बाढ़ग्रस्त टेक्सस का दौरा करेंगे डोनाल्ड और मेलानिया ट्रंप, अब तक 120 लोगों की मौत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टेक्सस का दौरा करने जा रहे हैं. टेक्सस में बाढ़ के कारण मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

सारांश

लाइव कवरेज

अश्वनी पासवान और इफ़्तेख़ार अली

  1. कनाडा: 'हमला दिल तोड़ने वाला', गोलीबारी पर कपिल शर्मा के कैफे़ ने कहा

    कपिल शर्मा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, कपिल शर्मा (फाइल फोटो)

    कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे़ पर गोली चलाए जाने की घटना सामने आई है.

    सीबीसी न्यूज़ ने सरे पुलिस सर्विस (एसपीएस) के हवाले से बताया है कि 'न्यूटन इलाक़े में 120 स्ट्रीट पर मौजूद कैफे़ पर गुरुवार की सुबह गोलियां चलाई गई. इस दौरान कैफे़ के अंदर स्टाफ़ मौजूद था.'

    पुलिस ने कहा है कि हमले में कोई घायल नहीं हुआ है. हालांकि कैफे़ को नुक़सान हुआ है.

    हमले के बाद खिड़कियों में गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं.

    सरे पुलिस सर्विस ने कहा है कि पुलिस अन्य घटनाओं से संबंध और संभावित मक़सद की जांच कर रही है.

    मामले में कपिल शर्मा के कैफे ने कहा है कि ये हमारे सपने पर एक चोट है, जोकि बहुत ही दिल दुखाने वाली है. हम अभी भी इस झटके से उबरने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम हार नहीं मानेंगे.

    सीबीएस न्यूज़ ने कैफे़ के सोशल मीडिया अकाउंट के हवाले से बताया है कि कैफे़ एक हफ़्ते पहले ही खुला था.

    कपिल शर्मा के कैफे का बयान

    इमेज स्रोत, @thekapscafe_ /Insta

    इमेज कैप्शन, कपिल शर्मा के कैफे का बयान
  2. शुभांशु शुक्ला इंटरेशनल स्पेस स्टेशन से धरती पर कब लौटेंगे, नासा ने बताया

    शुभांशु शुक्ला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, शुभांशु शुक्ला

    भारत के शुभांशु शुक्ला और अन्य तीन अंतरिक्ष यात्रियों के 14 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से लौटने की संभावना है.

    नासा और एक्सियम स्पेस ने इसकी जानकारी दी.

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, नासा के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के मैनेजर स्टीव स्टिच ने कहा, "हम एक्सियम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. मुझे लगता है कि हमें उस मिशन को अनडॉक (अलग करना) करना होगा और इसका मौजूदा लक्ष्य 14 जुलाई है."

    एक्सियम-4 मिशन के तहत 25 जून को भारत के शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री इंटरेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना हुए थे.

    नासा के अनुसार, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में गए अंतरिक्ष यान में ग्रुप कैप्टन शुक्ला के साथ पौलेंड के स्लावोस्ज़ अज़नान्स्की विज़नियेवस्की, हंगरी के टीबोर कापू और अमेरिका की पेगी व्हिट्सन हैं.

    ये भी पढ़ें-

  3. बलूचिस्तान: अज्ञात हमलावरों ने बसों से उतारकर नौ लोगों की गोली मारकर हत्या की, मोहम्मद काज़िम, बीबीसी उर्दू

    बलूचिस्तान में अज्ञात हथियारबंदों का हमला
    इमेज कैप्शन, बलूचिस्तान में अज्ञात हथियारबंदों ने हमला किया (फाइल फोटो)

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान के झोब ज़िले में अज्ञात बंदूकधारियों ने पंजाब के नौ यात्रियों को बसों से उतारकर उनकी हत्या कर दी.

    ये यात्री बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से पंजाब जा रही दो यात्री बसों से उतारे गए थे.

    बीबीसी उर्दू के मुताबिक झोब के असिस्टेंट कमिश्नर नवीद आलम ने नौ यात्रियों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि मारे गए लोगों के शवों को पंजाब भेजने की व्यवस्था की जा रही है.

    यात्रियों को बसों से उतारकर उनकी हत्या करने की घटना गुरुवार की शाम को उस क्षेत्र में घटी, जहां सरकारी अधिकारियों के अनुसार अज्ञात बंदूकधारियों ने नाकाबंदी कर रखी थी.

    इस बीच बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिद ने एक बयान में बताया, "आंतकवादियों ने कलात, मस्तुंग और झोब में हमले किए हैं."

    उन्होंने बताया है, "सुरक्षा बलों ने तीनों स्थानों पर तुरंत कार्रवाई की. हम लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से सतर्क है."

  4. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है.मैं बीबीसी संवाददाता अश्वनी पासवान अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    बीबीसी हिंदी की कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं.