You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

केजरीवाल की चुनौती पर बोली बीजेपी- 'इमोशनल अत्याचार नहीं, जवाब दो'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने क़रीबी सहयोगी और पूर्व निजी सचिव बिभव कुमार की गिरफ़्तारी के बाद रविवार 12 बजे बीजेपी के दफ़्तर पहुंचने का एलान किया है.

सारांश

  • अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा है कि वो कल अपनी पार्टी के सभी नेताओं के साथ बीजेपी के मुख्यालय पहुंचेंगे
  • किर्गिस्तान में पाकिस्तानी छात्रों पर हमले के बाद पाकिस्तान ने किर्गिस्तान सरकार से विरोध जताया है
  • ईरान में शनिवार को दो महिलाओं समेत सात लोगों को फांसी पर लटकाया गया है, मई में अब तक पचास लोगों को मौत की सज़ा दी जा चुकी है.
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के क़रीबी सहयोगी बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है.
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर हमला.
  • स्वाति मालीवाल ने दावा किया है कि सीएम हाउस के सीसीटीवी के साथ छेड़छाड़ करवाई जा रही है.
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने माना है कि फ़लस्तीनी दर्द में हैं और ग़ज़ा में मदद की ज़रूरत है.
  • आईपीएल 17 के 67वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से मात दी.

लाइव कवरेज

प्रवीण

नमस्कार !

बीबीसी हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है.

17 मई की ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.