You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

ग़ज़ा में अस्पताल पर हुए हमले पर डब्ल्यूएचओ चीफ़ ने क्या बताया

डब्ल्यूएचओ चीफ़ टेड्रॉस एडहॉनम गीब्रिएसुस ने कहा है कि दक्षिणी ग़ज़ा पट्टी में नासेर अस्पताल की मुख्य इमारत को भारी नुकसान पहुँचा है.

सारांश

लाइव कवरेज

इफ़्तेख़ार अली और अभय कुमार सिंह

  1. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत और कई घायल

    उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है.

    बुलंदशहर पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर राजस्थान जा रहे एक ट्रैक्टर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी.

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया, "आज रात क़रीब 2:15 बजे अलीगढ़ बॉर्डर पर NH-34 पर एक दुखद घटना घटी है."

    उन्होंने कहा, "क़रीब 60 लोग एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कासगंज ज़िले से राजस्थान जा रहे थे. पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए."

    एसएसपी के मुताबिक़, इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है और 45 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.

    उन्होंने कहा, "जिस ट्रक की वजह से हादसा हुआ, वह पुलिस की हिरासत में है."

  2. देशभर के कई इलाक़ों में भारी बारिश का दौर जारी, इन इलाक़ों में अलर्ट जारी

    राजधानी दिल्ली समेत देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है. कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति पैदी हो गई है.

    राजस्थान के कई इलाक़ों में बीते चौबीस घंटे से ज़्यादा समय से हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं.

    राजस्थान के कई जिलों में सोमवार को सभी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई है.

    इसके साथ ही पंजाब के पठानकोट में भी बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भरने की समस्या देखी गई.

    उत्तराखंड के चमोली से भी शुक्रवार को बादल फटने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

    थराली पुलिस स्टेशन ने क्षेत्र में घोषणा कर स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की अपील की है.

    वहीं बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर के कई इलाक़ों में आवाजाही पर भी असर पड़ा है.

    प्रशासन ने कई ज़िलों में लोगों से अपील की है कि ज़रूरी काम पड़ने पर ही घर से बाहर निकले.