ट्रंप बोले- तेल की दरों में बढ़ोतरी 'चुकाने लायक बहुत छोटी क़ीमत'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष की वजह से तेल की क़ीमतों में तेज़ बढ़ोतरी अपने आप ठीक हो जाएगी और यह ग्लोबल सिक्योरिटी के लिए चुकाने लायक एक 'छोटी क़ीमत' है.
उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, "कम समय के लिए तेल की क़ीमतें बढ़ी हैं, जो ईरान के परमाणु ख़तरे के ख़त्म होते ही तेज़ी से नीचे आ जाएंगी. अमेरिका और दुनिया की सुरक्षा और शांति के लिए यह बहुत छोटी क़ीमत है."
उन्होंने आगे लिखा, "सिर्फ़ मूर्ख ही इससे अलग सोचेंगे."
फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद कच्चे तेल की क़ीमतों में यह सबसे बड़ी बढ़ोतरी है.