You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

आइसलैंड की मंत्री ने किशोर से रिश्तों की बात मानी, दिया इस्तीफ़ा

आइसलैंड में बाल विकास विभाग की मंत्री ने 30 साल पहले कायम किए गए एक किशोर के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार करने के बाद पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.

सारांश

  • आइसलैंड की मंत्री ने किशोर से रिश्तों की बात मानी, दिया इस्तीफ़ा
  • हसन नवाज़ ने 44 गेंदों में शतक बनाकर रचा इतिहास
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कश्मीर के मुद्दे पर क्या-क्या बताया
  • आरटीआई में प्रस्तावित संशोधनों का विरोध, दिल्ली में प्रेस क्लब पर प्रदर्शन
  • सूडानी सेना ने फिर से राष्ट्रपति भवन को अपने कब्ज़े में लिया
  • कनाडा: सांसद चंद्रा आर्या ने कहा- पार्टी ने उनका नामांकन रद्द कर दिया
  • इसराइल ने सुरक्षा सेवा के प्रमुख को किया बर्ख़ास्त, हमास से जुड़ी क्या है वजह?

लाइव कवरेज

इफ़्तेख़ार अली और कीर्ति रावत

  1. इसराइली आक्रमण के बाद हमास का जवाबी हमला, तेल अवीव पर दागे तीन मिसाइल

    हमास ने कहा है कि उसने तीन रॉकेट इसराइल के तेल अवीव में दागे हैं. इसराइल की ओर से दोबारा ग़ज़ा में सैन्य आक्रमण शुरू करने के बाद से ये हमास का पहला जवाबी हमला है.

    हालांकि इसराइल ने कहा है कि उसने उन तीन मिसाइलों में से एक को रोक दिया है और बाकी मिसाइल वहां गिरे जहां कोई नहीं रहता था.

    हमास संचालित ग़ज़ा स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ मंगलवार को इसराइल की ओर से दोबारा लड़ाई शुरू करने के बाद से कम से कम 591 लोग मारे गए हैं, जिनमें 200 से ज़्यादा बच्चे भी शामिल हैं.

    इसराइली सेना (आईडीएफ़) ने गुरुवार को कहा कि उसने फ़लस्तीनी क्षेत्र में ग्राउंड ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

    जनवरी में इसराइल और हमास के बीच युद्धविराम शुरू होने के बाद से बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई से राहत मिल गई थी, लेकिन इन हमलों के बाद फिर से हालात पहले जैसे होते दिख रही है.

    इसराइल का कहना है कि हमास ने अभी भी 59 लोगों को बंधक बना रखा है, जिनमें से 24 के जिंदा होने की संभावना है.

  2. अमेरिकी शिक्षा विभाग को लेकर ट्रंप ने किया ये फ़ैसला, इन छात्रों की बढ़ेगी मुश्किलें

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें अधिकारियों को शिक्षा विभाग को ख़त्म करने के निर्देश दिए गए हैं.

    ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान ये वादा किया था.

    गुरुवार को आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद ट्रंप ने कहा, "हम इसे जितना जल्दी हो सके बंद करने जा रहे हैं. इससे हमें कोई फ़ायदा नहीं हो रहा है."

    ट्रंप लंबे समय से इस विभाग को ख़त्म करने की मांग करते रहे हैं, लेकिन इसे पूरी तरह से बंद करने के लिए उन्हें अमेरिकी संसद कांग्रेस की मंजूरी की ज़रूरत पड़ेगी, जो कि संभव नहीं है.

    ट्रंप के इस कदम को पहले से ही उन लोगों की ओर से क़ानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है जो एजेंसी के बंद होने और पिछले हफ्ते घोषित कर्मचारियों की भारी कटौती को रोकने की कोशिश कर रहे हैं.

    ट्रंप ने कहा, "अमेरिका किसी दूसरे देश की तुलना में शिक्षा पर कहीं ज़्यादा पैसा खर्च करता है, लेकिन इसके बावजूद छात्रों की सफलता बहुत कम है."

    शिक्षा विभाग कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए संघीय छात्र लोन का प्रबंधन करने और कम आय वाले और शारीरिक रूप से अक्षम छात्रों को सहायता पहुंचाने के लिए ज़िम्मेदार है.

  3. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता इफ़्तेख़ार अली अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    फ़िलहाल, हमारे होम पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.

    कल के लाइव पेज की ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.