सलमान ख़ान के घर के बाहर हुई फ़ायरिंग
मुंबई पुलिस ने बताया है कि बांद्रा में अभिनेता सलमान ख़ान के घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने रविवार की सुबह पांच बजे के क़रीब फ़ायरिंग की है.
इस घटना के बाद मौक़े पर मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, मुंबई पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन राउंड फ़ायरिंग हुई है.
पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीमें सलमान खान के घर के बाहर मौजूद हैं. गोली लगने के निशान वाली जगह को मार्क किया गया है.