ग्रीनलैंड पर ट्रंप की धमकी के बाद डेनमार्क को इन यूरोपीय देशों का समर्थन

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने हमला किया तो इसका मतलब नेटो का अंत होगा.

सारांश

लाइव कवरेज

दीपक मंडल, इफ़्तेख़ार अली

  1. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का 81 साल की उम्र में निधन

    सुरेश कलमाड़ी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस के सीनियर नेता सुरेश कलमाड़ी (फ़ाइल फ़ोटो)

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता सुरेश कलमाड़ी का मंगलवार तड़के 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थे.

    भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी का पुणे के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था.

    सुरेश कलमाड़ी पुणे से सांसद रह चुके थे और रेल राज्य मंत्री भी रहे थे.

    आधिकारिक प्रेस रिलीज़ में कहा गया, "पुणे से पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी का मंगलवार 6 जनवरी को सुबह 3.30 बजे पुणे में निधन हो गया."

    ये भी पढ़ें:

  2. पीएम मोदी पर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी का बयान, ट्रंप का फॉलोअर बताया

    बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने बयान दिया है. उन्होंने पीएम मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का फॉलोअर बताया है.

    पूर्व राज्य सभा सांसद स्वामी ने कहा कि पीएम मोदी का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फॉलोअर होना भारतीय लोकतंत्र और बीजेपी के लिए 'संभावित ख़तरा' हो सकता है.

    सुब्रमण्यम स्वामी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "आरएसएस और बीजेपी की जनरल बॉडी को यह तय करना चाहिए कि मोदी को रिटायर किया जाए और उन्हें मार्गदर्शक मंडल में रहने के लिए कहना चाहिए."

    स्वामी पहले भी बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधते रहे हैं.

  3. वेनेज़ुएला: निकोलस मादुरो के 'पकड़े' जाने के बाद उनके बेटे ने क्या कहा

    निकोलस मादुरो के बेटे और सांसद निकोलस मादुरो गुएरा

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, निकोलस मादुरो के बेटे और सांसद निकोलस मादुरो गुएरा

    वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के बेटे और सांसद निकोलस मादुरो गुएरा ने अपने माता-पिता को अमेरिका की ओर से हिरासत में लिए जाने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने अपने माता-पिता के ख़िलाफ़ अमेरिका की कार्रवाई की आलोचना की है.

    मादुरो गुएरा ने कहा, "अगर किसी देश के राष्ट्रपति के अपहरण को सामान्य बना दिया गया, तो कोई भी देश सुरक्षित नहीं रहेगा."

    उन्होंने कहा, "आज वेनेज़ुएला है, कल कोई भी ऐसा देश हो सकता है जो दबाव में झुकने से इनकार करे. यह सिर्फ़ एक क्षेत्रीय समस्या नहीं है, बल्कि वैश्विक राजनीतिक स्थिरता के लिए सीधा ख़तरा है."

    मादुरो गुएरा ने अमेरिका से अपने माता-पिता को रिहा करने की मांग की और अपने ख़िलाफ़ भी आरोप पत्र में नाम शामिल किए जाने की कड़ी निंदा की.

    ये भी पढ़ें:

  4. नमस्कार!

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता इफ़्तेख़ार अली अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.