तस्वीरें: रफ़ाह पर इसराइल ने किया हमला, 40 लोगों की मौत

इमेज स्रोत, PALESTINIAN CIVIL DEFENSE

इमेज स्रोत, PALESTINIAN CIVIL DEFENSE

इमेज स्रोत, PALESTINIAN CIVIL DEFENSE

इमेज स्रोत, PALESTINIAN CIVIL DEFENSE
राजकोट टीआरपी गेम ज़ोन अग्निकांड के मामले में सोमवार को तीन अभियुक्तों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
अभिनव गोयल

इमेज स्रोत, PALESTINIAN CIVIL DEFENSE

इमेज स्रोत, PALESTINIAN CIVIL DEFENSE

इमेज स्रोत, PALESTINIAN CIVIL DEFENSE

इमेज स्रोत, PALESTINIAN CIVIL DEFENSE

इमेज स्रोत, @DrSJaishankar
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने अपने बड़े नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारा है.
इसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, विदेश मंत्री एस जयशंकर का नाम शामिल है. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रात वाराणसी पहुंच रहे हैं.
इस लोकसभा सीट पर 1 जून को मतदान होने हैं. रविवार को वाराणसी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत को पीएम मोदी जैसे मजबूत और निर्णायक नेता की ज़रूरत है, क्योंकि विश्व स्तर पर अशांति कम होने के कोई संकेत नज़र नहीं आ रहे हैं.
उन्होंने कहा, “मोदी गारंटी के लिए सही बटन दबाएं.”
बीजेपी की कोशिश है कि पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी से रिकॉर्ड मतों से अपनी जीत दर्ज करें.
जयशंकर ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने घरेलू स्तर पर जो उपलब्धियां हासिल की, उसकी वजह से ही भारत को विश्व स्तर पर सम्मान मिला है.
उन्होंने कहा कि भारत को ऐसे नेता की ज़रूरत है जो भारत फर्स्ट और वसुधैव कुटुम्बकम के बीच संतुलन को बनाए रखे.
जयशंकर ने कहा कि भारत ने यह कर दिखाया है कि वह अमेरिका और रूस, ईरान और इसराइल के बीच संतुलन बना सकता है.
उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने यूक्रेन युद्ध, एलएसी पर चीनी सेना के अतिक्रमण, सीमा पार आतंकवाद, कोविड और आर्टिकल 370 को रद्द करने से पैदा हुई चुनौतियों का सामना किया है.

इमेज स्रोत, @GautamGambhir
आईपीएल 2024 की चैंपियन बनने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटॉर गौतम गंभीर ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए गंभीर ने लिखा, “जिसकी मति और गति सत्य की हो, उसका रथ आज भी श्री कृष्ण चलाते हैं.”
रविवार को हुए आईपीएल फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. इससे पहले साल 2012 और 2014 में कोलकाता ने ये टूर्नामेंट जीता था.
केकेआर की इस जीत में मेंटर गौतम गंभीर की भी अहम भूमिका मानी जा रही है. उनके आने के बाद से टीम की रणनीति में काफी बदलाव हुए हैं.
उन्होंने बैटिंग लाइनअप के साथ-साथ बॉलिंग अटैक में भी कई अहम बदलाव किए जिसका फायदा टीम को मिला.

इमेज स्रोत, Reuters
ग़ज़ा में हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है इसराइल ने रविवार को रफ़ाह में एक शरणार्थी शिविर पर हवाई हमला किया है, जिसमें कई लोग मारे गए हैं.
इसराइली सेना का कहना है कि उसने हमास के ठिकानों को निशाना बनाकर रफ़ाह में हवाई हमला किया था. सेना का कहना है कि वह इस हमले की समीक्षा कर रही है.
इससे पहले रविवार को हमास ने रफ़ाह से तेल अवीव की तरफ़ आठ रॉकेट दागे थे. पिछले चार महीनों में यह पहला बड़ा हमला था, जो इतनी दूर से किया गया.
दक्षिणी ग़ज़ा से कुछ वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें बड़ा विस्फोट और भीषण आग दिखाई दे रही है.
हमास का कहना है कि इसराइल ने रफ़ाह के उत्तर-पश्चिम में विस्थापित फलस्तीनियों के एक शिविर को निशाना बनाया है.
उनका कहना है कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.
इसराइली सेना ने माना है कि उन्हें हमले के बाद आग लगने की जानकारी है, जिससे वहां रह रहे लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है.

इमेज स्रोत, Kamaldas
चक्रवाती तूफान रेमल रविवार रात बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के समुद्री तटों से टकराया.
रेमल के प्रभाव के कारण बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाक़ों में तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो रही है.
बांग्लादेश मौसम विभाग के मुताबिक़ चक्रवात का मुख्य हिस्सा स्थानीय समयानुसार रात क़रीब 11 बजे तटीय क्षेत्र को पार गया है.
यह तूफ़ान बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल से होकर गुज़र रहा है. यही वजह है कि पश्चिम बंगाल के एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर से अगले 21 घंटों के लिए उड़ानों को रद्द कर दिया गया था.
रेमल का असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है. साथ ही उत्तरी बिहार के ज्यादातर शहरों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा के अलावा पूर्वोत्तर के करीब सभी राज्यों को भारी बारिश की चेतावनी भी दी है. इन राज्यों में रेमल का असर अगले दो दिन तक रह सकता है.
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेमल से निपटने के लिए एक समीक्षा बैठक की भी की थी.
बीबीसी हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है.
26 मई की ख़बरों को पढ़ने के यहाँ क्लिक करें