You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

ग़ज़ा युद्धः नेतन्याहू के बयान पर अमेरिका ने ज़ाहिर की नाराज़गी

व्हाइट हाउस ने अमेरिका से मिले हथियारों को लेकर की गई इसराइली प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू के बयान को ग़लत बताया है.

सारांश

  • राहुल गांधी ने कहा है कि वो पेपर लीक मामले को संसद में उठाएंगे
  • तमिलनाडु में ज़हरीली शराब पीने से कम से कम 34 लोगों की मौत, सौ से अधिक अस्पताल में भर्ती
  • फ़्रांसीसी पत्रकार का आरोप, भारत सरकार ने वर्क परमिट नहीं दिया, छोड़ना पड़ा भारत
  • कांग्रेस प्रमुख ने पीएम मोदी से यूजीसी नेट और नीट परीक्षा को लेकर सवाल पूछे
  • रूसी राष्ट्रपति पुतिन उत्तर कोरिया के दौरे के बाद वियतनाम पहुंच गए हैं
  • टी20 वर्ल्ड कप: सुपर 8 के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्ट इंडीज को 8 विकेट से हराया
  • पटना हाई कोर्ट ने बिहार सरकार की ओर से 2023 में आरक्षण कोटा बढ़ाने के लिए पारित संशोधन पर रोक लगा दी है

लाइव कवरेज

अरशद मिसाल

  1. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यूजीसी नेट परीक्षा रद्द होने पर पीएम मोदी से पूछे सवाल

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यूजीसी नेट और नीट परीक्षा को लेकर सवाल पूछे हैं.

    खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "नरेंद्र मोदी जी, आप परीक्षा पर चर्चा तो बहुत करते हैं, नीट परीक्षा पर चर्चा कब करेंगे."

    कांग्रेस प्रमुख ने कहा, "यूजीसी नेट परीक्षा रद्द करना लाखों छात्र-छात्राओं के जज़्बे की जीत है. ये मोदी सरकार के अहंकार की हार है, जिसके चलते उन्होंने हमारे युवाओं के भविष्य को रौंदने का प्रयास किया."

    उन्होंने कहा, "केंद्रीय शिक्षा मंत्री पहले कहते हैं कि नीट यूजी में कोई पेपर लीक नहीं हुआ. जब बिहार, गुजरात और हरियाणा में शिक्षा माफ़ियाओं की गिरफ़्तारियां होती हैं, तो शिक्षा मंत्री मानते हैं कि कुछ घपला हुआ है."

    कांग्रेस प्रमुख ने पूछा कि नीट की परीक्षा कब रद्द होगी. उन्होंने कहा, "मोदी जी नीट परीक्षा में भी अपनी सरकार की धांधली और पेपर लीक को रोकने की ज़िम्मेदारी लीजिए."

    18 जून को यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित की गई थी. 19 जून (बुधवार) की रात को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट परीक्षा रद्द कर दिया.

    एनटीए ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया, "परीक्षा में धांधली के कुछ संकेत मिले हैं. परीक्षा प्रक्रिया में उच्च स्तर के पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है."

    "फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसकी जानकारी अलग से दी जाएगी. साथ ही मामले की जांच के लिए ये केस सीबीआई को सौंपा जा रहा है."

    इससे पहले नीट यूजी परीक्षा में धांधली को लेकर एनटीए पर सवाल खड़े हो चुके हैं. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है.

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है!

    19 जून की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.