कोलकाता पुलिस ने आरजी कर अस्पताल के पास लोगों को इकट्ठा होने से रोकने के लिए उठाया ये क़दम

इमेज स्रोत, Getty Images
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मामले में पूरे देश में अलग-अलग जगहों पर डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं.
कोलकाता में पिछले कई दिनों से प्रदर्शन जारी है. वहां पर डॉक्टरों की रैली के दौरान आरजी कर अस्पताल में तोड़-फोड़ की घटना भी सामने आ चुकी है.
ऐसे में अब पश्चिम बंगाल की राजधानी में पुलिस ने भारतीय नागरिक संहिता 2023 की धारा 163 को लागू कर दिया है.
कोलकाता पुलिस ने एक नोटिस निकालते हुए कहा है, "कोलकाता पुलिस ने क़ानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए और ग़ैर-क़ानूनी जमावड़े को रोकने के लिए 18 अगस्त से सात दिनों लिए आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आसपास 163 (पहले 144 सीआरपीसी) बीएनएसएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023) लागू किया है."




