चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को टीम में मिली जगह

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में दो बदलाव हुए हैं.

सारांश

लाइव कवरेज

हिमांशु दुबे और अश्वनी पासवान

  1. राष्ट्रपति ट्रंप ने हमास को दिया शनिवार 12 बजे तक का समय, चेतावनी में और क्या कहा

    हमास समर्थक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, हमास को ट्रंप ने डेडलाइन दी है.

    ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई को रोकने की हमास की घोषणा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी चेतावनी जारी की है.

    ट्रंप ने कहा है कि हमास शनिवार को 12 बजे तक सभी बंधकों को रिहा कर दे.

    दरअसल, ट्रंप ने ग़ज़ा युद्ध विराम समझौते के भविष्य के लिए अपनी ओर से हमास को डेडलाइन दी है.

    उन्होंने ओवल ऑफ़िस में कहा, “जहां तक मेरी चिंता की बात है, यदि शनिवार 12 बजे तक सभी बंधक रिहा नहीं किए जाते हैं, तो मैं कहूंगा, इसे रद्द (समझौते को) करें. अब सारे रास्ते बंद हो जाएं, और क़हर बरपाएं. मुझे लगता है कि यह पर्याप्त समय है.”

    यह अभी साफ़ नहीं है कि ट्रंप ने शनिवार दोपहर 12 बजे की बात की है या मध्यरात्रि में 12 बजे की. यह बात भी नहीं पता लग पाई है कि उन्होंने किस टाइम ज़ोन को ध्यान में रखते हुए यह डेडलाइन दी है.

    ट्रंप ने कहा है कि वो यह उम्मीद कर रहे हैं कि सभी बंधक एक साथ छोड़ दिए जाएं, ‘ना कि टुकड़ों-टुकड़ों में’.

    ऐसा न होने की स्थिति में कहर बरपाने के बयान को लेकर जब बीबीसी ने राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा कि इसका क्या आशय है तो उनका जवाब था, "आपको पता चल जाएगा, और उन्हें भी. हमास को पता चल जाएगा कि मेरे कहने का क्या मतलब है."

    उन्होंने कहा कहा कि "यह मेरी डेडलाइन" है और इस फ़ैसले में इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू का ज़िक्र नहीं किया.

    हमास

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, हमास ने इसराइली बंधक ओहद बिन अमी (बीच में) को शनिवार को रिहा किया था

    हमास ने क्या कहा था?

    इससे पहले हमास हमास ने इसराइली बंधकों की रिहाई को रोकने की बात कही थी. हमास ने आरोप लगाया है कि इसराइल युद्धविराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है.

    हमास ने अपने बयान में कहा, "पिछले तीन हफ्ते में हमारे नेतृत्व ने देखा कि दुश्मन बार-बार युद्धविराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है और समझौते की शर्त को नहीं मान रहा है. "

    "इन उल्लंघनों में विस्थापित फ़लस्तीनियों की उत्तरी ग़ज़ा में वापसी में हो रही देरी शामिल है."

    इसके अलावा हमास ने ग़ज़ा पट्टी में कई इलाकों में गोलीबारी करने का भी आरोप लगाया है.

  2. ट्रंप ने किया स्टील और एल्यूमीनियम पर 25% टैरिफ़ का एलान, किन देशों पर होगा असर?

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ़ पर फ़ैसला लिया.

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील और एल्यूमीनियम पर फिर 25 फ़ीसदी टैरिफ़ लगाया है. ट्रंप ने एग्ज़ीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर करने के बाद कहा, “यह एक बड़ी डील है.”

    उन्होंने कहा, “यह अमेरिका को फिर से अमीर बनाने की शुरुआत है.”

    ट्रंप ने कहा कि स्टील और एल्यूमीनियम पर लागू टैरिफ़ सभी देशों पर लागू होगा.

    उन्होंने कहा, “हमारे देश की ज़रूरत है कि स्टील और एल्यूमीनियम यहीं बनाया जाए, ना कि विदेशी ज़मीन पर.”

    ट्रंप से पूछा गया कि क्या टैरिफ़ के कारण उपभोक्ताओं के लिए क़ीमतों में इजाफ़ा होगा? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, “आख़िर में यह सस्ता ही होगा.”

    दरअसल, कनाडा और मेक्सिको स्टील के व्यापार के मामले में अमेरिका के सबसे बड़े पार्टनर हैं. वहीं, अमेरिका में एल्यूमीनियम धातु भेजने वाला सबसे बड़ा सप्लायर कनाडा है.

  3. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता हिमांशु दुबे अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    फ़िलहाल, हमारे होम पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.