दिल्ली: मंत्री पद की शपथ से पहले मनजिंदर सिंह सिरसा और रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने क्या कहा?
दिल्ली के राजौरी गार्डन से बीजेपी के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा और विधायक रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने मंत्री पद की शपथ लेने को लेकर प्रतिक्रिया दी.
मनजिंदर सिंह सिरसा ने मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का धन्यवाद किया.
उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि आने वाले समय में आप खूबसूरत दिल्ली देखेंगे."
वहीं रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "मंत्रालय अभी तय नहीं है."
मनजिंदर सिंह सिरसा और रविन्द्र इन्द्राज सिंह के अलावा गुरुवार को प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह दिल्ली के नए मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.
ये भी पढ़ें-