पीएम मोदी ने सोना न ख़रीदने और तेल बचत की अपनी अपील पर अब ये कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक और तेलंगाना के बाद अब गुजरात में लोगों से अपील की है कि वो सोने की ख़रीद को टालें और तेल की बचत करें.

सारांश

लाइव कवरेज

रौनक भैड़ा, चंदन कुमार जजवाड़े

  1. ईरान के जंग ख़त्म करने वाले प्रस्ताव पर डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Mandel NGAN / AFP via Getty Images

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के उस प्रस्ताव को "पूरी तरह अस्वीकार्य" बताया है, जो युद्ध ख़त्म करने के मक़सद से भेजा गया था.

    डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "मैंने अभी ईरान के तथाकथित 'नुमाइंदों' का जवाब पढ़ा है. मुझे यह पसंद नहीं आया, यह पूरी तरह अस्वीकार्य है."

    ईरान की अर्ध-सरकारी न्यूज़ एजेंसी तस्नीम ने बताया कि ईरान ने पाकिस्तान के ज़रिए एक प्रस्ताव भेजा था.

    पाकिस्तान इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है. प्रस्ताव में सभी मोर्चों पर तुरंत जंग रोकने, अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी ख़त्म करने और ईरान पर आगे कोई हमला न करने की गारंटी शामिल थी.

    इससे पहले, टेलीविज़न नेटवर्क अल जज़ीरा को ईरान के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि ईरान की ओर से भेजा गया प्रस्ताव वास्तविक और सकारात्मक है.

    गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच फ़िलहाल सीज़फ़ायर है, लेकिन युद्ध ख़त्म करने पर दोनों के बीच अभी तक सहमति नहीं बन पाई है.