You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

निकी हेली ने कहा, 'अमेरिका को भारत जैसे मज़बूत सहयोगी के साथ रिश्ते ख़राब नहीं करने चाहिए'

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निकी हेली ने कहा है कि अमेरिका को भारत जैसे मज़बूत सहयोगी के साथ रिश्ते ख़राब नहीं करने चाहिए.

सारांश

लाइव कवरेज

सुमंत सिंह और सुरभि गुप्ता

  1. ज़ेलेंस्की का दावा: चीन-पाकिस्तान समेत कई देशों के 'भाड़े के सैनिक' जंग में शामिल

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध में चीन और पाकिस्तान समेत कई देशों के 'भाड़े के सैनिक' शामिल हैं.

    ज़ेलेंस्की ने यूक्रेनी सैनिकों के साथ तस्वीरें साझा करते हुए एक्स पर लिखा कि सोमवार को वह वोवचांस्क इलाक़े में सैनिकों के बीच मौजूद थे. वहां उन्होंने मोर्चे की स्थिति को लेकर कमांडरों से जानकारी ली.

    उन्होंने लिखा, "वोवचांस्क इलाक़े में हमारे योद्धा चीन, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, पाकिस्तान और अफ़्रीकी देशों के भाड़े के सैनिकों के जंग में शामिल होने की जानकारी दे रहे हैं. हम इसका जवाब देंगे."

    अक्तूबर 2024 में सामने आई रिपोर्टों में दावा किया गया था कि उत्तर कोरिया के सैनिकों को यूक्रेन में रूस की सेना की मदद के लिए तैनात किया गया है.

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारे होम पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.