कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन और मिसाइल हमला, कई लोग घायल हुए

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images
कुवैत की सरकारी न्यूज़ एजेंसी ने बुधवार को बताया कि ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमले से कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई लोग घायल हुए हैं.
इस हमले के बाद उड़ानों को रोक दिया गया और उन्हें दूसरे एयरपोर्ट पर भेजा गया.
रिपोर्ट में कुवैत सिविल एविएशन अथॉरिटी के हवाले से कहा गया कि हमला इंटरनेशनल एयरपोर्ट की टी-1 बिल्डिंग पर किया गया और उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया.
कुवैत की सरकारी न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि नागरिकों को चेतावनी दी गई कि मिसाइल हमलों के ख़िलाफ़ की गई फ़ायरिंग से गिरने वाले मलबे से सावधान रहें.














