You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

तेजस विमान क्रैश में मारे गए विंग कमांडर नमांश स्याल का शव कब आएगा घर?

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा ज़िले के रहने वाले विंग कमांडर नमांश स्याल की शुक्रवार को दुबई एयर शो के दौरान तेजस प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी.

सारांश

लाइव कवरेज

दीपक मंडल, अरशद मिसाल

  1. बांग्लादेश: भूकंप में 10 लोगों की मौत, 450 से अधिक घायल

    बांग्लादेश की राजधानी ढाका समेत देश के कई इलाक़ों में शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे के क़रीब आए भूकंप से दस लोगों की मौत हो गई है और 450 से अधिक लोग घायल हुए हैं. भूकंप की तीव्रता 5.7 थी.

    भूकंप का केंद्र ढाका से लगभग 30 किलोमीटर दूर नरसिंगड़ी ज़िले में था.

    बीबीसी बांग्ला के मुताबिक़ ढाका में चार लोगों की मौत हुई है. पांच लोगों की मौत नरसिंगड़ी में हुई और नारायणगंज में एक व्यक्ति की मौत हुई है.

    बांग्लादेश के डिज़ास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के निताई चंद्र डे सरकार ने बीबीसी बांग्ला को बताया कि भूकंप की वजह से 450 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

    स्थानीय नरसिंगड़ी में भूकंप से 100 से ज़्यादा इमारतों में दरारें पड़ी गई हैं. जबकि ढाका में 14 इमारतों को नुक़सान हुआ है.

  2. ज़ेलेंस्की ने कहा- यूक्रेन को या तो अपनी गरिमा खोनी होगी या अमेरिका का साथ छोड़ना होगा

    यूक्रेन के राष्ट्पति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के साथ युद्ध ख़त्म करने के लिए अमेरिका ने जो शर्त रखी है उसके चलते वो उसका समर्थन खो सकते हैं.

    शुक्रवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को ''एक बहुत मुश्किल चुनाव करना पड़ सकता है. या तो हमें अपनी गरिमा खोनी होगी या अपने सबसे अहम साझेदार (अमेरिका) का साथ छोड़ना होगा.''

    उन्होंंने कहा, ''ये हमारे इतिहास की सबसे कठिन घड़ियों में से एक है.''

    रूस और यूक्रेन का युद्ध बंद कराने के लिए अमेरिका की शांति योजना का फ्रेमवर्क सामने आने के बाद ज़ेलेंस्की ने ये टिप्पणी की. ये शांति योजना मीडिया में लीक हो गई थी.

    इसमें यूक्रेन के लिए वही शर्तें रखी गई हैं, जिनसे वो इनकार कर चुका है. 28 बिंदुओं वाले इस पीस फ़्रेमवर्क में यूक्रेन के पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र से पीछे हटने, अपने सैनिक कम करने और और नेटो में कभी शामिल न होने की गारंटी देने जैसी शर्तें शामिल हैं.

    रूस ने यूक्रेन पर 2022 में पूरी तरह से आक्रमण कर दिया था. फ़िलहाल यूक्रेन की 20 फ़ीसदी इलाके कब्जा कर रखा है.

  3. नमस्कार!

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए क्लिक करें.

    हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

    दसवीं में पढ़ने वाले छात्र ने की आत्महत्या, पिता ने स्कूल के शिक्षकों पर लगाया आरोप

    सानिया मिर्ज़ा ने सिंगल पेरेटिंग और सिंगल होने की चुनौतियों पर क्या कहा?

    श्रेयसी सिंह: अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी में 'गोल्ड मेडलिस्ट' नीतीश कैबिनेट तक कैसे पहुंचीं?

    भारत का तेजस लड़ाकू विमान दुबई एयर शो में हुआ क्रैश, पायलट की मौत