नेपाल क्रिकेट के सितारे रहे संदीप लामिछाने रेप मामले में बरी, निलंबन रद्द

नेपाल क्रिकेट संघ ने बुधवार को संदीप लामिछाने का निलंबन रद्द करने का फ़ैसला किया है.

सारांश

  • स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फिको को मारी गई गोली, अस्पताल में हालत नाज़ुक
  • नेपाल क्रिकेट के सितारे रहे संदीप लामिछाने रेप मामले में बरी, निलंबन भी हुआ रद्द
  • सीएए के तहत 14 लोगों को मिला भारत की नागरिकता का सर्टिफिकेट
  • वाराणसी में पीएम मोदी के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने का एलान करने वाले कॉमेडियन श्याम रंगीला का नामांकन फॉर्म ख़ारिज
  • पीएम मोदी का दावा- कांग्रेस एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे देगी
  • राहुल गांधी बोले- चार जून के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे

लाइव कवरेज

प्रियंका, विकास

  1. राजस्थान: कॉपर खदान में लिफ़्ट टूटने से 14 लोग फंसे, बचाव अभियान जारी

    राजस्थान

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, मौके पर पहुंचे अधिकारी

    राजस्थान के झुंझनू में कोलिहान खदान में एक लिफ़्ट के टूटने से कम से कम 14 लोगों के फंसे होने की आशंका है.

    ये हादसा मंगलवार देर रात हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की कॉपर खदान में हुआ. बचाव अभियान अभी भी जारी है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार ये लिफ़्ट अधिकारियों को लाने-ले जाने के लिए थी.

    नीम का थाना ज़िले के एसपी प्रवीण नायक ने पीटीआई से कहा है कि कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है.

    शुरुआती जानकारी के अनुसार एचसीएल की विजिलेंस टीम कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए खदान के अंदर गई थी, लेकिन जब वे ऊपर आने लगे तो लिफ़्ट (शॉफ़्ट) की रस्सी टूट गई और अधिकारी वहीं फंस गए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    खेतड़ी से बीजेपी विधायक धर्मपाल गुर्जर ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "मुझे समाचार मिला तो मैं तुरंत यहां हाज़िर हुआ हूं. मैंने स्थिति का जायज़ा लिया है. मैंने एसडीएम से भी बात की है. रेस्क्यू टीम लगी हुई है. मेडिकल की 6-7 टीमें, एंबुलेंस यहां पर खड़ी हैं. सब दुआ कर रहे हैं और प्रयास कर रहे हैं कि फंसे हुए लोग सुरक्षित निकलें. पूरा प्रशासन अलर्ट है. किसी तरह के जान-माल के नुक़सान की सूचना अभी तक नहीं मिली है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कितने करोड़ की है संपत्ति?

    मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी हलफ़नामे के अनुसार उनकी संपत्ति तीन करोड़ रुपये से अधिक है. इसमें से अधिकांश राशि बैंक में फ़िक्स्ड डिपॉज़िट है.

    प्रधानमंत्री मोदी ने 14 मई को अपनी संसदीय सीट वाराणसी से अपना चुनावी नामांकन दाख़िल किया.

    हलफ़नामे में दी गई जानकारी के अनुसार पीएम के पास 3 करोड़ दो लाख 6 हज़ार 889 रुपये की चल संपत्ति है, जिसमें से क़रीब 2.85 करोड़ रुपये भारतीय स्टेट बैंक में फ़िक्स्ड डिपॉज़िट है.

    इसके अलावा पीएम मोदी के पास सोने की चार अंगुठियां हैं, जिनकी क़ीमत 2.67 लाख रुपये है. वहीं पीएम के पास 52 हज़ार 920 रुपये कैश है और 9.12 लाख रुपये के नेशनल सेविंग सर्टिफ़िकेट है. पिछले वित्त वर्ष में पीएम मोदी ने 3.33 लाख रुपये का आयकर दिया था.

    चुनावी हलफ़नामे के अचल संपत्ति के कॉलम में कोई जानकारी नहीं दी गई है. आमतौर पर इसमें ज़मीन, घरों का ब्योरा दिया जाता है. वहीं जशोदाबेन को पीएम मोदी की पत्नी बताया गया है. उनके पास कितनी संपत्ति है, इस बारे में हलफ़नामे में जानकारी नहीं दी गई है.

    पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कोई आपराधिक केस लंबित नहीं है और न तो उन्हें किसी अपराध के लिए दोषी माना गया है.

    पीएम मोदी को अहमदाबाद का निवासी बताया गया है. पीएम मोदी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से 1978 में बीए की डिग्री और 1983 में गुजरात यूनिवर्सिटी से एमए की डिग्री ली थी.

    2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने बताया था कि उनके पास गुजरात के गांधीनगर में एक आवासीय ज़मीन के साथ 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसमें से 1.27 करोड़ रुपये फ़िक्स्ड डिपॉज़िट थे.

    वहीं, साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम के पास 1.65 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति थी.

  3. नमस्कार !

    बीबीसी हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है.

    14 मई की ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.