इस्लामाबाद में दाख़िल हुआ पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान ख़ान के समर्थकों का क़ाफ़िला

इस्लामाबाद की ओर मार्च कर रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) के कार्यकर्ताओं का क़ाफ़िला इस्लामाबाद में दाख़िल हो चुका है.

सारांश

लाइव कवरेज

अश्वनी पासवान और सौरभ यादव

  1. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम: उद्धव ठाकरे पर क्या बोलीं कंगना रनौत?

    कंगना रनौत

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कंगना रनौत ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम पर बयान दिया

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम पर अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने खुशी जताई. इस दौरान उन्होंने उद्धव ठाकरे पर भी बयान दिया.

    कंगना रनौत से सवाल किया गया कि क्या उन्हें उद्धव ठाकरे की इतनी बुरी तरीके से हार की उम्मीद थी? इसके जवाब में उन्होंने कहा, "ये मुझे उम्मीद थी."

    "हम दैत्य और देवता को कैसे पहचानते हैं. महिलाओं की इज्ज़त उतारने वाले दैत्य ही होते हैं. दैत्य का वो ही हुआ जो हमेशा होता है और उनकी हार हुई."

    महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन 'महायुति' ने बड़ी जीत हासिल की है, इस गठबंधन में बीजेपी के अलावा अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और एकनाथ शिंदे की शिवसेना है.

    वहीं दूसरी ओर कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और शरद पवार की एनसीपी वाले गठबंधन 'महाविकास अघाड़ी' को हार का सामना करना पड़ा है.

  2. ऑस्ट्रेलिया की स्विमर एम्मा मैककॉन ने किया संन्यास का एलान

    एम्मा मैककॉन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, एम्मा मैककॉन ने पेरिस ओलपिंक में तीन मेडल जीते थे

    ऑस्ट्रेलिया की स्विमर एम्मा मैककॉन ने संन्यास की घोषणा कर दी है.

    उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर लिखा कि पेरिस ओलपिंक में मुझे खेलते हुए पता था कि ये मेरा आखिरी ओलंपिक होगा.

    एम्मा मैककॉन ने तीन ओलपिंक खेलों में 14 मेडल जीते हैं और इसमें से 6 गोल्ड मेडल हैं.

    उन्होंने कहा, "स्विमिंग करियर को शारीरिक और मानसिक रूप से सब कुछ देने पर मुझे अपने आप पर गर्व है."

    "मैं देखना चाहता थी कि मैं क्या करने में सक्षम हूं और मैंने किया."

    उन्होंने कहा, "अब मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि मैं खुद को अन्य तरीकों से जीवन में मौजूद चीजों के लिए कैसे आगे बढ़ा सकती हूँ."

    एम्मा मैककॉन ने पेरिस ओलपिंक में तीन मेडल जीते थे.

  3. मेडागास्कर तट पर डूबी दो नावें, कम से कम 24 लोगों की मौत

    मेडागास्कर तट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, मेडागास्कर तट

    मेडागास्कर तट पर दो नावों के पलट जाने से 24 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय प्रशासन ने ये जानकारी दी.

    प्रशासन ने बताया कि जान गँवाने वाले लोगों में अधिकतर सोमालिया के नागरिक हैं.

    वहीं सोमालिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बचे हुए लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के प्रयास चल रहे हैं. दोनों नावों में कुल 70 लोग सवार थे.

    एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि लोगों को मछुआरों ने बचा लिया.

    बेरोजगारी और गरीबी के कारण अफ़्रीका के युवा बेहतर जीवन की तलाश में युरोप की ओर रुख़ कर रहे हैं. मेडागास्कर के अधिकारियों ने कहा कि अधिकतर पीड़ित प्रवासी थे.

  4. नमस्कार

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अश्वनी पासवान दोपहर दो बजे तक आप तक बड़ी ख़बरें पहुंचाउंगा.

    बीबीसी हिंदी के होम पेज पर जाने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    कल के लाइव पन्ने की ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    इस वक़्त हमारे पेज पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें-

    - संभल: शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा में 3 की मौत, अब कैसे हैं हालात? पूरी ख़बर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.

    - महाराष्ट्र चुनाव: बाल ठाकरे की विरासत पर क्या बीजेपी ने क़ब्ज़ा कर लिया है? पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.

    - दक्षिण भारत हमेशा गांधी परिवार का संकटमोचक बनकर क्यों उभरता है? पूरा विश्लेषण पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.

    - आईपीएल नीलामी: श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड जिसे मिनटों बाद ऋषभ पंत ने तोड़ा- पूरी ख़बर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.