नेपाल में भूस्खलन का चीन पर भी असर, शी जिनपिंग ने राहत और बचाव कार्य तेज करने को कहा
चीन के सरकारी मीडिया पीपुल्स डेली के मुताबिक़ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार सुबह दक्षिण-पश्चिमी चीन के शिज़ांग स्वायत्त क्षेत्र में जिरोंग बॉर्डर पोर्ट पर भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश और बचाव के लिए हरसंभव कोशिश के आदेश दिए हैं.
यह भूस्खलन नेपाल में हुआ, जिसमें कई लोग हताहत हुए हैं.
उत्तरी नेपाल के कुछ हिस्सों में आई भीषण बाढ़ के बाद भारी जान-माल के नुक़सान की आशंका जताई जा रही है.
बाढ़ में कई गांव बह गए और एक पनबिजली बांध सहित बुनियादी ढांचे को नुक़सान पहुंचा है.
बुधवार तड़के नेपाल की राजधानी काठमांडू के उत्तर में स्थित रसुवा इलाक़े में बाढ़ आ गई. यह इलाक़ा तिब्बत से सटा हुआ है और चीन के साथ नेपाल के मुख्य व्यापार मार्ग पर पड़ता है.