You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ़्तारी पर भारत के बयान पर अब आया बांग्लादेश का जवाब

बांग्लादेश में इस्कॉन से जुड़े चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान पर बांग्लादेश का जवाब आया है.

सारांश

लाइव कवरेज

अश्वनी पासवान, कीर्ति रावत

  1. इमरान ख़ान के हज़ारों समर्थक इस्लामाबाद पहुँचे, सरकार ने सेना को बुलाया

    पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ता जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की रिहाई की मांग कर रहे हैं.

    सोमवार को ही पीटीआई के कार्यकर्ताओं का क़ाफ़िला इस्लामाबाद की सीमा में दाख़िल हो गया है. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सुरक्षा के सख़्त प्रबंध किए गए हैं. प्रदर्शनकारियों का लक्ष्य इस्लामाबाद के डी-चौक पर पहुंचना है.

    इस्लामाबाद प्रशासन ने पाकिस्तान के संविधान अनुच्छेद 245 के तहत कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए सेना को बुलाया है.

    इस बात की पुष्टि इस्लामाबाद के डिप्टी कमीश्नर इरफान मेमन ने बीबीसी संवाददाता शहज़ाद मलिक से की.

    इसी साल जनवरी में इस्लामाबाद की एक अदालत ने इमरान ख़ान को तोशाखाना मामले में 14 साल की सज़ा सुनाई थी.

    इसके अलावा 20 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था.

  2. इसराइल और हिज़्बुल्लाह युद्धविराम के करीब, नेतन्याहू की कैबिनेट में होगी चर्चा

    इसराइली और अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इसराइल और लेबनान युद्धविराम को लेकर समझौता होने के करीब है.

    इस पर चर्चा करने को लेकर इसराइली कैबिनेट की आज बैठक होनी है.

    अमेरिका में नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, "हमें लगता है कि हम उस बिंदु पर पहुंच गए हैं जहां हम युद्धविराम के करीब हैं."

    ये ऐसे समय सामने आ रहा है जब रविवार को ही हिज़्बुल्लाह की ओर से इसराइल पर 250 रॉकेट दागे गए.

  3. एस जयशंकर ने यूक्रेन, ब्रिटेन और फ्रांस के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिटेन, फ्रांस और यूक्रेन के विदेश मंत्रियों से रोम में मुलाकात की.

    एस जयशंकर ने मुलाकात के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों के साथ-साथ क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विकास पर चर्चा की.

    एस जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री एंद्रिये सिबिहा से मिलने के बाद कहा कि उनसे मिलकर अच्छा लगा. द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर बात हुई.

    वहीं उन्होंने फ्रांस के विदेश मंत्री से मिलने के बाद कहा कि हम दोनों के बीच द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई.

    ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी से भी एस जय़शंकर ने मुलाकात की..

  4. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अश्वनी पासवान दोपहर दो बजे तक आप तक बड़ी ख़बरें पहुंचाउंगा.

    बीबीसी हिंदी के होम पेज पर जाने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    कल के लाइव पन्ने की ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    इस वक़्त हमारे पेज पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें-

    - संभलः हिंसा में जो लोग मारे गए वो कौन थे, अब कैसा है माहौल? - ग्राउंड रिपोर्ट. पूरी रिपोर्ट को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    - पाकिस्तान में इमरान ख़ान की रिहाई को लेकर विरोध प्रदर्शन, अब तक क्या-क्या हुआ? मामले की पूरी जानकारी के लिए यहां पर क्लिक करें.

    - महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन की जीत के बाद भी एकनाथ शिंदे के भविष्य पर सवाल. इस ख़बर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

    - ‘पर्थ का घमंड’ तोड़ने के बाद ये है टीम इंडिया की अगली चुनौती. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से जुड़ी इस रिपोर्ट को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.