महिला टी20 विश्व कप के फ़ाइनल मुक़ाबले में दक्षिण अफ़्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फै़सला किया है.
न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ़्रीका के बीच यह मुक़ाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.
दोनों ही टीमों से जो भी टीम ये मैच जीतेगी वो पहली बार विश्व कप ट्रॉफी उठाएगी और दुनिया को एक नया विश्व विजेता मिलेगा.
दक्षिण अफ्रीका की कप्तान वुल्फ़ार्ट ने कहा है, "हमने गेंदबाजी का फै़सला किया है. यह फै़सला हमारे लिए पूरे टूर्नामेंट में कारगर रहा है. नया वेन्यू है और हमारे सामने नई टीम है इसलिए हमें काफी मेहनत करनी होगी."
वहीं न्यूज़ीलैंड की कप्तान सोफ़ी डिवाइन ने कहा है, "वैसे भी हम पहले बल्लेबाज़ा करने वाले थे इसलिए यह टॉस दोनों टीमों के पक्ष में गया है."
न्यूज़ीलैंड प्लेइंग इलेवन-
सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, एमीलिया कर, सोफ़ी डिवाइन (कप्तान), ब्रूक हालीडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज़ (विकटकीपर), रोज़मैरी मायर, ली ताहुहु, ईडन कार्सन, फ्रैन जोनस
दक्षिण अफ़्रीका प्लेइंग इलेवन-
लॉरा वुल्फ़ार्ट (कप्तान), तैज़मिन ब्रिट्स, अन्नेका बॉश, मारिज़ान काप, क्लोय ट्रयॉन, सुने लूस, नैडिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसन, सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर), नोनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा ख़ाका.