You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

यरूशलम में हुई गोलीबारी पर पीएम मोदी बोले- आतंकी हमले की निंदा करते हैं

यरूशलम में सोमवार को 6 लोगों की हुई मौत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है.

सारांश

लाइव कवरेज

संदीप राय और इफ़्तेख़ार अली

  1. मोदी, पुतिन, शी जिनपिंग की मुलाक़ात पर रूस के विदेश मंत्री ने क्या कहा

    चीन के तियानजिन में शंघाई कोऑपरेशन आर्गेनाइजेशन (एससीओ) की बैठक में पीएम मोदी, राष्ट्रपति पुतिन और शी जिनपिंग के बीच हुई मुलाक़ात को लेकर ट्रंप ने 'अफ़सोस' ज़ाहिर किया था.

    लेकिन रूस के विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव ने इसे 'साझा हितों और आपसी साझेदारी के प्रति एक साफ़ नज़रिया' बताया है.

    लावरोव ने रविवार को रूस के सरकारी टेलीविज़न चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, “यह इस बात को ज़ाहिर करता है कि तीन महान शक्तियां, जो तीन महान सभ्यताओं का प्रतिनिधित्व करती हैं, कई क्षेत्रों में अपने साझा हितों को समझती हैं.”

    अटकलों को दरकिनार करते हुए लावरोव ने स्पष्ट किया, “इसका मतलब यह नहीं है कि सब कुछ 100 फ़ीसदी समान है, लेकिन चीन, रूस और भारत के बीच साझेदारी बढ़ाने की प्रवृत्ति है, जिससे उन क्षेत्रों में आपसी फ़ायदा उठाया जा सके, जहां हमारे हित समान हैं.”

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन हाथ पकड़े हुए चीन के राष्ट्रपति शी की ओर बढ़ते हैं और फिर तीनों घेरा बनाकर गर्मजोशी से मिलते हैं.

    यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और सुर्खियों में रही.

    लावरोव इन तीनों देशों के नेताओं के बीच दिखी इसी गर्मजोशी का हवाला दे रहे थे.

    इस तिकड़ी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर लिखा, "ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस को गहरे, अंधेरे चीन के हाथों खो दिया. उम्मीद करता हूं कि उनकी साझेदारी लंबी और समृद्ध हो."

    हालांकि इसके कुछ घंटों बाद ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'अच्छा दोस्त' बताया.

    प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्रंप की भावनाओं की तहे दिल से सराहना की और पूर्ण समर्थन की बात कही है.

  2. इंग्लैंड ने साउथ अफ़्रीका को हराकर वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की

    दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट टीम के साथ रविवार को ऐसा हुआ जो उसने सोचा भी नहीं था. वनडे की सिरीज़ जीतने के बाद भी उसे इंग्लैंड से वनडे इतिहास की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा.

    साउथैम्पटन में 414 रन लुटाने के बाद दक्षिण अफ़्रीकी टीम सिर्फ 72 रन ही बना सकी.

    यह वनडे क्रिकेट के 54 साल के इतिहास में किसी भी टीम की सबसे बड़ी हार है.

    अफ़्रीका के सात बल्लेबाज़ दहाई के स्कोर तक भी नहीं पहुंच सके और सिर्फ चार बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा छू पाए. सर्वाधिक 20 रन कॉर्बिन बॉश ने बनाए.

    इंग्लैंड की टीम में जो रूट (100) और जैकब बेथेल (110) ने शतक जड़े. दो बल्लेबाज़ों ने अर्द्धशतक बनाए - जेमी स्मिथ (62) और जोस बटलर (62).

    दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुक्री कॉनराड ने इस हार को ‘शर्मनाक’ बताया. वहीं कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा, “यह प्रदर्शन हाल की वनडे सफलताओं के बाद हमारे साथ न्याय नहीं करता.”

    कप्तान टेम्बा बावुमा चोटिल होने की वजह से बैटिंग करने के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे.

    पिछले एक महीने में दक्षिण अफ़्रीका ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों को 2-1 से हराया था. अफ़्रीकी टीम ने इंग्लैंड में 1998 के बाद पहली बार सिरीज़ अपने नाम की थी.

  3. नमस्कार!

    बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संदीप राय अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारे होम पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.