इसराइल और हिज़्बुल्लाह संघर्ष: पाँच अक्तूबर को क्या-क्या हुआ?

इसराइल की लेबनान में ज़मीनी कार्रवाई जारी है. आईडीएफ़ और हिज़्बुल्लाह के बीच दक्षिणी लेबनान की सीमा पर झड़प की ख़बरें हैं. बेरुत में रातभर हवाई हमले करने के बाद इसराइल ने शनिवार दोपहर भी हमले जारी रखे.

सारांश

  • हरियाणा विधानसभा चुनाव में 61 फ़ीसदी हुआ मतदान
  • इसराइल का दावा- दक्षिणी लेबनान में मारे गए हिज़्बुल्लाह के दर्जनों लड़ाके
  • इंडिगो एयलाइन का पूरा नेटवर्क अस्थायी रूप से डाउन हो गया है. कंपनी ने इसकी जानकारी दी है
  • ज़ाकिर नाइक के ‘एक्स’ हैंडल पर भारत में लगाई गई रोक
  • ऑलराउंडर शिवम दुबे चोटिल, बांग्लादेश के साथ टी-20 सिरीज़ से बाहर

लाइव कवरेज

सौरभ यादव

नमस्कार!

बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है.

आप बीबीसी हिंदी के पेज पर मौजूद बड़ी ख़बरों को इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं. कल के लाइव ब्लॉग की ख़बरें आप इस लिंक पर क्लिक करके पढ़े सकते हैं.

नीचे कुछ ख़ास ख़बरें हैं, जिन्हें आपको पढ़ना चाहिए-

- छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित नारायणपुर ज़िले में पुलिस ने एक मुठभेड़ में 32 कथित माओवादियों को मारने का दावा किया है. पुलिस का कहना है कि मारे जाने वाले माओवादियों की संख्या और बढ़ सकती है. पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें.

- ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई ने चार साल में पहली बार जुमे की नमाज़ के दिन दिए अपने संबोधन में इस्लामी देशों से एकजुट होने की अपील की. पढ़ने के लिए क्लिक करें.

- सुप्रीम कोर्ट में मैरिटल रेप को अपवाद मानने से जुड़े मुद्दे पर आठ याचिकाएं लंबित हैं. मैरिटल रेप क्या है, भारत सरकार इसे अपराध क्यों नहीं बनाना चाहती? पढ़ने के लिए क्लिक करें.

- इसराइल ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के अपने देश में घुसने पर पाबंदी लगाई है. इसराइल का अगला निशाना क्या ईरान के न्यूक्लियर प्लांट होंगे? ‘स्पॉटलाइट’ देखने के लिए क्लिक करें.