ब्रेकिंग न्यूज़, उत्तरी गोवा के श्री लैराई देवी मंदिर में भगदड़, 6 लोगों की मौत

इमेज स्रोत, Getty Images
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, उत्तरी गोवा के शिरगांव में श्री लैराई देवी मंदिर में मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई है और 15 लोग घायल हुए हैं
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मापुसा में उत्तरी गोवा ज़िला अस्पताल का दौरा किया और घायलों से मुलाकात की.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार तड़के को शिरगांव गांव स्थित श्री लैराई देवी मंदिर के उत्सव के दौरान हुई.
उन्होंने बताया कि गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक से हज़ारों श्रद्धालु मंदिर उत्सव में शामिल होने मंदिर पहुंचे थे.
अधिकारी ने यह भी कहा कि भगदड़ के कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा.


