रूस ने ब्रितानी राजनयिकों को बताया जासूस, लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों पर क्या कहा?

रूस ने ब्रिटेन के छह राजनयिकों पर जासूसी का आरोप लगाते हुए उनकी मान्यता रद्द कर दी है.

सारांश

  • हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने के कारण पश्चिम बंगाल में 29 लोगों की हुई है मौत, 2-2 लाख रुपये की आर्थिक ममद देगी राज्य सरकार
  • जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए केजरीवाल, बोले- इनकी जेल की सलाखें मेरे हौसले कम नहीं कर सकती
  • रूस ने ब्रिटेन के छह राजनयिकों पर लगाया जासूसी का आरोप
  • 1950 के बाद पहली बार चीन ने बढ़ाई रिटायरमेंट की उम्र
  • कमला हैरिस के साथ दूसरी डिबेट से डोनाल्ड ट्रंप का इनकार
  • उत्तर प्रदेश में भेड़ियों का हमला जारी, दो और महिलाओं को किया ज़ख़्मी

लाइव कवरेज

संदीप राय और सौरभ यादव

  1. अरविंद केजरीवाल की ज़मानत पर आज सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला

    अरविंद केजरीवाल के

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पांच सितंबर को हुई सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपना फ़ैसला सुरक्षित रख लिया था

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ज़मानत पर सुप्रीम कोर्ट आज फ़ैसला सुनाएगा.

    दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर सीबीआई की ओर से हुई गिरफ़्तारी को चुनौती देने और ज़मानत के लिए सीएम केजरीवाल की ओर से दो याचिकाएं दायर की गई थीं.

    पांच सितंबर को इस पर सुनवाई हुई थी और फ़ैसला सुरक्षित रख लिया गया था.

    सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड जानकारी के अनुसार, जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच शुक्रवार यानी आज सुबह 10.30 बजे फैसला सुनाएगी.

    आबकारी नीति के संबंध में केजरीवाल को ईडी ने गिरफ़्तार किया था.

    लेकिन हिरासत में रहते हुए अरविंद केजरीवाल को 26 जून को सीबीआई ने फिर से गिरफ़्तार कर लिया.

    ईडी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को ज़मानत दे दी थी लेकिन वो जेल से बाहर नहीं आ पाए थे.

    इसके ख़िलाफ़ अरविंद केजरीवाल ने पांच अगस्त को दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था लेकिन वहां से उन्हें राहत नहीं मिली, जिसके बाद वो सर्वोच्च अदालत पहुंचे थे.

    दिल्ली सरकार के 2021-22 की आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. हालांकि अब इस नीति को रद्द किया जा चुका है.

    आबकारी नीति मामले में ईडी ने अरविंद केजरीवाल पर अलग से मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था और इसी साल 21 मार्च को उन्हें गिरफ़्तार किया था.

    इस बीच लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए उन्हें 21 दिन की अंतरिम ज़मानत दी गई थी.

  2. यूक्रेन जिस अनुमति के लिए है परेशान, क्या वो रूस पर पड़ेगी भारी

  3. कमला हैरिस के साथ दूसरी डिबेट से डोनाल्ड ट्रंप का इनकार

    ट्रंप और कमला हैरिस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ट्रंप और कमला हैरिस के बीच मंगलवार को पहला प्रेसिडेंशियल डिबेट हुआ था.

    अमेरिका में नवंबर में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार कमला हैरिस से दूसरा प्रेसिडेंशियल डिबेट करने की संभावना से डोनाल्ड ट्रंप ने इनकार किया है.

    दो दिन पहले ही पेनसल्वेनिया के फिलाडेल्फिया में दोनों के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई थी.

    ट्रंप ने कहा कि वो इस डिबेट में साफ़ तौर पर जीत गए थे इसलिए कमला फिर से डिबेट कराना चाहती हैं.

    हालांकि मंगलवार को हुए डिबेट के तुरंत बाद कराए गए कई पोल्स में संकेत मिलता है कि वोटरों को लगा कि अपने रिपब्लिकन प्रदिद्वंद्वी के सामने हैरिस ने बेहतर प्रदर्शन किया था.

    ट्रंप ने कहा कि इसकी बजाय, हैरिस को उप राष्ट्रपति के तौर पर अपने काम पर ध्यान देना चाहिए.

    नॉर्थ कैरोलाइना में एक चुनावी प्रचार रैली के कुछ देर बाद ही हैरिस ने कहा था कि वोटरों के लिए उन पर एक और डिबेट की ज़िम्मेदारी है.

    जनता से ली गई राय में दिखता है कि दोनों ही उम्मीदवारों के बीच काफ़ी कम अंतर है.

    मंगलवार को एबीसी न्यूज़ पर हुए 90 मिनट के डिबेट के बाद दोनों ही उम्मीदवारों ने अपनी जीत के दावे किए, जिसमें हैरिस ने अपने सवालों से ट्रंप को रक्षात्मक होने पर मजबूर किया था.

  4. नमस्कार

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता संदीप राय आज की बड़ी ख़बरें लेकर हाज़िर हूँ.

    आप बीबीसी हिंदी के पेज पर मौजूद बड़ी ख़बरों को इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.

    आधी सदी तक कम्युनिस्ट रहने के बावजूद सीताराम येचुरी के बारे में कुछ भी सिद्धांतवादी या हठधर्मी नहीं था. उन्होंने 1975 में कम्युनिस्ट पार्टी जॉइन की. इसी साल देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी की घोषणा और येचुरी को जेल जाना पड़ा. पूरी ख़बर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार रात भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित गणेश पूजा में भाग लिया, जिस पर छिड़ा विवाद. इस मामले की पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

    सीताराम येचुरी का निधन, सीपीएम महासचिव का दिल्ली के एम्स में चल रहा था इलाज. पूरी ख़बर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

    आयुष्मान भारत: 70 साल से अधिक उम्र वालों के मुफ़्त इलाज की स्कीम की ख़ास बातें. पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

    गुरुवार के लाइव पेज पर जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.