इसराइल ने जारी की चेतावनी, दक्षिणी लेबनान के 60 गांवों के विस्थापितों को लौटने से रोका

इसराइली सेना ने लेबनान के विस्थापित नागरिकों के लिए एक चेतावनी जारी की है.

सारांश

  • भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के चैंपियंस ट्रॉफ़ी में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं है.
  • भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की प्रेस वार्ता के ठीक बाद बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भी एक बयान जारी किया है
  • ऑस्ट्रेलिया ने भारत के ख़िलाफ़ एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है
  • ढाका के हाई कोर्ट ने इस्कॉन की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित याचिका को ख़ारिज कर दिया.

लाइव कवरेज

सुमंत सिंह और अभिषेक पोद्दार

  1. ऑस्ट्रेलियाई में 16 साल से कम उम्र वाले बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल मंज़ूर

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    ऑस्ट्रेलिया की संसद ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने से जुड़े बिल को मंजूरी दे दी है.

    बिल के पास होने के बाद आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लग जाएगा. यह प्रतिबंध कम से कम 12 महीने बाद लागू किया जाएगा.

    अगर टेक कंपनियां इस कानून का पालन नहीं करती हैं तो उनपर पाँच करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगाया जाएगा.

    प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने कहा है कि युवाओं को सोशल मीडिया के 'ख़तरे' से बचाने के लिए यह कानून ज़रूरी है. कई अभिवावकों ने भी इसपर सहमति जताई है.

    हालांकि, इस कानून के आलोचकों का सवाल है कि यह प्रतिबंध कैसे काम करेगा और इसका गोपनीयता और सामाजिक संबंधों का क्या असर होगा?

    इससे पहले भी दुनिया के कई देशों ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की है.

  2. बांग्लादेश की अदालत ने इस्कॉन पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका ख़ारिज की

    इस्कॉन बांग्लादेश

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हाई कोर्ट ने इस्कॉन की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित याचिका को ख़ारिज कर दिया. इसके बाद इस्कॉन ने एक बयान जारी कर हाई कोर्ट के इस फ़ैसले का स्वागत किया है.

    यह याचिका बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट के वकील मोहम्मद मोनीर उद्दीन ने दायर की थी, जिसमें इस्कॉन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी.

    इससे एक दिन पहले बांग्लादेश के अटॉर्नी जनरल ने अदालत से अनुरोध किया था कि इस्कॉन के संबंध में कोई भी फ़ैसला न लिया जाए क्योंकि सरकार ने ज़रूरी कार्रवाई शुरू कर दी है.

    इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "यह हमारे लिए बड़ी राहत की बात है कि बांग्लादेश हाई कोर्ट ने इस याचिका को ख़ारिज कर दिया."

    उन्होंने कहा, "इस मामले में बांग्लादेश सरकार के रुख़ से संगठन बहुत चिंतित है."

    दास ने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त कदम उठाएगी.

  3. अमित शाह के साथ बैठक के बाद देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने क्या बताया?

    देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार की अमित शाह से मुलाकात

    इमेज स्रोत, X/Dev_Fadnavis

    इमेज कैप्शन, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने गुरुवार देर रात अमित शाह से मुलाकात की.

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन के बहुमत हासिल करने के बाद सरकार बनाने की कोशिशों के बीच गुरुवार को देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले.

    यह बैठक अमित शाह के दिल्ली स्थित घर पर देर रात हुई, जिसमें महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ-साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल थे.

    बैठक के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारी समर्थन और कार्यकर्ताओं को प्रेरित और उत्साहित करने के लिए अमितभाई शाह से मिलकर आभार व्यक्त किया."

    एनसीपी नेता अजित पवार ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके घर पर मुलाकात हुई. इस दौरान महाराष्ट्र चुनाव में गठबंधन को मिली सफलता पर बधाई दी."

  4. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह दोपहर दो बजे तक आप तक बड़ी ख़बरें पहुंचाउंगा.

    बीबीसी हिंदी के होम पेज पर जाने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    कल के लाइव पन्ने की ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    इस वक़्त हमारे पेज पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें-

    - राजस्थानः अजमेर दरगाह में शिव मंदिर के दावे पर कोर्ट का नोटिस, क्या है पूरा मामला? इस ख़बर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    - भारत के सौर मिशन में पता चलीं ये बातें दुनिया के लिए अहम क्यों हैं? इस ख़बर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    - चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ़्तारी पर बांग्लादेश के मीडिया में क्या कहा जा रहा है? इस ख़बर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    - चैंपियंस ट्रॉफी: बात सिर्फ़ भारत-पाकिस्तान मैच की नहीं है, यहां लड़ाई कुछ बड़ी है. इस ख़बर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.