You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

कैलिफ़ोर्निया नेशनल गार्ड के सैनिक लॉस एंजेलिस पहुंचे

कैलिफ़ोर्निया नेशनल गार्ड के सैनिक लॉस एंजेलिस पहुंच गए हैं.

सारांश

लाइव कवरेज

कीर्ति रावत और अश्वनी पासवान

  1. ग़ज़ा में राहत केंद्र के पास गोलीबारी में छह फ़लस्तीनियों की मौत, इसराइली सेना ने क्या कहा, बारबरा प्लेट अशर और डियरबेल जॉर्डन, बीबीसी न्यूज़

    हमास संचालित सिविल डिफे़ंस एजेंसी के मुताबिक़, ग़ज़ा के दक्षिणी हिस्से में एक राहत वितरण केंद्र के पास इसराइली सेना की फ़ायरिंग में छह फ़लस्तीनियों की मौत हुई है और कई घायल हैं.

    एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार सुबह लोग खाने का सामान लेने राहत केन्द्र पहुंचे, तभी फ़ायरिंग शुरू हो गई.

    एक चश्मदीद के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, जब लोग राहत केंद्र की ओर बढ़ने लगे तो इसराइली सैनिकों ने गोलियां चला दीं.

    वहीं इसराइली सेना का कहना है कि उन्होंने केवल चेतावनी के तौर पर गोली चलाई क्योंकि एक संदिग्ध व्यक्ति उनकी ओर बढ़ रहा था.

    इस हफ़्ते राहत केंद्र तक पहुंचने की कोशिश में अब तक कई फ़लस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हुए हैं.

    अमेरिका और इसराइल समर्थित ग़ज़ा ह्यूमनेटेरियन फाउंडेशन (जीएचएफ़) ने कहा कि सुरक्षा और भीड़ नियंत्रित करने के लिए उन्होंने अस्थायी रूप से राहत सामग्री बांटने का अपना काम रोक दिया है.

    इसके बावजूद, लोग रोज़ाना उस चौराहे पर इकट्ठा हो रहे हैं, जो इसराइली सैन्य इलाके़ की सीमा पर है और यहीं से होकर उन्हें राहत केंद्र जाना होता है.

    इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्स (आईडीएफ़) ने एक बयान में कहा है कि उन्होंने ग़ज़ा के लोगों को पहले ही बता दिया था कि यह इलाक़ा रात के वक़्त एक सक्रिय युद्ध क्षेत्र बन जाता है.

    जीएचएफ़ ने बताया कि शनिवार को वो खाना नहीं बांट सके क्योंकि उन्हें हमास से धमकियां मिली थीं. हालांकि, हमास ने ऐसे किसी भी आरोप से इनकार किया है.

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता कीर्ति रावत अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगी.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    बीबीसी हिंदी की कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं.