You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
बेंगलुरु : महालक्ष्मी हत्या मामले के मुख्त संदिग्ध ने की आत्महत्या
बेंगलुरु में 29 साल की महालक्ष्मी की हत्या के मुख्य संदिग्ध ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है.
सारांश
- कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के ख़िलाफ़ कोर्ट ने जांच शुरू करने के दिए निर्देश
- टीएमसी सांसद हाजी एसके नुरूल इस्लाम का निधन
- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में वोटिंग शुरू, उमर अब्दुल्ला, कारा और रैना मैदान में
- लेबनान ने कहा है कि उसके देश में जो रहा है वो ‘जनसंहार’ है
- श्रीलंका के राष्ट्रपति ने संसद भंग की,जल्द हो सकते हैं संसदीय चुनाव
- रूस ने यूक्रेनी शहर खारकीएव पर किए नए हमले, तीन की मौत
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
श्रीलंका में संसदीय चुनाव का एलान, दिसानायके ने संसद भंग की
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने संसद भंग कर दी है. देश में अब संसदीय चुनाव होंगे. सरकारी गज़ट में कहा गया है कि संसदीय चुनाव 14 नवंबर को होंगे.
225 वाली सीटों में दिसानायके की पार्टी नेशनल पीपल्स पावर गठबंधन की सिर्फ़ तीन सीटें हैं.
इससे पहले दिसानायके ने हरिनी अमरासूर्या को देश की नई प्रधानमंत्री को चुना. श्रीलंका के इतिहास में यह तीसरी बार होगा जब कोई महिला प्रधानमंत्री के पद पर बैठेगी.
राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद दिसानायके ने कहा था कि वो जल्द ही संसदीय चुनाव के लिए संसद भंग करेंगे.
उन्होंने कहा था कि चुनाव जल्द से जल्द कराए जाएंगे ताकि अपनी नीतियों को लागू कर सकें. उन्होंने इससे पहले कहा था कि जनता की इच्छा के विरुद्ध बनी संसद को जारी रखने का कोई मतलब नहीं है.
श्रीलंका में इससे पहले अगस्त 2020 में आम चुनाव हुए थे.
रूस का यूक्रेनी शहर खारकीएव पर नए सिरे से हमला
रूस ने यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी शहर खारकीएव में नए सिरे से हमला किया है.
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक़ इन हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई और 31 लोग घायल हुए हैं.
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को शुरू हुए ये हमले गाइडेड ग्लाइड बम से किए गए. हमले चार जिलों में किए गए.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमिर ज़ेलेंस्की ने कहा’ ‘’रूस ने अपार्टमेंट्स, बेकरी और स्टेडियम को निशाना बनाया है. साफ है उनके हमले का निशाना यूक्रेनी नागरिक हैं.’’
देश के पूर्वी इलाके में यूक्रेनी सेना रूसी सेना के साथ भीषण युद्ध लड़ रही है. रूस ने यूक्रेन के लगभग ध्वस्त हो रहे शहर वुलेदार को घेर रखा है.
मंगलवार के हमले के बाद जे़ेंलेस्की ने उस अपार्टमेंट की तस्वीर शेयर करते हुए बयान जारी किया, जो रूसी हमले में बुरी तरह ध्वस्त हो गया था.
लेबनान ने इसराइली हमलों को बताया जनसंहार
लेबनान के स्वास्थ्य मंंत्रालय कहा है कि उनके देश में जो हो रहा है वो 'जनसंहार' है.
लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर पिछले दो दिनों से जारी इसराइली हमलों के बाद से अस्पतालों में घायलों की बाढ़ आ गई है.
इसराइल के स्वास्थ्य मंत्री फिरास अबैद ने बीबीसी से कहा कि अब ये ‘साफ’ हो चुका है कि इसराइली हमले में अब तक 550 लोगों की मौत हो चुकी है.
मरने वालों में महिलाओं और बच्चों समेत बड़ी तादाद में आम नागरिक शामिल हैं.
मंगलवार को इसराइल ने दावा किया था उसकी सेना ने हिज़्बुल्लाह की रॉकेट फोर्सेज के प्रमुख को मार दिया है.
इसराइली हमले के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उसने देश के उत्तरी इलाके में 300 रॉकेट दागे हैं. इसराइली सेना के मुताबिक़ इसमें छह लोग घायल हुए हैं.
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 26 सीटों पर मतदान हो रहा है.
चुनाव आयोग ने इन 26 सीटों पर वोटिंग के लिए 3500 मतदान केंद्र बनाए हैं.
इस चरण में राजौरी, पुंछ, रियासी, गांदरबल, श्रीनगर और बडगाम ज़िलों के विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए 239 उम्मीदवार मैदान में हैं.
इन सीटों पर 25.78 लाख वोटर हैं. इनमें 13.12 लाख पुरुष और12.65 लाख महिला वोटर हैं. थर्ड जेंडर के 53 वोटर हैं.
वोटिंग को देखते हुए पूरे जम्मू-कश्मीर और पीर पंजाल घाटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं.
सोमवार को प्रचार ख़त्म होने से पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस, प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक पार्टी और अवामी इत्तेहाद पार्टी ने रैलियां कीं.
उमर अब्दुल्ला और बीजेपी प्रमुख रैना की सीटों पर वोटिंग
जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के प्रमुख तारिक हमीद और कारा और बीजेपी के जम्मू-कश्मीर प्रमुख रवींद्र रैना की सीटों पर वोटिंग होगी.
उमर अब्दुल्ला गांदरबल और बडगाम से चुनाव लड़ रहे हैं वहीं कारा मध्य शालतेंग से मैदान में हैं. रैना रजौरी की नौशेरा सीट से लड़ रहे हैं.
नमस्कार
बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल आज आप तक सारी ताज़ा ख़बरें लेकर लेकर हाज़िर हूं.
आप फिलहाल बीबीसी हिंदी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.
पिछले दिनों ईरान के सर्वोच्च नेता सैयद अली ख़ामेनेई ने भारत में मुसलमानों की हालत पर अपनी राय ज़ाहिर की.उन्होंने उन देशों का ज़िक्र किया था, जहाँ मुसलमानों पर ज़ुल्म हो रहा है और इसी क्रम में उन्होंने भारत का नाम भी लिया था. भारत और ईरान के आपसी संबंध काफ़ी पुराने और दिलचस्प रहे हैं, दोनों के रिश्तों को अक्सर ‘दो सभ्यताओं का रिश्ता’ कहा जाता है.
महाराष्ट्र के एक स्कूल में लड़कियों से यौन शोषण मामले के अभियुक्त अक्षय शिंदे की मौत की जांच सीआईडी यानी क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट को सौंपी गई है.बीबीसी मराठी के मुताबिक सीआईडी केस का चार्ज अपने पास लेने के लिए मुंबई पुलिस स्टेशन पहुंच चुकी है.
ये यकीन करना मुश्किल है कि हिज़्बुल्लाह के इस्तेमाल में आने वाले पेजरों और वॉकी टॉकी में हुए धमाकों को सिर्फ़ एक हफ़्ता ही बीता है.उसके बाद से अब तक हिज़्बुल्लाह के लिए विनाशकारी नाकामियों का एक सिलसिला चल पड़ा है जो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है.
पाकिस्तान के सरकारी मीडिया के अनुसार एडजुडेंट जनरल के पद पर काम करने वाले लेफ़्टिनेंट जनरल मोहम्मद आसिम मलिक को पाकिस्तान सेना की ख़ुफ़िया संस्था आईएसआई का नया प्रमुख बनाया गया है. नए आईएसआई चीफ़ की नियुक्ति के साथ ही सोशल मीडिया पर इसकी भूमिका और इसके काम करने के ढंग के बारे में बहस शुरू हो गई है.
मंगलवार की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.