ईरान जंग: अमेरिका ने मध्य-पूर्व के 14 देशों से अपने नागरिकों को निकलने के लिए कहा
ईरान की ओर से मध्य-पूर्व में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए जाने के बाद अमेरिका ने अपने नागरिकों से क्षेत्र के 14 देशों को छोड़ने की अपील की है.
इससे पहले बग़दाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल गिरने की घटना के बाद शनिवार को अमेरिका ने अपने नागरिकों को इराक़ छोड़ने को कहा था.
चेतावनी में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि नागरिक "तुरंत इराक छोड़ दें".
दूतावास ने लिखा, "जो अमेरिकी नागरिक इराक़ में रहने का फ़ैसला कर रहे हैं, उन्हें ईरान समर्थित आतंकवादी मिलिशिया समूहों से पैदा हो रहे गंभीर ख़तरे को देखते हुए अपने फ़ैसले पर दोबारा विचार करने को कहा जाता है."
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक.अमेरिका ने शनिवार को कहा कि उसने ओमान से नॉन-इमरजेंसी सरकारी कर्मचारियों और सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को निकलने का आदेश दिया है.