You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

रूस ने बशर अल-असद और उनकी पत्नी आसमा के तलाक की ख़बर को ख़ारिज किया

रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने उन ख़बरों को खारिज किया है जिनमें कहा गया था कि सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद की ब्रिटिश मूल की पत्नी उनसे तलाक चाहती हैं.

सारांश

लाइव कवरेज

शिल्पा ठाकुर, कीर्ति रावत

  1. अल्लू अर्जुन के घर पर हुए हमले की सीएम रेवंत रेड्डी ने की निंदा

    तेलुगू फ़िल्मों के जाने-माने अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर पर हुए प्रदर्शन की सीएम रेवंत रेड्डी ने निंदा की है.

    सीएम रेड्डी ने अपने पोस्ट में लिखा, "मैं फ़िल्म सिलेब्रिटीज़ के घर पर हुए हमले की निंदा करता हूं. "

    उन्होंने लिखा, "मैं राज्य के डीजीपी और शहर के पुलिस आयुक्त को कानून-व्यवस्था के मामले में सख्ती के साथ कार्रवाई करने का आदेश देता हूं. इस मामले में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी."

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जिन पुलिस अधिकारियों का संध्या थियेटर की घटना से कोई संबंध नहीं है, वो बयान देने से बचें.

    इस मामले में तेलंगाना के डीजीपी जितेंद्र ने कहा था, “जहां तक ​​अल्लू अर्जुन का सवाल है, हमारी किसी व्यक्ति से कोई निजी शिकायत नहीं है. लेकिन सभी को राज्य का ज़िम्मेदार नागरिक होना चाहिए. उन्हें समझना चाहिए कि लोगों की सुरक्षा सभी के लिए अहम है और उन्हें इसका पालन भी करना चाहिए.”

    अल्लू अर्जुन अपनी फ़िल्म 'पुष्पा-2: द रूल' की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत के बाद से लगातार चर्चा में हैं.

    अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता शिल्पा ठाकुर अब से दोपहर दो बजे तक आप तक बड़ी ख़बरें पहुंचाऊंगी.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    इस समय बीबीसी हिंदी के पन्ने पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें आप यहां पढ़ सकते हैं:

    - तालिब अल-अब्दुलमोहसिन कौन हैं, जिन पर जर्मनी में भीड़ पर कार चढ़ाने का आरोप है. पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    - तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने अल्लू अर्जुन पर लगाया आरोप, क्या है पूरा मामला. इस ख़बर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    - अदानी समूह के हाथ से कैसे निकला कीनिया में अहम सौदा, ऐसा क्या हुआ कि बिगड़ गई बात. इसे विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    - बांग्लादेश के श्मशान घाट और मंदिर में चोरी और हत्या, इस्कॉन ने भी जारी किया बयान. पूरी ख़बर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.