तिब्बत में एक कपड़ा कंपनी ने की थी आतिशबाजी, चार चीनी अधिकारी बर्खास्त, को यू
तिब्बत में पिछले महीने कपड़ा बनाने वाली की एक कंपनी आर्क'टेरिक्स ने हिमालय क्षेत्र में आतिशबाजी का प्रदर्शन किया था, जिसकी काफ़ी आलोचना हुई थी.
अब, इस मामले में चार चीनी अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है.
तिब्बत के इलाक़े में 'राइज़िंग ड्रैगन' की आकृति में हुई इस आतिशबाजी का वीडियो सामने आया था. इस आतिशबाजी पर पर्यावरण को लेकर चिंता जताई गई और इसका बहिष्कार किया गया.
आर्क'टेरिक्स और इस शो को डिज़ाइन करने वाले चीनी आतिशबाज़ी कलाकार साई गो चियांग ने बाद में माफ़ी मांगी थी.
तिब्बत के शिगात्से शहर के अधिकारियों ने बुधवार को एक बयान में कहा कि इस मामले में और अधिकारियों की जाँच की गई है, उन्हें चेतावनी दी गई है.
अधिकारियों ने बताया कि आर्क'टेरिक्स और साई गो चियांग को मुआवज़ा देना होगा और 'पर्यावरण के सुधार' में मदद करनी होगी.