You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने अब रूस के प्रति अपनाया कड़ा रुख़, बोले नए प्रतिबंध लगाने पर विचार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह रूस पर नए प्रतिबंध और टैरिफ़ लागू करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं.

सारांश

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह रूस पर नए प्रतिबंध और टैरिफ़ लागू करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं.
  • बांग्लादेश के तनावपूर्ण हालात के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को एक बयान दिया.
  • रूस ने यूक्रेन के पूर्वी शहर पोक्रोवस्क और दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए. इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं.
  • थाईलैंड में स्कूली छात्र-छात्राएं अब अपनी मनपसंद हेयर स्टाइल रख सकेंगे. यह फ़ैसला थाईलैंड के सुप्रीम एडमिनिस्ट्रेशन कोर्ट ने बुधवार को सुनाया.

लाइव कवरेज

इफ़्तेख़ार अली, हिमांशु दुबे

  1. कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ़ को लेकर ट्रंप ने लिया ये फ़ैसला

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मेक्सिको पर 25 फ़ीसदी टैरिफ़ में छूट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है.

    यह दो दिनों में दूसरी बार है जब ट्रंप ने अमेरिका के दो सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों से आयात पर टैरिफ़ लगाने और फिर छूट देने का फ़ैसला लिया.

    इन फ़ैसलों से व्यवसायों के लिए अनिश्चितता बढ़ गई है और वित्तीय बाजार चिंतित हो गए हैं.

    बुधवार को उन्होंने कहा कि वे कार निर्माताओं को 25% आयात शुल्क से अस्थायी रूप से छूट देंगे.

    मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने इस कदम के लिए ट्रंप को धन्यवाद दिया, जबकि कनाडा के वित्त मंत्री ने कहा कि देश अमेरिकी उत्पादों पर लगाए जाने वाले दूसरे दौर के जवाबी टैरिफ़ को फिलहाल टाल देगा.

    कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गुरुवार को कहा था कि टैरिफ़ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ फ़ोन पर उनकी दिलचस्प बातचीत हुई.

    ट्रूडो ने पत्रकारों से कहा कि कुछ राहत के बावजूद, दोनों सहयोगियों के बीच आने वाले समय में व्यापार को लेकर टकराव की संभावना बनी हुई है.

    ट्रंप ने कहा है कि वह मेक्सिको की राष्ट्रपति शिनबाम के साथ फ़ोन पर बातचीत के बाद 2 अप्रैल तक छूट देने पर वह सहमत हुए हैं और उनका उद्देश्य कार निर्माताओं और कार पार्ट्स के आपूर्तिकर्ताओं की मदद करना है.

    व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि मेक्सिको से होने वाले लगभग 50% अमेरिकी आयात और कनाडा से होने वाले 62% आयात पर अभी भी टैरिफ़ जारी रह सकता है.

  2. नमस्ते!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता इफ़्तेख़ार अली अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    फ़िलहाल, हमारे होम पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.