रूस ने यूक्रेन के साथ युद्धविराम को लेकर क्या कहा

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि यूक्रेन में अगर यूरोपियन यूनियन के देशों की सेना पहुंची तो वो रूस के ख़िलाफ़ सीधी जंग मानी जाएगी.

सारांश

लाइव कवरेज

इफ़्तेख़ार अली और दीपक मंडल

  1. अमेरिका ने यूक्रेन के साथ खु़फ़िया जानकारी साझा करना किया बंद

    रूस-यूक्रेन युद्ध

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, रूस और यूक्रेन की बीच पिछले तीन साल से युद्ध जारी

    अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की है कि अमेरिका ने यूक्रेन के साथ खु़फ़िया जानकारी साझा करना रोक दिया है.

    जब वाल्ट्ज से खु़फ़िया जानकारी साझा करने पर रोक लगाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पत्रकारों से कहा, "हमने एक कदम पीछे ले लिया है."

    उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन यूक्रेन के साथ संबंध के सभी पहलुओं पर विचार कर रहा है.

    वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाद में अगले सप्ताह पेरिस में यूरोपीय सेना प्रमुखों की बैठक की घोषणा की और टेलीविजन पर दिए गए भाषण में कहा कि फ्रांस को अमेरिकी मदद के बिना आगे बढ़ने के लिए तैयार रहना चाहिए.

    अमेरिका ने 2022 में रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के शुरुआती चरणों से ही यूक्रेन के साथ खु़फ़िया जानकारी साझा की है.

    हालांकि यह अभी भी साफ़ नहीं है कि खु़फ़िया जानकारी साझा करने पर रोक आंशिक है या पूर्ण और यह कब तक प्रभावी रहेगी.

  2. ट्रंप ने इसराइली बंधकों की रिहाई को लेकर हमास को दी ‘आखिरी चेतावनी’

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, इसराइली बंधकों की रिहाई को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को चेतावनी दी है

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसराइली बंधकों की रिहाई को लेकर हमास को 'आखिरी चेतावनी' दी है.

    ट्रंप ने सोशल प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, "मैं इसराइल को वह सब कुछ भेज रहा हूं जो उसे काम पूरा करने के लिए चाहिए, अगर मेरी बात नहीं मानेंगे तो हमास का एक भी सदस्य सुरक्षित नहीं रहेगा."

    यह ख़बर व्हाइट हाउस की ओर से इस बात की पुष्टि किए जाने के कुछ ही घंटों बाद आई है कि वह बंधकों के मुद्दे पर हमास के साथ सीधी बातचीत कर रहा है.

    अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि अगर बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो उन्हें "भारी कीमत चुकानी पड़ेगी", हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे इसराइल को किस तरह का समर्थन भेज रहे हैं.

    उन्होंने अपने पोस्ट में आगे कहा, "सभी बंधकों को अभी रिहा करो, बाद में नहीं और जिन लोगों को आपने मारे हैं उनके शवों को तुरंत लौटाओ, नहीं तो सब ख़त्म हो जाएगा."

    "यह आपकी आखिरी चेतावनी है. नेतृत्व के लिए, अब ग़ज़ा छोड़ने का समय आ गया है."

    उन्होंने नागरिकों को भी धमकाते हुए कहा, "साथ ही, ग़ज़ा के लोगों के लिए एक सुंदर भविष्य उनका इंतजार कर रहा है, लेकिन तब नहीं जब आप बंधकों को रखेंगे, अगर आप ऐसा करेंगे, तो आप ख़त्म हो जाएंगे."

    ट्रंप की ओर से यह पोस्ट व्हाइट हाउस में इसराइली बंधकों के एक समूह से मुलाकात के बाद आया है, जिन्हें हाल ही में युद्धविराम के तहत रिहा किया गया था.

  3. नमस्ते!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता इफ़्तेख़ार अली अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    फ़िलहाल, हमारे होम पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.