You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

इसराइली मंत्री यरुशलम के अल-अक्सा मस्जिद पहुंचे, दशकों पुरानी व्यवस्था का किया उल्लंघन

इसराइल के धुर दक्षिणपंथी माने जाने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतेमार बेन-ग्वेर ने यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद परिसर का दौरा किया और वहां प्रार्थना की.

सारांश

लाइव कवरेज

सुमंत सिंह और इफ़्तेख़ारअली

  1. ग़ज़ा: हमास ने हथियार डालने से किया इनकार, रखी यह शर्त, थॉमस मैकिंटॉश, बीबीसी न्यूज़

    हमास ने फिर से कहा है कि जब तक एक संप्रभु फ़लस्तीनी देश की स्थापना नहीं हो जाती वह हथियार नहीं डालेगा. ग़ज़ा में सीज़फ़ायर के लिए हुई बातचीत में इसराइल की प्रमुख मांगों में से एक के जवाब में हमास ने यह बात कही है.

    सशस्त्र फ़लस्तीनी समूह ने कहा है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्य पूर्व दूत स्टीव विटकॉफ़ की उस टिप्पणी पर जवाब दे रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हमास ने अपने हथियार डालने की 'इच्छा जताई' है.

    संघर्ष ख़त्म करने और किसी भी समझौते के लिए इसराइल हमास के हथियार डालने की शर्त को प्रमुख शर्तों में से एक मानता है.

    सीज़फ़ायर और बंधकों की रिहाई के लिए इसराइल और हमास के बीच अप्रत्यक्ष तौर पर चल रही बातचीत पिछले हफ़्ते रुक गई है.

    कुछ दिनों पहले अरब देशों ने हमास से हथियार डालने और ग़ज़ा का नियंत्रण छोड़ने का अनुरोध किया था.

    इससे पहले फ़्रांस, कनाडा समेत कुछ पश्चिमी देशों ने फ़लस्तीन को एक देश के तौर पर मान्यता देने की योजना का ऐलान किया था. ब्रिटेन ने कहा है कि अगर इसराइल सितंबर महीने तक कुछ शर्तें नहीं मानता है तो वह ऐसा करेगा.

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारे होम पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.