कोलकाता रेप-मर्डर केस : सौरभ गांगुली पत्नी और बेटी के साथ कैंडल प्रोटेस्ट में हुए शामिल

गांगुली की बेटी सना ने मीडिया को बताया,"हमें न्याय चाहिए, चाहे इसके लिए जो भी करना पड़े. रेप को दुनिया में कहीं स्वीकार नहीं किया जा सकता. इसलिए हम प्रोटेस्ट कर रहे हैं. हम महिलाएं इसके खिलाफ़ प्रोटेस्ट करना चाहती हैं."

सारांश

  • चंपाई सोरेन ने नई पार्टी बनाने का एलान किया, सरकार में बने रहने के बारे में क्या बताया
  • ईरान में पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, क़रीब 28 लोगों की मौत
  • एससी-एसटी आरक्षण के सवाल पर भारत बंद, बिहार और झारखंड में दिखा असर
  • बराक ओबामा ने की कमला हैरिस की तारीफ़, ट्रंप को निशाने पर लिया
  • इसराइली सेना का ग़ज़ा के एक और स्कूल पर हमला, हमास ने कहा 12 लोगों की मौत

लाइव कवरेज

शिल्पा ठाकुर,अश्वनी पासवान और दीपक मंडल

  1. बराक ओबामा ने की कमला हैरिस की तारीफ़, ट्रंप को निशाने पर लिया

    बराक ओबामा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, बराक ओबामा ने कमला हैरिस की तारीफ

    अमेरिका के शिकागो में हो रहे डेमोक्रेटिक पार्टी के नेशनल कन्वेंशन में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डोनाल्ड ट्रंप को खतरनाक बताया. उन्होंने मंगलवार को उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की तारीफ़ की.

    बराक ओबामा ने डोनाल्ड ट्रंप को लेकर कहा, "डोनाल्ड ट्रंप ने प्रवासियों से जुड़े उन समझौतों को ख़त्म कर दिया, जिससे हमारी दक्षिणी सीमा को सुरक्षित करने में मदद मिलती."

    उन्होंने कहा, "ट्रंप ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्होंने सोचा कि समस्या को वास्तव में हल करने की कोशिश करने से उनके अभियान को नुकसान होगा."

    कमला हैरिस को लेकर क्या कहा?

    बराक ओबामा ने कहा, ''अमेरिका नए चैप्टर के लिए तैयार है. हम कमला हैरिस के लिए तैयार हैं. कमला हैरिस भी तैयार हैं.''

    उन्होंने कहा, "दुनिया देख रही है कि नवंबर में होने वाले चुनाव में क्या होगा. देश के अधिकतर लोग उस देश में नहीं रहना चाहते जो विभाजित हो. हम कुछ अच्छा चाहते हैं.''

    ओबामा ने कहा, "हमारा काम लोगों को ये विश्वास दिलाना है कि लोकतंत्र बहुत कुछ कर सकता है और कमला हैरिस ये अच्छे से समझती हैं."

    डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में कमला हैरिस को गुरुवार को आधिकारिक तौर पर डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के तौर पर चुना जाएगा.

    पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उनका मुकाबला रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से होगा.

  2. मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने भारत दौरे पर अल्पसंख्यकों और धार्मिक भावना पर क्या कहा

  3. पाकिस्तानी संसद में चूहों ने बढ़ाई मुश्किलें, कुतरीं ज़रूरी फाइलें

    पाकिस्तान की संसद

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तानी संसद में बढ़ी चूहों की संख्या

    शहज़ाद मलिक और फ्लोरा ड्रूरी, बीबीसी संवाददाता

    पाकिस्तान की संसद इस वक़्त बड़ी परेशानी से जूझ रही है. इसका राजनेताओं से कोई लेना देना नहीं बल्कि असल परेशानी संसद की इमारत में मौजूद चूहों से है.

    इन्होंने नए सांसदों के लिए डर का माहौल पैदा कर दिया है. चूहों का कोहराम नेताओं के कार्यालयों में देखने को मिल रहा है.

    इस परेशानी का पता तब चला जब एक आधिकारिक कमिटी से 2008 में हुईं बैठकों के रिकॉर्ड देखने को कहा गया. जब इसकी फाइल देखीं तो पता चला कि उनमें से ज़्यादातर को चूहों ने कुतर दिया है.

    नेशनल असेंबली के प्रवक्ता ज़फ़र सुल्तान ने बीबीसी को बताया, "इस फ्लोर पर मौजूद चूहे इतने बड़े हैं कि बिल्लियां भी उन्हें देखकर डर जाएं."

    पाकिस्तान में ये समस्या इतनी बढ़ गई है कि हॉल्स को चूहों से मुक्त करने के लिए क़रीब 12 लाख पाकिस्तानी रुपये का सालाना बजट तय किया गया है.

    ऐसी जानकारी है कि ज़्यादातर चूहे पहली मंज़िल पर मौजूद हैं. यहां न केवल सीनेट के विपक्षी नेता का कार्यालय है बल्कि अधिकतर राजनीतिक दलों और स्टैंडिंग कमिटी की बैठकें भी यहीं होती हैं.

    इसी एरिया में एक फूड हॉल भी है. दिन के समय जब संसद में लोग मौजूद रहते हैं, तब चूहे नज़र नहीं आते. लेकिन रात के वक्त वो खूब नुकसान करते हैं.

    नेशनल असेंबली के एक अधिकारी ने कहा, "जब शाम में कोई नहीं होता, तब चूहे ऐसे दौड़ते हैं, जैसे कोई मैराथन हो. यहां काम कर रहे स्टाफ को वैसे तो इसकी आदत हो गई है लेकिन जब कोई पहली बार यहां आता है तो डर जाता है."

    पाकिस्तानी अखबारों में इसके लिए विज्ञापन भी जारी किए गए हैं. इससे ऐसी पेस्ट कंट्रोल कंपनी ढूंढने की कोशिश की जा रही है जिससे अधिकारियों को चूहों से निपटने में मदद मिल सके.

    अभी तक केवल दो ही कंपनियों ने समस्या को सुलझाने में दिलचस्पी दिखाई है.

  4. लेटरल एंट्री से नियुक्ति रद्द होने पर चिराग पासवान का विपक्ष पर पलटवार

    चिराग पासवान ने लेटरल एंट्री से नियुक्ति के विज्ञापन रद्द करने पर दिया जवाब

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के लेटरल एंट्री के माध्यम से नियुक्ति करने के विज्ञापन रद्द करने का स्वागत किया है.

    लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को कहा, ''केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एससी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है.''

    उन्होंने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ''मैं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं. सरकार ने मिसाल कायम की है. उम्मीद है कि भविष्य में सरकारें लोगों की भावनाओं का ध्यान रखेंगी.’’

    विपक्षी दलों को लेकर क्या कहा?

    मामले को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना कर रहे विपक्षी दलों को भी चिराग पासवान ने जवाब दिया है.

    उन्होंने कहा, ''विपक्ष हम पर उंगली उठाता है तो उन्हें ये याद रखना चाहिए कि तीन उंगलियां उनकी तरफ़ भी उठती हैं. इन दलों ने सरकार में रहते हुए एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षित पदों पर भर्ती क्यों नहीं सुनिश्चित की?''

    चिराग पासवान ने कहा, "हमारी सरकार तो 10 साल से सत्ता में है, लेकिन फिर भी विपक्ष एनडीए की आलोचना सेलेक्टिव हो कर रहा है. पश्चिम बंगाल में हुए ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या को मामले को लेकर विपक्ष चुप्पी साधे हुए है.''

    यूपीएससी ने मंगलवार को केंद्र सरकार के कहने पर लेटरल एंट्री से भर्ती का विज्ञापन वापस ले लिया था. कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के केंद्र सरकार को घेरने के बीच यूपीएससी ने ये निर्णय लिया था.

  5. ग़ज़ा में युद्धविराम को लेकर इसराइल और हमास में अब भी मतभेद

  6. लेटरल भर्तियां रद्द हुईं लेकिन सरकार और विपक्ष फिर भी आमने-सामने

    रविशंकर प्रसाद

    इमेज स्रोत, getty

    इमेज कैप्शन, रविशंकर प्रसाद ने तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी

    यूपीएससी लेटरल भर्ती के विज्ञापन को मोदी सरकार ने मंगलवार को वापस ले लिया लेकिन इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर थम नहीं रहा है.

    मंगलवार को डीओपीटी (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) मंत्री जितेंद्र सिंह ने यूपीएससी अध्यक्ष को पत्र लिखकर इन नियुक्तियों के विज्ञापन को रद्द करने का अनुरोध किया था.

    इसके बाद कई विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रिया आई. इन्होंने कहा कि इनके मुद्दा उठाने के बाद ही सरकार की तरफ़ से ये क़दम उठाया गया है.

    बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने लेटरल भर्तियां रद्द करने के फ़ैसले पर कहा कि सबसे पहले उन्होंने ही इस मुद्दे को उठाया था.

    तेजस्वी के इस बयान पर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, "तेजस्वी यादव को कुछ याद दिलाना ज़रूरी है. उनके पिता मनमोहन सिंह की सरकार में रेल मंत्री थे. मनमोहन सिंह सीधे राजस्व सचिव बने, क्या वो कोई आईएएस-आईपीएस थे? विजय केलकर वित्त सचिव बने, बाहर से आए थे."

    रविशंकर प्रसाद ने कहा, "कांग्रेस का इतिहास भरा हुआ है. तेजस्वी यादव थोड़ा होमवर्क करना सीखिए. पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा है कि हम पिछड़ों के हक़ पर कोई हमला नहीं होने देंगे. इसलिए हमने इसे रद्द किया."

    तेजस्वी यादव ने क्या कहा था?

    तेजस्वी यादव ने लेटरल एंट्री के मुद्दे पर कहा था, "सबसे पहले हमने इस मुद्दे को उठाया और जानकारी दी कि ये लोग लेटरल एंट्री के बहाने आरक्षण को समाप्त करना चाह रहे हैं और संविधान के ख़िलाफ काम कर रहे हैं. ये (बीजेपी) किसी कीमत पर नहीं चाहते कि एससी-एसटी समाज सचिवालय में बैठे बल्कि ये लोग चाहते हैं कि शौचालय में बैठे."

    उन्होंने कहा, "बिना किसी परीक्षा और आरक्षण के आईएएस और आईपीएस भर्ती हो जाएंगे. इसका मतलब संघ के लोगों की भर्ती करने की कोशिश की जा रही है. चिराग पासवान और जीतन राम मांझी क्या कर रहे हैं? ये सिर्फ देख रहे हैं? इन्हें इस्तीफ़ा दे देना चाहिए. यह दोहरी नीति नहीं चलने वाली है."

  7. पीएम मोदी आज पोलैंड और यूक्रेन दौरे के लिए होंगे रवाना

    पीएम नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पोलैंड और यूक्रेन के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 23 अगस्त तक पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा पर रहेंगे. 23 अगस्त को पीएम मोदी यूक्रेन रवाना हो जाएंगे.

    मोदी के दौरे को लेकर पोलैंड की तरफ़ से भी प्रतिक्रिया आई है. यूरोपीय संसद के सदस्य डेरियस जोंस्की ने कहा कि राजनीति और कारोबार के लिहाज से पीएम मोदी की पोलैंड यात्रा हमारे लिए अहम है.

    45 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पोलैंड दौरा है.

    पीएम मोदी की यात्रा से पहले पोलैंड के शहर लॉड्ज़ की गवर्नर डोरोटा रियल ने कहा, "पोलैंड भारत को व्यापार के लिए बड़े पार्टनर के रूप में देखता है."

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा था कि पीएम मोदी 21-23 अगस्त तक पोलैंड और यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन के दौरे पर रहेंगे. 30 साल में ये पहली बार है, जब कोई भारतीय पीएम यूक्रेन का दौरा करेगा.

    पीएम मोदी का ये दौरा ऐसे वक़्त में हो रहा है, जब यूक्रेन ने बीते दिनों रूस की सीमा में घुसकर हमले तेज़ किए हैं.

    यूक्रेन ने रूस के कुछ इलाक़ों को अपने नियंत्रण में भी ले लिया है. आशंका जताई जा रही है कि रूस यूक्रेन पर जल्द बड़ा हमला कर सकता है.

  8. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.

    20 अगस्त की ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें