ईरान के इसराइल पर हमले के बाद क्या-क्या हुआ?

इसराइली सेना ने रविवार को बताया कि ईरान ने 300 से अधिक ड्रोन और मिसाइलें इसराइल पर दाग़ीं.

सारांश

  • ईरान ने इसराइल पर ड्रोन और मिसाइल से हमले शुरू किए, इसराइल का साथ देते हुए अमेरिका ने कई ईरानी ड्रोन गिराए हैं.
  • इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि वो किसी भी तरह के हमले से निपटने के लिए तैयार हैं.
  • ऑस्ट्रेलिया: सिडनी के शॉपिंग मॉल में चाकू से हमला, संदिग्ध हमलावर की मौत.
  • हिमाचल प्रदेश के मंडी में कांग्रेस ने कंगना रनौट के सामने विक्रमादित्य सिंह को उतारा है.
  • नेपाल के क्रिकेटर दीपेंद्र सिंह ऐरी ने एक ओवर में छह छक्के जड़कर की युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी.
  • मेरठ में सड़क पर नमाज़ पढ़ने के मामले में 200 अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ केस दर्ज.

लाइव कवरेज

प्रवीण

  1. सलमान ख़ान के घर के बाहर हुई फ़ायरिंग

    अभिनेता सलमान खान

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अभिनेता सलमान खान

    मुंबई पुलिस ने बताया है कि बांद्रा में अभिनेता सलमान ख़ान के घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने रविवार की सुबह पांच बजे के क़रीब फ़ायरिंग की है.

    इस घटना के बाद मौक़े पर मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, मुंबई पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन राउंड फ़ायरिंग हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीमें सलमान खान के घर के बाहर मौजूद हैं. गोली लगने के निशान वाली जगह को मार्क किया गया है.

  2. ईरान के इसराइल पर हमले के बाद भारत ने क्या कहा?

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

    इमेज स्रोत, MEA

    इमेज कैप्शन, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

    पश्चिमी एशिया की स्थिति पर भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया जारी की गई है.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पश्चिमी एशिया की स्थिति पर चिंता ज़ाहिर की है.

    जारी बयान में कहा गया, ''इसराइल और ईरान के बीच तनाव की वजह से इस क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को खतरा है और हम इस बात को लेकर बेहद चिंतित हैं.''

    ''हम हिंसा से पीछे हटने और कूटनीति के ज़रिए समाधान निकालने की वकालत करते हैं.''

    बयान में आगे कहा गया है, ''ताज़ा हालात पर नज़र बना कर रखी जा रही है और उस क्षेत्र में भारतीय समुदाय से संपर्क बना हुआ है. यहां शांति बने रहना बेहद ज़रूरी है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ईरान की ओर से रविवार सुबह इसराइल पर ड्रोन और मिसाइल दागे गए हैं.

    ईरान ने इसे एक अप्रैल को सीरिया में अपने वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले की जवाबी कार्रवाई बताया है.

    इसराइल ने हालांकि ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है.

  3. इसराइल के पीएम नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को फोन लगाया

    इसराइल के पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू

    इमेज स्रोत, Israeli PM's office

    इमेज कैप्शन, इसराइल के पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और इसराइल के पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर बात हो रही है.

    इसराइल के पीएम नेतन्याहू के प्रवक्ता की ओर से फोन पर बात करने का फोटो जारी किया गया है.

    इससे पहले यूएस के अधिकारियों ने जानकारी दी कि ईरान ने इसराइल पर दर्जनों मिसाइल और ड्रोन छोड़े हैं.

    सीबीएस न्यूज़ के मुताबिक अमेरिका ने कुछ ड्रोन को मार गिराया है.

    हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि किस तरह के ड्रोन और मिसाइल ईरान की ओर से दागे गए हैं.

  4. इसराइल पर ईरान के हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने क्या कहा?

    जो बाइडन

    इमेज स्रोत, Joe Biden

    इमेज कैप्शन, जो बाइडन

    ईरान के इसराइल पर किए गए हमलों के मद्देनज़र अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस में मीटिंग की है.

    व्हाइट हाउस ने कहा कि अगले कुछ घंटों में ईरान इसराइल पर और ज़्यादा हवाई हमले कर सकता है.

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ''ईरान के खतरों के खिलाफ हम इसराइल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम उसके लिए मजबूती के साथ खड़े हैं.''

    राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने कहा, ''राष्ट्रपति जो बाइडन को सारी स्थिति के बारे में राष्ट्रीय सुरक्षा टीम की ओर से लगातार अपडेट किया जा रहा है.''

    एड्रिएन ने कहा, ''उनकी टीम इसराइल के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में बनी हुई है. दूसरे सहयोगियों के साथ भी संपर्क बना हुआ है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ''जो बाइडन का मैसेज बिल्कुल साफ है कि इसराइल की सुरक्षा के लिए हम पूरा समर्थन देंगे. इसराइल के लोगों के लिए अमेरिका खड़ा होगा और ईरान के खतरों के खिलाफ इसराइल की सुरक्षा में पूरा सहयोग दिया जाएगा.''

  5. ईरान ने इसराइल पर हमले को क्या नाम दिया?

    ईरान का हमला

    ईरानी सेना की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि इसराइल के “लगातार अपराधों” के खिलाफ हमला किया गया है.

    ईरान ने एक अप्रैल को सीरिया में वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले के लिए भी इसराइल को ही ज़िम्मेदार ठहराया है.

    ईरान की ओर से जारी सेना के बयान में हमले को “ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस” का नाम दिया गया है.

    बयान में हमला किस तरह का है इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है.

    अभी तक जो पता चला है उसके अनुसार ईरान की एयरफोर्स ने इसराइल की ओर दर्जनों मिसाइल और ड्रोन छोड़े हैं.

    अप्रैल की पहली तारीख़ को सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमला हुआ था. इसके लिए ईरान ने इसराइल को ज़िम्मेदार ठहराया था.

    इसराइल ने इस हमले की सीधे तौर पर ज़िम्मेदारी नहीं ली है.

    इस हमले में एक वरिष्ठ ईरानी कमांडर समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी.

    मरने वालों में ईरान की एलीट कुद्स फोर्स के कमांडर ब्रिगेडियर-जनरल मोहम्मद रेज़ा ज़ाहेदी और उनके डिप्टी ब्रिगेडियर-जनरल मोहम्मद हादी हाजी-रहीमी का नाम शामिल है.

    ईरान ने हालांकि साफ कर दिया था कि वो इस हमले का बदला ज़रूर लेगा.

  6. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पन्ने पर आपका स्वागत है.

    13 अप्रैल की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    (बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)