You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

इसराइल ने सीरिया में चल रही लड़ाई के बीच पड़ोसी देशों को क्या चेतावनी दी

सीरिया में इस्लामी विद्रोहियों और सेना में चल रही लड़ाई के बीच इसराइल ने अपने पड़ोसी देशों के लिए चेतावनी जारी की है.

सारांश

  • किसानों के दिल्ली मार्च के दौरान एमएसपी के सवाल में शिवराज सिंह चौहान ने संसद में जवाब दिया है
  • भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपनी मौद्रिक नीति में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है
  • ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में शुरू हुए टेस्ट मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ भारतीय टीम 180 रनों पर सिमट गई है
  • राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने दावा किया है कि कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से नोटों की गड्डी मिली है

लाइव कवरेज

कीर्ति रावत और अभिषेक पोद्दार

नमस्कार!

बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.

मैं बीबीसी संवाददाता कीर्ति रावत दोपहर दो बजे तक आप तक बड़ी ख़बरें पहुंचाऊंगी.

बीबीसी हिंदी के होम पेज पर जाने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

कल यानी 5 दिसंबर के लाइव पन्ने की ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

इस वक़्त हमारे पेज पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें-

- देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने हैं. लेकिन उनके सामने राज्य के वित्तीय मोर्चे से लेकर राजनीतिक मोर्चे तक कई चुनौतियां हैं. पढ़िए किन चुनौतियों का करना होगा सामना देवेंद्र फडणवीस को.

- दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने मंगलवार को देश में मॉर्शल लॉ की घोषणा करके सभी को चौंका दिया था. उन्होंने उत्तर कोरिया पर आरोप लगाए थे. लेकिन उत्तर कोरिया का चुप रहना चौंकाता है. पूरी ख़बर पढ़ने के लिए क्लिक करें.

- तमुना 2016 से अपने माता-पिता के तलाश में थी. उन्होंने अंत में उन्हें ढूंढ लिया और इस दौरान उनके सामने ऐसी बातें सामने आईं जिसकी उन्होंने कल्पना तक नहीं की थी. तमुना की कहानी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

- नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का चीन दौरा गुरुवार को ख़त्म हो रहा है. इस चार दिवसीय दौरे में ओली ने चीन से जो समझौता किया है, उसकी काफ़ी चर्चा हो रही है. जानिए इस समझौते का भारत पर क्या असर पड़ेगा?