You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

युगांडा की ओलंपियन एथलीट रेबेका चेप्टेगी की अंतिम यात्रा में उमड़े हजारों लोग

शनिवार को युगांडा की ओलंपियन एथलीट रेबेका चेप्टेगी को दफ़नाया गया. चेप्टेगी की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग उमड़े.

सारांश

  • एशियन चैंपियंस ट्रॉफ़ी: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया
  • ममता बनर्जी से बातचीत के लिए राज़ी हुए प्रदर्शनकारी डॉक्टर
  • छत्तीसगढ़: हिंदी में भी होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • कांग्रेस पार्टी ने जम्मू-कश्मीर के लिए चुनाव से पहले वादे किए हैं
  • जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और चरमपंथियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवानों की मौत

लाइव कवरेज

सुमंत सिंह और अश्वनी पासवान

  1. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और चरमपंथियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवानों की मौत

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और चरमपंथियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवानों की मौत हो गई.

    ये जवान नायब सूबेदार विपन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह हैं.

    शनिवार की सुबह भी जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस एक ज्वाइंट ऑपरेशन चला रही है.

    भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने इसकी जानकारी देते हुए एक्स पर बताया, "आतंकवादियों की उपस्थिति होने की विशेष सूचना पर भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने 13 और 14 सितंबर की मध्य रात बारामूला के चक टापर क्रेरी क्षेत्र में एक ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया है."

    "आमना-सामना होने पर गोलीबारी शुरू हुई. अभियान अभी जारी है."

    वहीं आर्मी चीफ़ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किश्तवाड़ में जिन जवानों की मौत हुए है उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

    भारतीय सेना ने एक्स पर लिखा, "आर्मी चीफ़ जनरल उपेंद्र द्विवेदी और सेना के सभी अधिकारी बहादुर नायब सूबेदार विपन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं. वे शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं."

    किश्तवाड़ में हुए ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने एक्स पर लिखा, "जीओसी व्हाइट नाइट कोर और सभी अधिकारी बहादुरों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं. परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं."

    इससे पहले व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने बताया था, "इंटेलिजेंस की सूचना पर जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना के जवानों ने किश्तवाड़ के चत्रू में ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया."

    "दोपहर साढ़े तीन बजे टीम का नेतृत्व कर रहे स्काउट और आतंकवादियों के बीच भारी मात्रा में गोलीबारी हुई. इस गोलीबारी में सेना के चार जवान घायल हो गए हैं."

  2. अमेरिका ने रूसी मीडिया पर लगाए नए प्रतिबंध, एंटनी ब्लिंकन ने क्या कहा?, कायला एप्सटीन, बीबीसी संवाददाता

    अमेरिका ने रूसी मीडिया चैनल आरटी पर नए प्रतिबंध लगाए हैं. इसकी घोषणा करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस चैनल को 'रूसी ख़ुफ़िया तंत्र का हिस्सा बताया है.'

    शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "आरटी रूसी समर्थित मीडिया आउटलेट्स के नेटवर्क का हिस्सा है, जिसने ख़ुफ़िया तरीक़े से अमेरिका में लोकतंत्र को कमज़ोर करने की कोशिश की है."

    उन्होंने कहा, "रूसी सरकार ने आरटी के भीतर साइबर परिचालन क्षमताओं और रूसी ख़ुफ़िया जानकारी से जुड़ी एक यूनिट को शामिल किया है."

    वहीं आरटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एंटनी ब्लिंकन की टिप्पणियों को लाइव-स्ट्रीम किया और इसे अमेरिका की नवीनतम साज़िश बताया.

    रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा है कि रूस पर प्रतिबंध लागू करने में विशेषज्ञ बने अमेरिका के पास ‘नया काम’ होना चाहिए.

    अमेरिका के चुनाव प्रभावित करने वाले आरोपों पर आरटी के स्टाफ़ और उसकी एडिटर इन चीफ़ मार्गरीटा सिमोनियन पर बीते हफ़्ते प्रतिबंध लगाया गया था.

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने आरटी (पूर्व में रसिया टुडे) पर यूरोप, अफ्रीका और उत्तर और दक्षिण अमेरिका के देशों में "सूचना संचालन, गुप्त प्रभाव और सैन्य खरीद" में शामिल होने का आरोप लगाया था.

    एंटनी ब्लिंकन ने आरटी पर यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों के लिए बॉडी आर्मर, स्नाइपर राइफल, ड्रोन और अन्य उपकरण खरीदने के लिए ऑनलाइन फंडरेज़र चलाने का भी आरोप लगाया.

  3. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह आज की बड़ी ख़बरें लेकर हाज़िर हूँ.

    आप बीबीसी हिंदी के पेज पर मौजूद बड़ी ख़बरों को इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.

    केजरीवाल तिहाड़ जेल से निकले, बोले- 'इनकी जेल की सलाखें मेरे हौसले कम नहीं कर सकतीं.' दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले के लिए केजरीवाल को ईडी ने इसी साल 21 मार्च को गिरफ़्तार किया था. पूरा घटनाक्रम और किसने क्या कहा जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

    जयशंकर से स्विट्ज़रलैंड में पूछा गया- ब्रिक्स क्यों? जवाब मिला- क्योंकि आपने जगह नहीं दी. जयशंकर ने 12 सितंबर को स्विट्ज़रलैंड के जेनेवा में ग्लोबल सेंटर फॉर सिक्योरिटी पॉलिसी कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान जयशंकर से ब्रिक्स की ज़रूरत पर सवाल पूछा गया. पूरी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    शिमला के संजौली एरिया में एक मस्जिद के “अवैध हिस्से” को लेकर तनाव बना हुआ है. इस बीच हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को बताया कि मस्जिद समिति के प्रतिनिधि पूरे अवैध हिस्से को सील और यहां तक कि गिराने पर भी सहमत हैं. इस मामले में पूरी जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

    मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्जू बहुत जल्द भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे. यह जानकारी मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय की प्रमुख प्रवक्ता हीना वलीद ने दी. मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्जू भारत दौरे से क्या संबंधों को पटरी पर लाना चाहते हैं? पूरी ख़बर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

    शुक्रवार के लाइव ब्लॉग की ख़बरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.