पीएम मोदी ने अपने भाषण में मेडिकल छात्रों के लिए किया ये ख़ास एलान
लाल क़िले से स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में मेडिकल की सीटों को बढ़ाने का एलान भी किया.
पीएम ने अपने संबोधन में कहा, “हर साल भारत के कई युवा अलग-अलग देशों में मेडिकल पढ़ाई करने जाते हैं. इनमें अधिकतर मिडिल क्लास परिवार के बच्चे होते हैं.”
उन्होंने कहा, “वे लाख़ों रुपये खर्च करते हैं. कई बार तो ऐसे-ऐसे देश में बच्चे मेडिकल पढ़ने जाते हैं कि मुझे हैरानी होती है. इसलिए अगले पाँच साल में मेडिकल लाइन में 75 हज़ार नई सीटें बनाई जाएंगी.”