकंप आता रहता है.

    जनवरी 2021 में सुलावेसी में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए.

    2018 में, सुलावेसी के पालू में 7.5 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई सुनामी ने 2,200 से अधिक लोगों की जान ले ली थी.

    2004 में, आचे प्रांत में 9.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे सुनामी आई और इंडोनेशिया में 170,000 से अधिक लोग मारे गए.

  3. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सौरभ यादव अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    इस समय बीबीसी हिंदी के पन्ने पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें आप नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.

    दिल्ली शराब नीति पर सीएजी की रिपोर्ट में क्या है? क्या बढ़ेंगी केजरीवाल और 'आप' की मुश्किलें? पूरी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    रूस -अमेरिका के नज़दीक आने से भारत को कितना फ़ायदा? इस ख़बर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हिज़्बुल्लाह को पैसा कहां से मिलता है? पूरी ख़बर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

    दिल्ली दंगों के पाँच साल: कुछ हिंसा के आरोप से बरी हुए तो कुछ बिना सुनवाई अब भी जेल में. पूरी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.