You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

पेरिस ओलंपिकः हॉकी सेमीफ़ाइनल में भारत जर्मनी से 3-2 से हारा

पेरिस ओलंपिक में पुरुष हॉकी के सेमीफ़ाइनल मुकाबले में जर्मनी ने भारत को 3-2 से हराया.

सारांश

  • अमेरिकी चुनाव: कमला हैरिस ने टिम वाल्ज़ को चुना अपना उप राष्ट्रपति उम्मीदवार
  • विनेश फोगाट की जीत पर प्रियंका गांधी बोलीं- मैदान के भीतर और बाहर भी संघर्षों की जीत
  • बांग्लादेश में पुलिस ने की हड़ताल, ख़ुद की सुरक्षा की कर रहे हैं मांग
  • पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट ने सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई

लाइव कवरेज

दीपक मंडल, चंदन कुमार जजवाड़े

  1. शेख़ हसीना के देश छोड़ने पर बांग्लादेश के अख़बारों ने क्या लिखा

    बांग्लादेश की पीएम शेख़ हसीना के देश छोड़ कर चले जाने पर वहां के अख़बारों ने अलग-अलग नज़रिये से टिप्पणी की है.

    दैनिक 'प्रोथोम आलो' की ख़बर का शीर्षक है- शेख़ हसीना अंत में भी बल प्रयोग करना चाहती थीं.

    अख़बार लिखता है कि शेख हसीना अंत में भी अतिरिक्त बल और अधिक रक्तपात के जरिए सत्ता बरकरार रखना चाहती थीं.

    'सामयिक' पत्रिका की हेडलाइन है- छात्रों की खून से सनी जीत.

    इसमें कहा गया है कि बांग्लादेश में जनता की जीत हुई लेकिन ये छात्रों के खून से सनी हुई है.

    'न्यू एज' की ख़बर कुछ इस तरह शुरू होती है- खालिदा की रिहाई, जेएस का विघटन, राष्ट्रीय सरकार जल्द

    पहले पन्ने पर लगी इस रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा है कि बीएनपी चेयरपर्सन खालिदा जिया को तुरंत रिहा करने का फैसला किया गया है.

    'नया दिगंत' अखबार में बांग्लादेश ग्रामीण बैंक के संस्थापक मोहम्मद यूनुस के हवाले से कहा गया है कि छात्रों की जीत दूसरी आज़ादी है.

    जीत के दिन पुलिस फायरिंग में 103 की मौत - युगांतर अखबार के पहले पन्ने पर ये ख़बर छापी गई है.

    इसमें लिखा गया है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना के सोमवार को इस्तीफा देने के बाद अवामी लीग के मंत्रियों-सांसदों के आवास, केंद्रीय कार्यालय और अन्य कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई और आगजनी की गई.

    '‘बिजनेस स्टैंडर्ड'' ने लिखा कर्फ्यू आज ख़त्म; सभी शैक्षणिक, निजी संस्थान, कारखाने भी खुलेंगे. यह बिजनेस स्टैंडर्ड के पहले पन्ने का शीर्षक है.

  2. बांग्लादेश: शेख़ हसीना के घर से क्या-क्या उठा ले गए लोग, तस्वीरों में देखिए

    बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना के पांच अगस्त को देश छोड़ने के बाद प्रदर्शनकारी उनके आधिकारिक आवास ‘गण भवन’ में घुस गए और वहां रखे सामान को लूट कर ले जाते दिखे.

    कोई उनके घर के फर्नीचर को उठाकर ले जाते दिखा तो कुछ लोग वहां लगे सोफों पर आराम फरमा रहे थे.

    बड़ी तादाद में स्थानीय लोग उनके आवास में घुस आए थे और वहां रखे सामानों को ‘जीत के प्रतीक’ के तौर पर उठा कर ले जा रहे थे.

    सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोई कोशिश नहीं की. तस्वीरों में देखिए लोग वहां से क्या-क्या उठा कर ले गए.

  3. ब्रिटेन में हिंसक प्रदर्शनों का दौर जारी, अब तक 400 लोगों की गिरफ़्तारी

    ब्रिटेन में पिछले सप्ताह से शुरू हुए हिंसक प्रदर्शन में अब तक क़रीब 400 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

    नेशनल पुलिस चीफ काउंसिल ने कहा है कि आगे हर दिन ये गिरफ़्तारियां बढ़ सकती हैं.

    इससे पहले प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने कहा कि हालात को काबू करने के लिए विशेषज्ञ पुलिस अफसरों का दल तैनात है.

    प्लिमथ में पुलिस ने कहा कि हिंसक प्रदर्शनों के दौरान कई पुलिस अफसर घायल हो गए हैं.

    ब्रिटेन के साउथपोर्ट में मशहूर सिंगर टेलर स्विफ़्ट की थीम वाली डांस पार्टी में चाकूबाजी की घटना में तीन बच्चियों की मौत के बाद हिंसक प्रदर्शन के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

    इस प्रदर्शन के दौरान धुर दक्षिणपंथी, आप्रवासी विरोधी और आप्रवास समर्थक कई जगह आमने-सामने आ गए थे.

  4. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है.

    5 अगस्त की ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.