पीएम मोदी के विदेश दौरे पर भगवंत मान की टिप्पणी और विदेश मंत्रालय का ये बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में टिप्पणी की.

सारांश

लाइव कवरेज

आनंद मणि त्रिपाठी और इफ़्तेख़ार अली

  1. हूती विद्रोहियों ने चालक दल के कई सदस्यों का अपहरण कर डूबोया जहाज

    इटरनिटी सी

    इमेज स्रोत, EPA

    इमेज कैप्शन, हूथियों ने फुटेज जारी किया जिसमें रॉकेट से दागे गए ग्रेनेडों से इटरनिटी सी को डूबते हुए दिखाया गया है

    एक यूरोपीय नौसैनिक मिशन ने बताया कि यमन के हूती विद्रोहियों ने एक मालवाहक जहाज पर हमला कर उसे लाल सागर में डुबो दिया है.

    इस जहाज के चालक दल में शामिल छह सदस्यों को बचा लिया गया है, जबकि कम से कम तीन अन्य की मौत हो गई है.

    यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) एजेंसी के अनुसार, लाइबेरियाई ध्वज वाले ‘इटरनिटी सी’ नाम के इस जहाज पर 25 चालक दल के सदस्य सवार थे.

    सोमवार को एक छोटी नाव से दागे गए रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले में जहाज गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी संचालन शक्ति खत्म हो गई.

    ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने कहा कि उन्होंने ‘इटरनिटी सी’ पर इसलिए हमला किया क्योंकि वह इसराइल जा रहा था. उन्होंने चालक दल के कई सदस्यों को भी बंधक बना लिया है.

    यमन में अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि हूती विद्रोहियों ने 'चालक दल के कई सदस्यों का अपहरण कर लिया है' और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है.

    हूती विद्रोहियों ने एक सप्ताह में यह दूसरा जहाज डुबोया है. इससे पहले मालवाहक ‘मैजिक शिप’ पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर उसे डुबो दिया था.

    बुधवार को लाल सागर में तैनात यूरोपीय संघ के नौसैनिक मिशन ‘ऑपरेशन एस्पाइड्स’ ने बताया कि चालक दल के छह सदस्यों को बचा लिया गया है जो पहले लापता थे.

    एस्पाइड्स के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि इनमें पांच फ़िलीपींस के नागरिक हैं और एक भारतीय है, जबकि 19 अन्य अब भी लापता हैं.

  2. ट्रंप ने ब्राज़ील पर अमेरिकी टेक कंपनियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया, 50% टैरिफ़ की चेतावनी दी

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ट्रंप ने इस सप्ताह दुनिया के 22 देशों को टैरिफ़ को लेकर पत्र जारी किया है

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अगस्त से ब्राज़ील पर 50 फ़ीसदी टैरिफ़ लगाने की घोषणा की है.

    उन्होंने ट्रुथ सोशल पर इस बारे में एक पत्र भी साझा किया है. इस पत्र में ट्रंप ने ब्राज़ील पर अमेरिकी टेक कंपनियों पर 'हमले' करने का आरोप लगाया है.

    ट्रंप ने ब्राज़ील सरकार पर पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो की 'जासूसी' करने का भी आरोप लगाया है. गौरतलब है कि बोल्सोनारो पर ब्राज़ील में 2022 में हुए आम चुनावों के नतीजों को पलटने का आरोप है. इस समय उनपर इसी मामले में एक मुकदमा चल रहा है.

    ट्रंप की घोषणा के बाद ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने कहा कि अमेरिका के टैरिफ़ के ख़िलाफ़ वह भी टैरिफ़ लगाएंगे.

    उन्होंने कहा कि उनका देश न्यायिक प्रणाली में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं करेगा.

    लूला पहले भी बोल्सोनारो के ख़िलाफ़ चल रहे मुकदमे पर टिप्पणी कर चुके हैं.

    उन्होंने कहा था कि ब्राज़ील किसी का भी 'हस्तक्षेप' स्वीकार नहीं करेगा और 'कोई भी कानून से ऊपर नहीं है.'

  3. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है.

    मैं बीबीसी संवाददाता आनंद मणि त्रिपाठी अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    बीबीसी हिंदी की कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं.