ट्रंप ने हमास को दी फिर चेतावनी, जॉर्डन के राजा से क्या करने को कहा?

व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोहराया है कि हमास को शनिवार तक अमेरिकियों सहित सभी बंधकों को रिहा करना होगा.

सारांश

लाइव कवरेज

हिमांशु दुबे, इफ़्तेख़ार अली

  1. प्रयागराजः कुंभ में माघ पूर्णिमा स्नान को आए श्रद्धालु रस्सी बांध कर क्यों चल रहे, बीबीसी को बताया, दिलनवाज़ पाशा, बीबीसी संवाददाता, प्रयागराज से

    प्रयागराज
    इमेज कैप्शन, प्रयागराज

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी कुंभ मेले में 12 फ़रवरी को माघ पूर्णिमा के स्नान की शुरुआत हो गई.

    इस मौके पर बीबीसी हिंदी ने त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से बात की. कुंभ मेले में उत्तर बंगाल से आए कुछ श्रद्धालु रस्सी बांधकर चल रहे थे.

    इसकी वजह पूछने पर उन्होंने बताया, “स्नान करने के बाद हमारा एक साथी शिव कुमार देवनाथ हम लोगों से बिछड़ गया. हमको सबक मिला कि रस्सी बांधकर चलेंगे, तो नहीं बिछड़ेंगे. इसलिए ऐसा किया है.“

    उन्होंने कहा, “हमको मदद चाहिए. उसका (शिव कुमार) फ़ोन और बाकी सामान हमारे पास है.”

    ऐसे ही श्रद्धालुओं के एक समूह ने बताया, “शासन की व्यवस्था बहुत अच्छी है. ऐसी व्यवस्था शुरू से होनी चाहिए थी ताकि लोग एक तरफ़ से आएं और दूसरी तरफ़ से जाएं.“

    उन्होंने कहा, “अमावस्या के दिन ऐसा नहीं था. उस दिन पब्लिक ने भी गड़बड़ कर दिया. धैर्य बना कर रहना था. आज व्यवस्था ठीक है.”

    पिछले महीने 29 जनवरी को कुंभ में कुछ जगहों पर भगदड़ की स्थिति बन गई थी, जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी. अब प्रशासन ने ऐसी स्थिति से बचने के लिए अपनी चौकसी को बढ़ा दिया है.

  2. इसराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ग़ज़ा में फिर से युद्ध छेड़ने की दी धमकी, चेतावनी में और क्या कहा

    इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने युद्ध विराम समझौते को लेकर टिप्पणी की है.

    इसराइली बंधकों की रिहाई रोकने के हमास के एलान पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी के बाद इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने भी प्रतिक्रिया दी है.

    नेतन्याहू ने कहा, "अगर हमास शनिवार दोपहर तक हमारे बंधकों को रिहा नहीं करता है तो हम ग़ज़ा में युद्ध विराम ख़त्म कर देंगे और लड़ाई शुरू कर देंगे."

    नेतन्याहू ने बताया कि उन्होंने इसराइली सेना को ग़ज़ा के अंदर और इसके आसपास इकट्ठा होने का आदेश दिया है. उन्होंने यह क़दम हमास की उस घोषणा के बाद उठाया, जिसमें हमास ने बंधकों की रिहाई रोकने की बात कही थी.

    नेतन्याहू ने यह बात साफ़ नहीं की है कि वो शनिवार तक बाकी के सभी 76 बंधकों की रिहाई की बात कर रहे थे या केवल उन तीन बंधकों की, जिनकी रिहाई रोकी गई थी, मगर एक मंत्री ने कहा कि उनका मतलब, ‘हर किसी से’ था.

    दरअसल, हमास ने सोमवार को कहा था कि वो बंधकों की रिहाई रोक रहा है, क्योंकि इसराइल युद्धविराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है. इस दावे को इसराइल ने ख़ारिज कर दिया था.

    इसके बाद, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि हमास अगर बंधक बनाए गए सभी नागरिकों को नहीं छोड़ता है, तो इसराइल को उसके साथ युद्धविराम समझौते को रद्द कर देना चाहिए.

    हमास और इसराइल के बीच हुआ युद्धविराम समझौता 19 जनवरी को लागू हुआ था. इसके बाद से हमास ने 16 इसराइली और पांच थाई बंधकों को रिहा कर दिया है. इसके बदले इसराइल ने 566 फ़लस्तीनी क़ैदियों को रिहा किया है.

  3. कुंभ से LIVE: माघ पूर्णिमा के शाही स्नान पर कैसा है नज़ारा?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  4. प्रयागराजः कुंभ मेले में माघ पूर्णिमा का स्नान आज, बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

    प्रयागराज

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, प्रयागराज में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में चौकसी बढ़ा दी है.

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी कुंभ मेले में 12 फ़रवरी को माघ पूर्णिमा का स्नान शुरू हो गया है. इसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर पहुंच रहे हैं.

    मेले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने एडिशनल मेला ऑफ़िसर विवेक चतुर्वेदी के हवाले से कहा है कि आज मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना के चलते सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है.

    विवेक चतुर्वेदी ने कहा, “आज माघ पूर्णिमा का स्नान है. इस बार मेले में अप्रत्याशित भीड़ आई है. रात में भी श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है. प्रशासन ने इसके लिए मुकम्मल तैयारियां की हैं.”

    अतिरिक्त मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अतिरिक्त मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने बैरिकेडिंग भी की है.

    उन्होंने बताया कि घाटों पर जल पुलिस ने बैरिकेडिंग की है. इसके अलावा वॉच टावर्स भी बनाए गए हैं और ट्रैफ़िक डायवर्जन भी लागू किया गया है.

    पिछले महीने 29 जनवरी को कुंभ में कुछ जगहों पर भगदड़ की स्थिति बन गई थी, जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी. अब प्रशासन ने ऐसी स्थिति से बचने के लिए अपनी चौकसी को बढ़ा दिया है.

  5. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता हिमांशु दुबे अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    फ़िलहाल, हमारे होम पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.