पेरिस ओलंपिकः हॉकी सेमीफ़ाइनल में भारत जर्मनी से 3-2 से हारा

पेरिस ओलंपिक में पुरुष हॉकी के सेमीफ़ाइनल मुकाबले में जर्मनी ने भारत को 3-2 से हराया.

सारांश

  • अमेरिकी चुनाव: कमला हैरिस ने टिम वाल्ज़ को चुना अपना उप राष्ट्रपति उम्मीदवार
  • विनेश फोगाट की जीत पर प्रियंका गांधी बोलीं- मैदान के भीतर और बाहर भी संघर्षों की जीत
  • बांग्लादेश में पुलिस ने की हड़ताल, ख़ुद की सुरक्षा की कर रहे हैं मांग
  • पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट ने सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई

लाइव कवरेज

दीपक मंडल, चंदन कुमार जजवाड़े

  1. पेरिस ओलंपिकः हॉकी सेमीफ़ाइनल में जर्मनी ने भारत को 3-2 से हराया

    हॉकी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पेरिस ओलंपिक में पुरुष हॉकी के सेमीफ़ाइनल मुकाबले में भारत जर्मनी से हार गया है.

    हॉफ़ टाइम तक भारतीय टीम जर्मनी से 1-2 के अंतर से पिछड़ गई थी.

    लेकिन भारत ने वापसी करते हुए तीसरे क्वार्टर तक जर्मनी से 2-2 गोल की बराबरी कर ली थी.

    हालांकि चौथे क्वार्टर में जर्मनी ने एक और गोल करते हुए 3-2 से बढ़त बना ली और फ़ाइनल का टिकट हासिल कर लिया.

    भारत भले ही यह मुकाबल हार गया हो लेकिन उसके पास ब्रांज मेडल जीतने का फिर भी मौका रहेगा.

    भारतीय टीम तीन साल पहले टोक्यो ओलंपिक में भी कांस्य पदक विजेता रही है.

    इससे पहले भारत ने 1980 में ओलंपिक फ़ाइनल में जगह बनाई थी.

  2. बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री हसन महमूद को एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया

    बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री हसन महमूद (फ़ाइल फ़ोटो)

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री हसन महमूद (फ़ाइल फ़ोटो)

    बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री और अवामी लीग के संयुक्त महासचिव हसन महमूद को हज़रत शाह जलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया.

    हसन महमूद देश छोड़ने की कोशिश कर रहे थे.

    बीबीसी बांग्ला ने हवाई अड्डे के सूत्रों से पुष्टि की है कि महमूद को मंगलवार दोपहर को आव्रजन पुलिस ने हिरासत में लिया.

    हवाई अड्डे पर ड्यूटी पर तैनात बांग्लादेश एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बीबीसी बांग्ला को बताया कि रात क़रीब साढ़े आठ बजे महमूद को सेना को सौंप दिया गया.

    इससे पहले पूर्व सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जुनैद अहमद पलक को भी हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया था.

    बांग्लादेश में छात्रों के आंदोलन और हिंसक प्रदर्शनों के बाद सोमवार को शेख़ हसीना ने देश के प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. शेख़ हसीना बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गईं.

  3. भारत के ओलंपिक होस्ट करने की कोशिशों पर क्या बोलीं दो पदक जीतने वालीं मनु भाकर?

    मनु भाकर

    इमेज स्रोत, ANI

    पेरिस ओलंपिक खेलों की शूटिंग प्रतिस्पर्धाओं में दो कांस्य पदक जीतने वालीं शूटर मनु भाकर ने कहा है कि वो इन खेलों का भारत में आयोजन होते देखना चाहती हैं.

    पेरिस में पत्रकारों से बात करते हुए मनु भाकर ने कहा, "मैं ऐसा होता देखना चाहूँगी. लेकिन उससे अधिक मैं ये देखना चाहती हूँ कि इंडिया अधिक से अधिक मेडल जीते. ओलंपिक होस्ट करना निश्चित तौर पर भारतीय एथलीट्स के लिए एक बढ़िया अवसर होगा. इससे कई अभिभावक और बच्चे प्रेरित होंगे."

    पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीता था.

    उसके बाद सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मनु भाकर ने मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल में भी कांस्य पदक जीता था.

    इसके बाद वे महिलाओं के 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में पदक से चूक गई थीं. इस प्रतिस्पर्धा में वे चौथे स्थान पर रही थीं.

  4. बांग्लादेश में पुलिस की हड़ताल, 'अंसार' और ग्राम रक्षा बलों को दी जा रही है ज़िम्मेदारी

    बांग्लादेश में पुलिस की हड़ताल की वजह से ट्रैफ़िक व्यवस्था तक पर असर पड़ा है. सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, बांग्लादेश में पुलिस की हड़ताल की वजह से ट्रैफ़िक व्यवस्था तक पर असर पड़ा है. सांकेतिक तस्वीर

    बांग्लादेश में पुलिस की हड़ताल के बाद ‘अंसार’ को ढाका में पुलिस थानों, ट्रैफ़िक और एयरपोर्ट की ज़िम्मेदारी दी जा रही है.

    अंसार बांग्लादेश में मूल रूप से स्वयंसेवक होते हैं जो आंतरिक सुरक्षा के लिए मुख्य सुरक्षा बलों के साथ तैनात किए जाते हैं.

    बांग्लादेश अंसार के जनसंपर्क अधिकारी मो. रुबेल हुसैन ने बीबीसी बांग्ला को बताया है कि अंसार के लोग पहले से ही ढाका में ट्रैफ़िक संभाल रहा है.

    बांग्लादेश में पुलिस ने सुरक्षा की चिंताओं को लेकर हड़ताल की घोषणा की है. इसके बाद अंसार और ग्राम रक्षा बलों को कई तरह के पुलिस के कामों का जिम्मा दिया गया है.

    उनके मुताबिक़ एयरपोर्ट पर अंसार की तैनाती की प्रक्रिया भी जारी है.

    मंगलवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कहीं भी पुलिस की कोई गतिविधि या मौजूदगी नहीं देखी गई है.

    बांग्लादेश में कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के पुलिसकर्मियों के संगठन ‘पुलिस सर्विस एसोसिएशन’ ने घोषणा की है कि जब तक पुलिसकर्मियों की जान सुनिश्चित नहीं हो जाती, वो हड़ताल पर रहेंगे.

  5. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: कमला हैरिस ने टिम वाल्ज़ को चुना अपना उप राष्ट्रपति उम्मीदवार

    कमला हैरिस ने मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज़ को अपना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है.

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, कमला हैरिस ने मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज़ को अपना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है

    अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस ने मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज़ को अपना रनिंग मेट यानी उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है.

    कमला हैरिस ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, " मुझे इस बात पर खुशी हो रही है कि मैंने टिम वाल्ज़ से अपना रनिंग मेट बनने के लिए कहा था. अपनी टीम में उनकी मौजूदगी बड़ी बात है."

    मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज़ 12 साल तक अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधि भी रहे हैं.

    वाल्ज़ हाई स्कूल के शिक्षक और फुटबॉल के कोच भी रह चुके हैं.

    टिम वाल्ज़ ने इस मौक़े को 'ज़िंदगी का सबसे बड़ा सम्मान' बताया है.

    अमेरिकी कांग्रेस की पूर्व स्पीकर नैंसी पेलोसी ने कमला हैरिस के इस फ़ैसले का स्वागत किया है. बीबीसी न्यूज़ की ख़बर के मुताबिक़ नैंसी ने एक इंटरव्यू में कहा है, " टिम शानदार हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हाल ही में उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप और जेडी वांस की टीम को ‘अजीबोग़रीब’ क़रार दिया था.

    डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए फ़ंड जुटाने के लिए हो रहे एक कार्यक्रम के दौरान वाल्ज़ ने कहा था, वो ‘अजीब’ हैं.

    उनके इस बयान के बाद पूरे देश में इसकी चर्चा हुई थी.

    उधर रिपब्लिकन पार्टी भी कमला हैरिस की पसंद पर सोशल मीडिया पर तंज कस रही है.

    पार्टी ने टिम वाल्ज़ को धुर-वामपंथी बताया है.

    राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की कोशिश कर चुके फ़्लोरिडा के गवर्नर रोन डी सैंटिस ने कहा, "हैरिस और वाल्ज़ अमेरिका के इतिहास में चुनावों में सबसे बड़े वामपंथी चेहरे हैं."

  6. विनेश फोगाट की जीत पर प्रियंका गांधी बोलीं- मैदान के भीतर और बाहर संघर्षों की जीत

    विनेश फोगाट ने ओलंपिक में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की है.

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, विनेश फोगाट ने ओलंपिक में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की है

    पेरिस ओलंपिक के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने विनेश फोगाट को शुभकामनाएँ दी हैं.

    प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, "मैं जानती हूँ कि आपके लिए यह सिर्फ ओ​लंपिक का कठिन मुक़ाबला भर नहीं है. आपने दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी को तो हराया ही, यह मैदान के भीतर और बाहर आपके संघर्षों की भी जीत है."

    "आज पूरी दुनिया आपके हाथों में लहराता हुआ तिरंगा देख रही है. आप इस देश का गौरव हैं और हमेशा रहेंगी. खूब शुभकामनाएं. जय हो! विजय हो!"

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रेसलिंग में विनेश फोगाट ने ओलंपिक में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की है. पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान विनेश ने सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली है.

    उन्होंने क्वार्टर फ़ाइनल में यूक्रेन की लिबाच ओक्साना को 7-5 से हराया.

    प्री क्वार्टर फ़ाइनल मैच में विनेश ने में 50 किलोग्राम फ़्रीस्टाइल वर्ग में जापान की यूई सुसाकी को हराया था. 50 किलोग्राम विमेंस इवेंट में जापान की सुसाई युई मौजूदा चैंपियन हैं.

    भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का सेमीफ़ाइनल मैच आज रात 10 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा.

  7. बांग्लादेश में पुलिस ने की हड़ताल, ख़ुद की सुरक्षा की कर रहे हैं मांग

    बांग्लादेश पुलिस ने कहा है कि उन्हें प्रदर्शकारियों पर गोली चलाने के लिए मजबूर किया गया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, बांग्लादेश पुलिस ने कहा है कि उन्हें प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के लिए मजबूर किया गया

    बांग्लादेश में पुलिस के बड़े यूनियन ने कहा है कि देश में जब तक हर पुलिस वाले की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती है, तब तक पुलिस वाले हड़ताल पर रहेंगे.

    बांग्लादेश पुलिस ने कहा है कि उन्हें प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के लिए मजबूर किया गया.

    देश में पुलिस के संगठन 'बांग्लादेश पुलिस सर्विस एसोसिएशन' यानी बीपीएसए ने कहा है कि उन्हें न चाहते हुए भी प्रदर्शनकारियों पर गोली चलानी पड़ी.

    बीपीएसए ने लोगों के सामने पुलिस को खलनायक बनाकर पेश करने के लिए अधिकारियों को ज़िम्मेदार ठहराया है.

    बांग्लादेश में कई हज़ार पुलिसवालों के संगठन बीपीएसए ने कहा है, “देश क़ानून बनाता है और हम केवल उसे लागू कराते हैं. हमें अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश का पालन करना होता है, चाहे वो क़ानूनी हों या ग़ैरक़ानूनी.”

    पुलिस का कहना है कि सोमवार को शेख़ हसीना के इस्तीफ़ा देने के बाद देशभर में 400 से ज़्यादा पुलिस थानों पर हमला किया गया. बांग्लादेश में हुए विरोध प्रदर्शनों में कई पुलिस वाले भी मारे गए हैं.

    बीपीएसए ने अपने बयान में निर्दोष छात्रों के साथ की गई कार्रवाई के लिए माफ़ी मांगी है.

  8. बांग्लादेश में अवामी लीग के नेता के होटल में आगज़नी, 24 की मौत

    सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने शेख़ मुज़ीबुर्रहमान की याद में बनाए गए बंगबंधु मेमोरियल म्यूज़ीयम में भी आग लगा दी थी.

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने शेख़ मुज़ीबुर्रहमान की याद में बनाए गए बंगबंधु मेमोरियल म्यूज़ीयम में भी आग लगा दी थी

    बांग्लादेश में एक होटल को आग के हवाले कर देने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इस होटल में सोमवार को आग लगाई गई थी.

    ज़बीर इंटरनेशनल होटल अवामी लीग के क़रीबी सदस्य का होटल था.

    बांग्लादेश के दैनिक अख़बार ‘डेली स्टार’ के मुताबिक़ बचाव दल को इस आग पर क़ाबू पाने में 12 घंटे का समय लग गया.

    अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिक़ प्रदर्शनकारियों ने फ़ायर फ़ाइटर्स को काफ़ी देर तक होटल नहीं पहुँचने दिया जिसकी वजह से बचावकार्य काफ़ी देरी से शुरू हो पाया.

    यह होटल बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिम में मौजूद शहर जसोर में है. इस होटल के मालिक शाहीन चक्लदार हैं, जो जसोर ज़िले के अवामी लीग के पार्टी के महासचिव हैं.

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना 1980 के दशक से ही अवामी लीग पार्टी की प्रमुख रही हैं.

    सोमवार को छात्रों के लंबे प्रदर्शन के बाद शेख़ हसीना ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. शेख़ हसीना बांग्लादेश छोड़कर चली गई हैं.

    उसके बाद सेना ने छात्रों और आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी, लेकिन बांग्लादेश के अलग-अलग इलाक़ों से हिंसा, लूट और आगज़नी की ख़बरें आ रही हैं.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट ने सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई

    विनेश फोगाट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली है.

    उन्होंने क्वार्टर फ़ाइनल में यूक्रेन की लिबाच ओक्साना को 7-5 से हराया.

    भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का सेमीफ़ाइनल मैच आज रात 10 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा.

    प्री क्वार्टर फ़ाइनल मैच में विनेश ने में 50 किलोग्राम फ़्रीस्टाइल वर्ग में जापान की यूई सुसाकी को हराया था.

    रेसलिंग में दो बार की ओलंपियन विनेश फोगाट ने अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की है.

    50 किलोग्राम विमेंस इवेंट में जापान की सुसाई युई मौजूदा चैंपियन हैं.

    विनेश फोगाट के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के बाद ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया ने खुशी जताई है.

    पुनिया ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, विनेश फोगाट भारत की वो शेरनी जिसने आज बैक टू बैक मैच में 4 बार की विश्व चैंपियन और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन को हराया. उसके बाद क्वार्टरफाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन को हराया."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पुनिया ने लिखा है, "मगर एक बात बताऊं, ये लड़की अपने देश में लातों से कुचली गई थी. ये लड़की अपने देश में सड़कों पर घसीटी गई."

    विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ हुए विरोध प्रदर्शनों का मुख्य चेहरा थे.

  10. नीरज चोपड़ा का पेरिस ओलंपिक में ज़बरदस्त थ्रो, अब गुरुवार को फ़ाइनल के लिए उतरेंगे मैदान में

    नीरज चोपड़ा

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, पहले प्रयास में 89.34 मीटर का शानदार थ्रो किया

    भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने आज पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों के भाला फेंक क्वालिफिकेशन राउंड में अपने पहले प्रयास में 89.34 मीटर का शानदार थ्रो किया.

    ये नीरज के करियर का दूसरा सबसे लंबा थ्रो है. उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर का है. ये थ्रो उन्होंने स्टॉकहोम डायमंड लीग में फेंका था.

    इस थ्रो के बलबूते नीरज चोपड़ा ने आसानी से फ़ाइनल के लिए क्वालीफ़ाई कर लिया है.

    नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था.

    फ़ाइनल मुक़ाबला गुरुवार 8 अगस्त को रात 11:55 बजे खेला जाएगा.

    नीरज चोपड़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

  11. पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पहुँची क्वार्टर फ़ाइनल में

    विनेश फोगाट

    इमेज स्रोत, Reuters

    पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने प्री क्वार्टर फ़ाइनल मैंच में 50 किलोग्राम वर्ग में जापान की यूई सुसाकी को हरा दिया है.

    रेसलिंग में दो बार की ओलंपियन विनेश फोगाट ने अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत करते हुए विमेंस 50 किग्रा इवेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान की मौजूदा चैंपियन सुसाई युई को हराया.

    अब विनेश फोगाट क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं.

    विनेश फोगाट की जीत के बाद ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया ने खुशी जताई है.

    पुनिया ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, “कमाल कर दिया लड़की ने.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    नीरज चोपड़ा

    इमेज स्रोत, Reuters

    उधर टोक्यो ओलंपिक खेलों में जेवलिन में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा भी अपने इवेंट में क्वालीफ़ाई कर गए हैं.

    उन्होंने 89.34 मीटर दूर भाला फेंक कर फ़ाइनल में जगह बनाई है.

  12. बांग्लादेश की संसद को भंग किया गया, राष्ट्रपति ने जारी किया आदेश

    विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी बांग्लादेश की संसद भी पहुंचे थे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी बांग्लादेश की संसद भी पहुंचे थे

    बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने आदेश जारी कर देश की संसद को भंग कर दिया है.

    राष्ट्रपति कार्यालय के प्रेस विंग की ओर से भेजे गए नोटिस में मंगलवार को इस बात की जानकारी दी गई.

    इस नोटिस में बताया गया है कि तीनों सेनाओं के प्रमुखों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सिविल सोसाइटी के नुमाइंदों और छात्र आंदोलन के नेताओं की राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के साथ हुई बैठक के बाद राष्ट्रीय संसद को भंग करने का फ़ैसला लिया गया है.

    इस संबंध में नोटिफ़िकेशन आज जारी किया जाएगा.

    इस साल सात जनवरी को चुनाव के बाद इस संसद का गठन हुआ था.

    वहीं सोमवार को राष्ट्रपति ने एक आदेश जारी कर बीएनपी नेता ख़ालिदा ज़िया समेत कई विपक्षी नेताओं को नज़रबंदी से रिहा कर दिया था.

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के ऊपर हमले पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में ये कहा

    भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश के मुद्दे पर राज्यसभा में बयान दिया है

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश के मुद्दे पर राज्यसभा में बयान दिया है

    भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के व्यवसाय और मंदिरों को निशाना बनाए जाने पर बयान दिया है.

    एस जयशंकर बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर राज्यसभा में बोल रहे थे.

    उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश में सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि वहाँ अल्पसंख्यक समुदाय के व्यवसाय और मंदिरों को निशाना बनाया गया है.

    "हम बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के ऊपर नज़र बनाए हुए हैं. भारत में सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है."

    उन्होंने सदन को बताया है कि बांग्लादेश के अलग-अलग इलाक़ों में क़रीब 19 हज़ार भारतीय रह रहे हैं. हालाँकि क़रीब नौ हज़ार लोग जुलाई के महीने में ही भारत आ गए हैं और वहाँ फ़िलहाल ज़्यादातर भारतीय छात्र रह गए हैं.

    "5 अगस्त को शेख़ हसीना ने इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया. उन्होंने काफ़ी कम समय में भारत में फ़्लाइट लाने के लिए अनुमति मांगी. वो कल शाम में दिल्ली पहुँची हैं."

    एस जयशंकर ने बताया है कि बांग्लादेश में जनवरी में हुए आम चुनाव के बाद से ही विरोध का सिलसिला शुरू हुआ था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटेन जा रहे भारतीय यात्रियों के लिए जारी की एडवाइज़री

    ब्रिटेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ब्रिटेन में तीन बच्चियों की मौत के बाद हिंसक प्रदर्शन (फ़ाइल फ़ोटो)

    भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटेन की यात्रा कर रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की है.

    लंदन में भारतीय उच्चायोग ने एक बयान जारी कर कहा है, ''भारतीय यात्रियों को हाल में ब्रिटेन के कुछ इलाक़ों में प्रदर्शन और अशांति के बार में जानकारी होगी. लिहाज़ा ब्रिटेन की यात्रा कर रहे भारतीयों को हालात पर नज़र रखने और सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.''

    ‘’भारतीय यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वो स्थानीय ख़बरों और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों की ओर से जारी एडवाइज़री पर नज़र रखें. साथ ही ऐसी जगहों पर भी जाने से बचें जहां प्रदर्शन हो रहे हैं.’’

    किसी भी आपात स्थिति में भारतीय उच्चायोग से संपर्क किया जा सकता है.

    ब्रिटेन

    इमेज स्रोत, @HCI_London

    ब्रिटेन के साउथपोर्ट में टेलर स्विफ़्ट की थीम वाली डांस पार्टी में चाकूबाज़ी की घटना में तीन बच्चियों की मौत के बाद ब्रिटेन के कई इलाक़ों में हिंसक प्रदर्शन हुए.

    इन प्रदर्शनों के दौरान अब तक 400 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

  15. बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गठन पर क्या बोली मुख्य विपक्षी पार्टी बीएनपी

    बांग्लादेश
    इमेज कैप्शन, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    बांग्लादेश में प्रमुख विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के महासचिव मिर्ज़ा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा है कि अगर मंगलवार दोपहर दो बजे तक अंतरिम सरकार का गठन नहीं हुआ तो देश में राजनीतिक शून्य पैदा हो सकता है.

    मंगलवार को ढाका में एक ब्रीफिंग में बीएनपी ने कहा कि उनकी ओर से अंतरिम सरकार के लिए राष्ट्रपति को कोई नाम प्रस्तावित नहीं किया गया है. राष्ट्रपति की ओर से मांगे जाने पर बीएनपी नाम भेजेगी.

    पार्टी ने भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन की ओर से नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस का नाम प्रस्तावित करने के संबंध में ये बात कही.

    पार्टी की ओर से कहा गया है कि उसे छात्रों पर पूरा भरोसा है. लेकिन सर्वदलीय मामलों को महत्व दिया जाना चाहिए.

    उन्होंने तीन महीने के भीतर चुनाव कराकर सत्ता सौंपने का भी आग्रह किया. महासचिव ने कहा कि बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान से पार्टी की ओर से जल्द देश लौटने का अनुरोध किया गया है.

    आलमगीर ने कहा, ''जो लोग बदले की भावना से संस्थानों पर हमले और लूटपाट कर रहे हैं, वे इसे रोकें. वे आंदोलन के लोग नहीं हैं, बल्कि आंदोलन के विरोधी हैं.”

  16. बांग्लादेश में शेख़ हसीना के पिता के नाम पर बने संग्रहालय को जलाया गया

    बांग्लादेश

    इमेज स्रोत, Zahid Hassan/BBC

    इमेज कैप्शन, धानमंडी स्थित ‘बंगबंधु स्मृति जादूघर’

    बांग्लादेश में सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने धानमंडी स्थित ‘बंगबंधु स्मृति जादूघर’ में तोड़फोड़ की और उसमें आग लगा दी.

    बांग्लादेश के राजशाही ज़िले में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग की विरासत को संजो कर रखने के लिए ये संग्रहालय बनाया गया था.

    इस संग्रहालय में रखी शेख़ हसीना के पिता बंगबंधु शेख़ मुजीबुर्रहमान की तस्वीर को भी प्रदर्शनकारियों ने जला दिया.

    बांग्लादेश

    इमेज स्रोत, Zahid Hassan/BBC

    बांग्लादेश

    इमेज स्रोत, Zahid Hassan/BBC

    बांग्लादेश

    इमेज स्रोत, Zahid Hassan/BBC

  17. बांग्लादेश: पुलिस थानों पर भीड़ का हमला, कई थानों में नहीं हैं पुलिसवाले

    बांग्लादेश

    बांग्लादेश की राजधानी ढाका के जतराबाड़ी, बड्डा, मोहम्मदपुर, अदाबार समेत कई पुलिस स्टेशनों पर रात भर हमले और लूटपाट हुई.

    सोमवार को कई थानों पर हमले हुए, कई जगहों पर गुस्साई भीड़ की पुलिस से झड़प भी हुई. कुछ थानों से पुलिसकर्मी भाग गए.

    मंगलवार की सुबह बीबीसी बांग्ला के संवाददाता ने मोहम्मदपुर थाने में जाकर देखा तो पूरा थाना मलबे के ढेर में तब्दील हो चुका था.

    पुलिस स्टेशन के कुछ कमरों से धुआं उठता देखा जा सकता है. पुलिस स्टेशन परिसर में कई जली हुई कारें और फर्नीचर देखे जा सकते हैं.

    थाने के अंदर से पंखे, कुर्सियां, टेबल समेत सभी तरह के सामान लूट लिए गए. सुरक्षा संकट के कारण रविवार को थाने में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी थाना छोड़कर सुरक्षित ठिकाने पर चले गए.

    मोहम्मदपुर थाने के एक एसआई ने नाम न छापने की शर्त पर बताया- 'थाने के अंदर मौजूद सभी हथियार और गोला-बारूद लूट लिए गए हैं.’’

    पास के अडाबर पुलिस स्टेशन को भी लूटा गया.

    बताया जाता है कि रविवार की रात थाने के सामने खड़ी गाड़ियां, मोटरसाइकिलें और थाने के अंदर रखे सामान लूट लिए गए.

    इस थाने में भी कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया. सोमवार को बड्डा और भटारा थाने पर भी हमला किया गया. आग से थाना भवन जलकर खाक हो गया.

    थाने के बाहर रखे सरकारी वाहन और अंदर रखा सारा सामान जला दिया गया. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो में राजारबाग में पुलिस लाइन में सायरन बजते सुनाई दिया.

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ढाका के 50 थानों में ज्यादातर में पुलिस नहीं है.

  18. मोदी सरकार की सर्वदलीय बैठक में बांग्लादेश के हालात पर चर्चा

    बांग्लादेश

    इमेज स्रोत, EPA

    भारत सरकार ने बांग्लादेश संकट पर सर्वदलीय बैठक में चर्चा की है.

    भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,’’ बांग्लादेश में फिलहाल जो हो रहा है उस पर हमने संसद में सर्वदलीय बैठक में बात की. हमें खुशी है बांग्लादेश के मामले में सरकार के मौजूदा रवैये को सांसदों का पूरा समर्थन मिला.’’

    बांग्लादेश

    इमेज स्रोत, TWITTER

    इससे पहले सोमवार की रात को पीएम नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें उन्हें बांग्लादेश में सामने आ रहे हालात के बारे में जानकारी दी गई.

    कैबिनेट की कमेटी की इस उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद थीं.

  19. शेख़ हसीना को राजनीतिक शरण देने के सवाल पर क्या बोला अमेरिका

    बाइडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने कहा है कि बांग्लादेश में कोई भी अंतरिम सरकार लोकतांत्रिक सिद्धांतों, कानून के नियम और बांग्लादेशी लोगों की इच्छा के मुताबिक़ बननी चाहिए.

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसे नहीं पता कि शेख़ हसीना ने उनके देश में शरण मांगी है या नहीं.

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने पत्रकारों से कहा,’’हम चाहते हैं कि बांग्लादेश के लोग वहां की सरकार का भविष्य तय करें.’’

    उन्होंने कहा,''जवाबदेही कैसी होती है. ये बांग्लादेश के कानून में दिखना चाहिए. हिंसा करने और कानून तोड़ने वालो को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए.’''

    मैथ्यू मिलर ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि शेख़ हसीना ने अमेरिका में राजनीतिक शरण मांगी है या नहीं.

  20. बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख सलाहकार बनाना चाहते हैं छात्र

    मोहम्मद यूनुस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, मोहम्मद यूनुस (फ़ाइल फ़ोटो)

    बांग्लादेश में भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के नेता नाहिद इस्लाम ने शेख हसीना के इस्तीफ़े के बाद देश को चलाने के लिए गठित होने वाली अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस का नाम प्रस्तावित किया है.

    उन्होंने राष्ट्रपति से जल्द से जल्द प्रोफेसर यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनाने का आग्रह किया.

    आंदोलन के समन्वयकों में से एक नाहिद इस्लाम ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया फेसबुक पर वीडियो संदेश में मुख्य सलाहकार के नाम का प्रस्ताव रखा.

    उस वक़्त उनके साथ कोऑर्डिनेटर आसिफ महमूद और अबू बक्र मजूमदार भी मौजूद थे.

    इस्लाम ने यह भी कहा कि अंतरिम सरकार का मुखिया बनने के बारे में उनकी प्रोफेसर यूनुस से बात हो चुकी है.

    उन्होंने कहा, ''हमने मोहम्मद यूनुस से भी बात की है. वह छात्रों की अपील पर बांग्लादेश के लिए ये यह अहम जिम्मेदारी लेने के लिए सहमत हो गए हैं.’’

    भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन ने यह भी कहा कि सलाहकार परिषद के दूसरे सदस्यों के नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी.

    इससे पहले कल प्रेस कॉन्फ्रेंस नाहिद इस्लाम ने कहा था,'' हम किसी भी तरह की सरकार का समर्थन नहीं करेंगे जब तक कि इसे छात्र-नागरिकों द्वारा समर्थित या प्रस्तावित न किया जाए.''