रूस में ब्रिक्स समिट से अलग पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच होगी द्विपक्षीय बैठक

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मंगलवार को कहा कि रूस के कज़ान में पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बुधवार को द्विपक्षीय मुलाक़ात होगी.

सारांश

लाइव कवरेज

चंदन कुमार जजवाड़े और अश्वनी पासवान

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन के लिए रूस रवाना

    नरेंद्र मोदी (फ़ाइल फ़ोटो)

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पीएम मोदी ब्रिक्स समिट के लिए रूस रवाना

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स समिट में भाग लेने के लिए रूस के कज़ान रवाना हो गए है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी है. ब्रिक्स का यह 16 वाँ समिट है.

    उन्होंनेअपने पोस्ट में भारत के लिए बिक्स के महत्व का भी ज़िक्र किया है और कहा है कि वो इस समिट में कई व्यापक मुद्दों पर चर्चा करने जा रहे हैं. उन्होंने लिखा है कि वो इस समिट के दौरान कई नेताओं से मुलाक़ात भी करेंगे.

    मोदी इससे पहले 8-9 जुलाई को रूस गए थे. यानी इस साल पीएम मोदी का यह दूसरा रूस दौरा है.

    पीएम नरेंद्र मोदी के ब्रिक्स समिट में रूस जाने से पहले भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार को विशेष प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन किया था.

    इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया गया है कि भारत और चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी पर सैनिकों की पट्रोलिंग को लेकर एक समझौते पर पहुँच गए हैं.

    ब्रिक्स विकासशील अर्थव्यवस्था वाले देशों का गुट है. ब्रिक्स में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और साउथ अफ्रीका शामिल हैं.

  2. लेबनान ने कहा- इसराइली हवाई हमले में बेरूत के हॉस्पिटल में 4 लोगों की मौत

    दक्षिणी बेरूत का सरकारी हॉस्पिटल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, लेबनान में इसराइली हवाई हमले लगातार जारी हैं

    लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि दक्षिणी बेरूत में इसराइली हवाई हमले में चार लोगों की मौत हो गई है. इनमें एक बच्चा भी शामिल है.

    लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमले में 24 लोगों के घायल होने की बात भी कही है.

    लेबनान के मुताबिक़ यह हवाई हमला दक्षिणी बेरूत में मौजूद मुख्य सरकारी हॉस्पिटल में हुआ है.

    हॉस्पिटल के सूत्रों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि ऐसा लगता है कि यह हवाई हमला रफ़ीक हरीरी यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल की कार पार्किंग में हुआ है.

    यह हवाई हमला सोमवार शाम को दक्षिण बेरूत में हुए 13 हवाई हमलों में शामिल है.

    इन हमलों के बारे में इसराइली सेना का कहना है कि वो हिज़्बुल्लाह से जुड़े ठिकानों पर हमला कर रहे हैं.

    इससे पहले सोमवार को इसराइल के एक प्रवक्ता ने बेरूत में लोगों को कई जगहों से दूर रहने की चेतावनी दी थी, हालाँकि इसमें रफ़ीक हरीरी हॉस्पिटल शामिल नहीं था.

  3. झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिए किसे मिला टिकट

    अजॉय कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.

    कांग्रेस ने पूर्व आईपीएस अजॉय कुमार को जमशेदपुर (पूर्व) सीट से टिकट दिया है. वे वे जमशेदपुर से कांग्रेस के सांसद भी रह चुके हैं.

    कांग्रेस की लिस्ट

    इमेज स्रोत, INC

    झारखंड में 13 और 20 नवंबर को विधासभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

    81 सीटों की झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 'इंडिया' गठबंधन के दलों के बीच सीटों के बंचवारे पर मदभेद भी नज़र आया है.

    हेमंत सोरेन के आवास पर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के साथ बैठक के बाद हेमंत सोरेन ने कहा था कि 'इंडिया' गठबंधन सभी 81 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगा.

    हालाँकि बाद में आरजेडी ने साझेदारी के लिए अपनाई गई प्रक्रिया पर सवाल भी उठाए हैं.

  4. बीबीसी हिंदी के लाइव पन्ने पर आपका स्वागत है. मैं चंदन कुमार जजवाड़े आप तक आज की ताज़ा ख़बरें पहुंचाऊंगा. बीबीसी हिंदी की वेबसाइट पर मौजूद ख़बरों को यहां पढ़ सकते हैं.

    कल के लाइव पन्ने की ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारी वेबसाइट की कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक कर सकते हैं.

    पीएम मोदी के रूस जाने से पहले भारत ने चीन को लेकर की अहम घोषणा की है. इस ख़बर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.

    अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान शासन में किस हाल में देश में महिलाएं और अल्पसंख्यक? पूरी ख़बर को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.

    कनाडा में भारत के उच्चायुक्त रहे संजय कुमार वर्मा ने कहा है कि कनाडा ने उनपर और भारत सरकार पर जो भी आरोप लगाए हैं वो राजनीति से प्रेरित हैं और इससे जुड़ा कोई क़ानूनी सबूत साझा नहीं किया गया है. ख़बर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें